By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    एक छोटी सी आशा संस्था की ओर से प्री करवा चौथ सेलिब्रेशन मनाया
    October 5, 2026
    सेवा सेतु अभियान-2026: शहरी नागरिकों को सेवाओं का त्वरित लाभ देने के लिए 7 से 16 अक्टूबर तक आयोजित होंगे
    October 5, 2026
    जयपुर एयर कार्गाे कॉम्प्लेक्स ने रचा नया रिकॉर्ड, सितंबर 2026 में 1.93 करोड़ रुपये का सर्वाधिक मासिक वित्तीय कारोबार
    October 5, 2026
    जयपुर में ब्लिंकिट डार्क स्टोर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 164 पैकेट खाद्य सामग्री नष्ट, घी के 2 सैंपल लिए
    October 5, 2026
    विद्याधर नगर स्टेडियम दशहरा मेला 2026 का भूमि पूजन से हुआ आगाज
    October 5, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    IMD ने जारी किया लू का अलर्ट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर
    April 25, 2024
    तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 लोगों की मौत
    May 10, 2024
    डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रंजीत सिंह मर्डर केस में किया बरी
    May 28, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    जया गुप्ता बनी वीनस मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2026, नेहा शर्मा बनी वीनस मिस इंडिया इंटरनेशनल 2026 प्रीमियम कैटेगरी की विनर बनी रेणु वर्मा
    September 30, 2026
    17 अक्टूबर से गुलाबी नगर के EP में खनकेंगे डांडिया; डांडिया महारास में 101 माताएं अपने बेटों के साथ करेंगी मां भवानी की महाआरती
    September 30, 2026
    रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
    September 22, 2026
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
    टीवी सेलिब्रिटी कांची सिंह ने जयपुर में दिए स्टारडम अवॉर्ड,फेंस एक झलक पाने को हुए बेताब
    September 14, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: रोहित ने टी-20 विश्व कप के लिए की थी चार स्पिनर्स की मांग
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > रोहित ने टी-20 विश्व कप के लिए की थी चार स्पिनर्स की मांग
SportsUncategorized

रोहित ने टी-20 विश्व कप के लिए की थी चार स्पिनर्स की मांग

RMT network
Last updated: May 3, 2024 9:21 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

2024 टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय क्रिकेट टीम में चार स्पिनर्स को मौक़ा दिया गया है क्योंकि इसकी मांग कप्तान रोहित शर्मा ने ही की थी।
मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए रोहित ने कहा, “मैं बहुत अधिक जानकारी नहीं देना चाहता हूं क्योंकि मुझे भरोसा है कि विपक्षी कप्तान भी इसे सुन रहे होंगे। मैं निश्चित तौर पर चार स्पिनर्स चाहता था। हमने कैरेबियन में काफ़ी क्रिकेट खेला है और हम वहां की परिस्थितियां जानते हैं।”
भारतीय टीम में कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जाडेजा और अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है। ऐसा करने की वजह से केवल तीन तेज़ गेंदबाज़ों को ही टीम में जगह मिली और रिंकू सिंह को भी रिजर्व का हिस्सा बनना पड़ा। भारत की पिछली दो सीरीज़ का हिस्सा नहीं रहने के बावजूद IPL 2024 के शानदार प्रदर्शन के दम पर चहल ने टीम में जगह हासिल कर ली है।
रोहित ने चार स्पिनर चुनने पर कहा, “शायद जब मैं वेस्टइंडीज में पहली प्रेस कॉन्फ़्रेंस करूंगा तो मैं अधिक जानकारी दूंगा। चार स्पिनर्स चुनने के पीछे एक कारण है जिसे अभी मैं सार्वजनिक तौर पर नहीं बताउंगा, लेकिन निश्चित तौर पर मैंने इसकी मांग की थी। दो स्पिनर्स ऐसे हैं जो बल्लेबाज़ी कर सकते हैं और दो स्पिनर्स आक्रामक गेंदबाज़ी करते हैं तो इससे आपको बैलेंस मिलेगा। विपक्षी टीम को देखते हुए हम अपनी प्लेइंग इलेवन का चुनाव करेंगे।”
रोहित ने इस बात को लेकर कुछ साफ नहीं किया है कि उनके साथ पारी की शुरुआत विराट कोहली करेंगे या यशस्वी जायसवाल को यह मौक़ा दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने मध्यक्रम में अधिक ताकत की जरूरत बताई और शिवम दुबे का चयन भी इसीलिए होना बताया।
रोहित ने कहा, “हम बीच के ओवरों में बड़े हिट पर ध्यान दे रहे थे। टॉप ऑर्डर की बल्लेबाज़ी ठीक रही है लेकिन वहां भी विकल्प मौजूद हैं। बीच के ओवरों में हमें ऐसे बल्लेबाज़ी की तलाश थी जो खुलकर बल्लेबाज़ी करे और उसे इससे फर्क ना पड़े कि कौन गेंदबाज़ी कर रहा है। IPL और उससे पहले के कुछ मैचों के आधार पर हमने दुबे को चुना है।”
IPL के वर्तमान सीज़न में दुबे ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 171.56 की स्ट्राइक-रेट से 350 रन बनाए हैं और तीसरे सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ हैं। अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ जनवरी में हुई सीरीज़ में उन्होंने सर्वाधिक 124 रन तीन पारियों में बनाए थे।
रोहित ने कहा, “मैं जानता हूं कि शिवम ने एक भी ओवर नहीं फेंका है, लेकिन वह पुराने क्रिकेटर हैं और लाल गेंद की क्रिकेट में काफ़ी गेंदबाज़ी करते हैं। ईमानदारी से कहूं तो यदि हमें उनसे कुछ ओवरों की जरूरत होगी तो वह ऐसा जरूर करेंगे। हार्दिक भी IPL में लगातार गेंदबाज़ी कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर उन्होंने गेंदबाज़ी की है और जैसा कि अजीत ने बताया कि उन्होंने सारे मैच खेले हैं, तो फिटनेस के नजरिए से भी कोई समस्या नहीं है।”
भारत ने संजू सैमसन और ऋषभ पंत के रूप में दो विकेटकीपर चुने हैं और केएल राहुल की जगह टीम में नहीं बन पाई।
मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने कहा, “केएल शानदार खिलाड़ी हैं और हम सभी यह जानते हैं। हम मध्यक्रम में बल्लेबाज़ी करने वाले लोगों को देख रहे थे और अभी केएल ओपनिंग कर रहे हैं।”
जब यह बताया गया कि संजू भी राजस्थान रॉयल्स के लिए तीन नंबर पर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं तो अगरकर ने कहा, “हमें लगता है कि संजू के पास नीचे बल्लेबाज़ी करने की काबिलियत है। ऋषभ पांच या छह नंबर पर ही खेल रहे हैं। हम स्लॉट के बारे में सोच रहे थे और ये दोनों उसके लिए उपयुक्त दिखे।”
दिसंबर 2022 में भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार होने के बाद पंत ने शानदार वापसी की है और IPL के वर्तमान सीज़न में 11 पारियों में लगभग 160 की स्ट्राइक-रेट से 398 रन बना चुके हैं। सैमसन ने भी रॉयल्स के लिए 161.08 की स्ट्राइक-रेट से 385 रन बना दिए हैं।

TAGGED:Sports

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रिंकू सिंह को मुख्य टीम से बाहर रखना सबसे मुश्किल फैसला- आगरकर
Next Article राज्यपाल से फिल्म अभिनेता श्री राजकुमार राव ने मुलाकात की

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एक छोटी सी आशा संस्था की ओर से प्री करवा चौथ सेलिब्रेशन मनाया
Jaipur
October 5, 2026
सेवा सेतु अभियान-2026: शहरी नागरिकों को सेवाओं का त्वरित लाभ देने के लिए 7 से 16 अक्टूबर तक आयोजित होंगे
Jaipur
October 5, 2026
जयपुर एयर कार्गाे कॉम्प्लेक्स ने रचा नया रिकॉर्ड, सितंबर 2026 में 1.93 करोड़ रुपये का सर्वाधिक मासिक वित्तीय कारोबार
Jaipur
October 5, 2026
जयपुर में ब्लिंकिट डार्क स्टोर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 164 पैकेट खाद्य सामग्री नष्ट, घी के 2 सैंपल लिए
Jaipur
October 5, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

498000
Your IP Address : 18.97.9.171

You Might Also Like

आज बारबेडोस से भारत के लिए रवाना हो सकती है भारतीय टीम
लगातार पांचवीं जीत से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की उम्मीदें बरक़रार, अक्षर की कप्तानी पारी नाकाम
मुंबई को हराकर फ़ाइनल में पहुंची विदर्भ
अल्पसंख्यक मामलात विभाग के “उमंग 2K25” ने जमाया रंग
आईपीएल 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स के सभी घरेलू मैचों के लिए बॉक्स ऑफिस पर अधिक स्टूडेंट और बेस प्राइस टिकट उपलब्ध
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account