जयपुर। नई दिल्ली में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप 2025 में जयपुर के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक, सुशील कुमार मीना ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया और प्रतियोगिता में 85/125 का स्कोर कर पैरा कैटेगरीी में स्वर्ण पदक जीता और प्रतिष्ठित ‘रेनाउंड शूटर’ का खिताब भी प्राप्त किया। सुशील ने कहा कि इस सफलता में राजस्थान राइफल एसोसिएशन और मेरे कोच महिपाल सिंह शेखावत के मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान है, जो मुझे हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। अपने शिष्य की सफलता पर कोच शेखावत ने कहा कि “सुशील की मेहनत और लगन रंग लाई है। यह उसकी शूटिंग करियर की बड़ी उपलब्धियों की शुरुआत है।” सुशील के प्रदर्शन ने न केवल उनके समुदाय को गर्वित किया है, बल्कि भारतीय शूटिंग खेल में जमीनी स्तर से उभरती प्रतिभाओं की संभावना को भी उजागर किया है।
67वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में सुशील ने पैरा कैटेगरी में जीता स्वर्ण पदक

TAGGED:Jaipur
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

