By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    ‘मेवाड़ की मिट्टी की बेटी’ से टाइप-1 डायबिटीज के खिलाफ नई मुहिम
    July 24, 2026
    राजस्थान पुलिस ने 7,834 एकल बुजुर्ग महिलाओं एवं बुजुर्ग दंपत्तियों से की आत्मीय मुलाकात
    July 24, 2026
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में महापुरुषों के सम्मान और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कर रहे है अभूतपूर्व कार्य: दुष्यंत गौतम
    July 24, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    मलेरिया-डेंगू नियंत्रण के लिए अंतरविभागीय समन्वय के लिए जिला कलक्टर ने दिए निर्देश
    July 24, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: राजस्थान पुलिस ने 7,834 एकल बुजुर्ग महिलाओं एवं बुजुर्ग दंपत्तियों से की आत्मीय मुलाकात
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > राजस्थान पुलिस ने 7,834 एकल बुजुर्ग महिलाओं एवं बुजुर्ग दंपत्तियों से की आत्मीय मुलाकात
Jaipur

राजस्थान पुलिस ने 7,834 एकल बुजुर्ग महिलाओं एवं बुजुर्ग दंपत्तियों से की आत्मीय मुलाकात

RMT network
Last updated: July 24, 2026 6:28 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

जयपुर। महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में संचालित ‘महिला सुरक्षा संकल्प’ अभियान के अंतर्गत राजस्थान पुलिस ने प्रदेशभर में विशेष जनसंपर्क एवं सुरक्षा अभियान चलाते हुए 7,834 एकल बुजुर्ग महिलाओं एवं अकेले रह रहे बुजुर्ग दंपत्तियों से उनके घर पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की। पुलिस अधिकारियों एवं थाना स्तर के पुलिसकर्मियों ने बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना, उनकी समस्याएं सुनीं तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी लेकर उन्हें हर परिस्थिति में पुलिस सहायता का भरोसा दिलाया। यह विशेष अभियान राजस्थान पुलिस के स्थायी आदेश के अनुरूप संचालित किया गया। इसका उद्देश्य एकाकी जीवन व्यतीत कर रहे वरिष्ठ नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना, उन्हें पुलिस से जोड़ना तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है।
प्रदेशभर में पहुंचा पुलिस का सुरक्षा और विश्वास का संदेश
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने वरिष्ठ नागरिकों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याओं की जानकारी ली। उन्हें महिला सुरक्षा संकल्प अभियान, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा संबंधी उपायों तथा आपातकालीन हेल्पलाइन 112, 1930 एवं 1090 के बारे में भी जानकारी दी गई। जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, अभियान के तहत करौली में सर्वाधिक 960, जोधपुर शहर पश्चिम में 580, सवाई माधोपुर में 493, अजमेर में 458, बाड़मेर में 320, बालोतरा में 283, भीवाड़ी में 244, खैरथल-तिजारा में 217 तथा कोटा ग्रामीण में 211 बुजुर्ग महिलाओं एवं बुजुर्ग दंपत्तियों से पुलिस ने संपर्क किया। वहीं जयपुर ग्रामीण में 186, सीकर में 167, डीग में 163, राजसमंद में 159, सिरोही में 157, कोटा शहर में 150, टोंक एवं बूंदी में 143-143 सहित प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस ने घर-घर पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों से संवाद किया।
प्रदेशभर में एक साथ संचालित इस अभियान के माध्यम से हजारों परिवारों तक राजस्थान पुलिस का ‘सुरक्षा, सम्मान और विश्वास’ का संदेश पहुंचा। वरिष्ठ नागरिकों एवं उनके परिजनों ने पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे पुलिस और समाज के बीच विश्वास मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।
उदयपुर : ‘बेटा नहीं है’ का डर हुआ दूर, पुलिस ने दिया कानून का भरोसा
उदयपुर में अकेली रहने वाली एक बुजुर्ग महिला को आशंका थी कि बेटे के नहीं होने के कारण उनकी मृत्यु के बाद रिश्तेदार उनके मकान पर कब्जा कर सकते हैं। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं उनके घर पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की और उन्हें संपत्ति एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। महिला ने भावुक होकर कहा—“आज मुझे तसल्ली मिली है कि कोई मेरे मकान पर कब्जा नहीं कर सकेगा।”
उदयपुर : बिना शिकायत पुलिस पहुंची तो बुजुर्ग दंपती का बढ़ा भरोसा
अभियान के दौरान पुलिस टीम सेवानिवृत्त कर्नल एवं उनकी पत्नी, जो अकेले रह रहे हैं, के घर कुशलक्षेम पूछने पहुंची। बिना किसी शिकायत के पुलिस को अपने घर आया देखकर दंपती ने आश्चर्य और प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह केवल औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि बुजुर्गों के प्रति राजस्थान पुलिस की मानवीय सोच और संवेदनशीलता का परिचायक है। इस पहल से उनका पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ।
धौलपुर : पुलिस ने बिछड़े पिता को फिर परिवार से मिलाया
धौलपुर के सरमथुरा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के कारण अलग रह रहे बुजुर्ग नथुआ राम मीना की पुलिस ने काउंसलिंग कराकर सम्मानपूर्वक घर वापसी कराई। पुलिस के प्रयास से उनके पुत्र एवं परिजनों ने बुजुर्ग की देखभाल, सम्मान और भविष्य में उपेक्षा नहीं करने का भरोसा दिलाया। लंबे समय बाद परिवार का साथ मिलने पर बुजुर्ग के चेहरे पर खुशी लौट आई।
झालावाड़ : वरिष्ठ नागरिक शिकायत रजिस्टर बना बुजुर्गों का सुरक्षा कवच
झालावाड़ जिले के प्रत्येक थाने में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष शिकायत रजिस्टर संधारित किया गया है। शिकायत मिलने पर संबंधित बीट अधिकारी प्रत्येक 15 दिन में बुजुर्ग से व्यक्तिगत अथवा दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर उनकी कुशलक्षेम और शिकायत की स्थिति की जानकारी लेते हैं। आवश्यकता होने पर पुलिस तत्काल संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करती है। इस पहल से बुजुर्गों में सुरक्षा, सम्मान और पुलिस पर विश्वास की भावना मजबूत हुई है।
महिला सुरक्षा के लिए संकल्पबद्ध है राजस्थान पुलिस – डीजीपी शर्मा
महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि राजस्थान पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। महिला सुरक्षा संकल्प अभियान इसी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है, जिसके माध्यम से पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं सहभागिता को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पुलिस की भूमिका केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर, अकेले और जरूरतमंद नागरिकों तक स्वयं पहुंचकर उनकी सुरक्षा का भरोसा कायम करना भी पुलिस की जिम्मेदारी है। राजस्थान पुलिस भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी अभियानों के माध्यम से महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भरोसेमंद वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में महापुरुषों के सम्मान और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कर रहे है अभूतपूर्व कार्य: दुष्यंत गौतम
Next Article ‘मेवाड़ की मिट्टी की बेटी’ से टाइप-1 डायबिटीज के खिलाफ नई मुहिम

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एशियन गेम्स के नॉकआउट में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की सीधी एंट्री
Sports
July 24, 2026
मयंक, प्रिंस और सूर्यवंशी ने दिलाई कप्तान श्रेयस को पहली जीत
Sports
July 24, 2026
‘मेवाड़ की मिट्टी की बेटी’ से टाइप-1 डायबिटीज के खिलाफ नई मुहिम
Jaipur
July 24, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में महापुरुषों के सम्मान और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कर रहे है अभूतपूर्व कार्य: दुष्यंत गौतम
Jaipur
July 24, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

462835
Your IP Address : 216.73.217.65

You Might Also Like

तेजस्विनी जाजपरा का जर्मनी के गोटिगैंन विश्वविधालय में “फोरेस्ट एण्ड इकोलोजी’’ पर शोध हेतु चयन
जेडीसी ने विभिन्न जलभराव वाले स्थानों का दौरा कर लिया जायजा
झूठे मुकदमों से दूसरों को फंसाने और पुलिस को गुमराह करने वालों पर राजस्थान पुलिस सख्त: एक महीने में 75 दोषियों को जेल-जुर्माना
जेडीए ने 32 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी को किया पूर्णतः ध्वस्त
राज्य के विद्युत निगमों में तकनीशियन के 2163 पदों पर सीधी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन 25 सितम्बर तक
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account