By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
    September 5, 2026
    ​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
    September 5, 2026
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
    September 5, 2026
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन
    September 3, 2026
    चुनाव ड्यूटी प्रशिक्षण में अनुपस्थित 09 कार्मिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने थमाई 17 सीसीए की चार्जशीट
    September 3, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग
    September 1, 2026
    जयपुर में होगा भव्य “Stardom Fest & Awards”- फैशन, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
    August 19, 2026
    मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक
    August 17, 2026
    जयपुर में सजा ‘Teej Met Gala’ का रंगीन मंच, प्रियंका गौतम बनीं विजेता
    August 17, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: प्रारूप मतदाता सूचियां 9 और 23 नवम्बर को ग्राम सभाओं में पढ़ी जाएंगी
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > प्रारूप मतदाता सूचियां 9 और 23 नवम्बर को ग्राम सभाओं में पढ़ी जाएंगी
Jaipur

प्रारूप मतदाता सूचियां 9 और 23 नवम्बर को ग्राम सभाओं में पढ़ी जाएंगी

RMT network
Last updated: November 5, 2024 6:23 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

जयपुर। राजस्थान में 193 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर)-2025 अभियान के तहत 29 अक्टूबर को प्रारूप सूचियों का प्रकाशन कर दिया गया है। अब जो नागरिक 1 जनवरी, 2025 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर रहे हैं, वे नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, 17 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के ऐसे मतदाता, जो वर्ष 2025 के 1 अप्रैल, 1 जुलाई , 1 अक्टूबर 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर मतदाता होने की पात्रता प्राप्त कर रहे हैं, वे भी वीएचए एप अथवा बीएलओ अथवा वोटर सर्विस पोर्टल के माध्यम से प्रारूप-6 में अग्रिम आवेदन कर सकते हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने सोमवार को प्रदेश में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ इस विषय पर बैठक में कहा कि एसएसआर अभियान के तहत आयोजित होने वाली विशेष बैठकों में अधिक से अधिक लोगों को हिस्सा लेना चाहिए तथा मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने, हटाने, मतदाताओं के पते, जन्मतिथि, फोटो आदि में संशोधन के कार्य में आवेदन प्रस्तुत कर सूचियों को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करना चाहिए. उन्होंने बताया कि आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख 28 नवम्बर है।
मतदान केन्द्रों पर बीएलओ की बैठक 10 और 24 नवम्बर को-
महाजन ने कहा कि एसएसआर अभियान के तहत आगामी 9 और 23 नवम्बर को प्रारूप मतदाता सूचियों का ग्राम सभाओं, वार्ड अथवा आवासीय वेलफेयर सोसायटी की विशेष बैठकों में पठन और सत्यापन किया जाएगा उन्होंने मतदाता सूचियों में नए नाम जोड़ने और इनके शुद्धिकरण के कार्य में राजनैतिक दलों और आम लोगों से भागीदारी की अपील की है। उन्होंने बताया कि ग्राम अथवा वार्ड सभा की बैठकों के अतिरिक्त मतदान केन्द्रों पर भी 10 और 24 नवम्बर को सम्बंधित बीएलओ राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट और आम लोगों के साथ बैठकों का आयोजन करेंगे, जिनमें सूचियों के पठन और सत्यापन कार्य किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, इन बैठकों के दौरान मतदाता सूचियों पर दावे-आपतियां और संशोधन के लिए आवेदन अथवा सुझाव दिए जा सकेंगे। उन्होंने राजनैतिक दलों से सभी मतदान केन्द्रों के लिए अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियोजित करने और उन्हें इस प्रक्रिया तथा प्रस्तावित बैठकों में भाग लेने के लिए निर्देशित करने का आग्रह किया।
महाजन ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूचियों पर सभी दावों और आपतियां का निस्तारण 24 दिसम्बर तक किया जाएगा तथा अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन 6 जनवरी, 2025 को होगा। एसएसआर अभियान-2025 के तहत सूचियों में नाम जोड़ने के लिए पात्रता तिथि 1 जनवरी, 2025 निर्धारित की गई है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए बीएलओ को फॉर्म-6 प्रस्तुत करने के विकल्प के रूप में नए मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप (वीएचए) का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पात्र आवेदकों के लिए एप के जरिए ऑनलाइन आवेदन अधिक सुविधाजनक और त्रुटिरहित प्रक्रिया है।
वर्तमान में राजस्थान विधानसभा के जिन 7 क्षेत्रों उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही हैं, वहां मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा। ये निर्वाचन क्षेत्र हैं: झुझुनूं, रामगढ़ (अलवर), दौसा, देवली-उनियारा (टोंक), खींवसर (नागौर), सलूम्बर (अनुसूचित जनजाति) (सलूम्बर) और चौरासी (अनुसूचित जनजाति) (डूंगरपुर)।
मतदाताओं का घर-घर सत्यापन-
राजस्थान में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, एसएसआर कार्यक्रम पूर्व गतिविधियों के तहत सभी जिलों में बीएलओ द्वारा शत-प्रतिशत मतदाताओं का घर-घर सत्यापन किया गया सत्यापन अभियान के दौरान राज्यभर में सभी बीएलओ द्वारा 30.09.2024 तक कुल 5.35 करोड़ मतदाताओं का सत्यापन किया गया। इस क्रम में 2,20,324 मतदाता अनुपस्थित, 1,52,025 मतदाता मृत, 1,11,061 दूसरे पते पर स्थानांतरित और 20,272 मतदाताओं के नाम दोहरी प्रविष्टि के रूप में चिन्हित किए गए।
मतदान केन्द्रों का पुनर्गठन-
एसएसआर कार्यक्रम के तहत सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) द्वारा मतदान केन्द्रों के भौतिक सत्यापन किया गया है. साथ ही, अधिक मतदाताओं की संख्या वाले मतदान केन्द्रों के पुनर्गठन और आवश्यकता होने पर मतदान केन्द्रों के भवन परिवर्तन के विषय मे कार्यवाही की है।
इस क्रम में, नए राजस्व गावों में 300 से अधिक मतदाता होने और किसी केन्द्र पर 1,500 से अधिक मतदाता होने पर नए मतदान केन्द्र गठित किए गए हैं। आयोग से अनुमोदन के बाद राज्य में कुल 716 मतदान केन्द्र नवसृजित किए गए हैं। इनमें से 384 मतदान केन्द्र राजस्व ग्रामों में तथा 332 अन्य कारणों से सृजित तथा 3 मतदान केन्द्र समाहित किए गए हैं। अब प्रदेश में मतदान केन्द्रों की संख्या 52,469 हो गई है। कुल 357 मतदान केन्द्रों के भवन परिवर्तन किए गए हैं।
सांख्यिकी सूचना के अनुसार राज्य के 193 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची में 2,67,85,372 पुरूष मतदाता, 2,47,56,276 महिला मतदाता, 645 थर्ड जेंडर मतदाता एवं 1,32,865 सेवा नियोजित मतदाता सहित कुल 5.17 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं। इसी प्रकार, उपचुनाव वाले 7 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन की अंतिम तिथि (दिनांक 25.10.2024) को प्रकाशित एकीकृत मतदाता सूची में 10,04,736 पुरूष मतदाता, 9,32,742 महिला मतदाता, 7 थर्ड जेंडर मतदाता एवं 5,464 सेवा नियोजित मतदाता सहित कुल 19.42 लाख मतदाता पंजीकृत हैं।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2024, होम वोटिंग: पहले दिन 900 मतदाताओं ने वोट डाले
Next Article एमएनआईटी जयपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एनएचएआई ने की ‘ग्रीन हाईवेज एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ की घोषणा: राजस्थान के राजमार्ग को मिला तीसरा स्थान
Uncategorized
September 5, 2026
जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
Jaipur
September 5, 2026
​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
Jaipur
September 5, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
Jaipur
September 5, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

503140
Your IP Address : 216.73.217.24

You Might Also Like

सांगानेर फ्लाईओवर से मालपुरा गेट तक एलिवेटेड रोड की जीएडी का किया अनुमोदन
लायंस क्लब जयपुर डायमंड की ओर से डॉक्टर्स और सीए को किया सम्मानित
जयपुर जिले में उपभोक्ताओं को समय पर घरेलू एलपीजी आपूर्ति हो सुनिश्चित- जिला कलक्टर
राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का संयुक्त अरब अमीरात, कतर में अंतरराष्ट्रीय इन्वेस्टर्स रोड शो 17-19 सितंबर के बीच आयोजित
प्रदेश में हीटवेव, आसमान से बरसी आग, 4 जिलों में अंधड़-बारिश का अलर्ट
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account