By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    बाइक राइडर्स सिर्फ यात्री नहीं, नशामुक्त भारत के संदेशवाहक हैं- डीजीपी राजीव कुमार शर्मा
    October 23, 2026
    शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण का मतदान
    October 23, 2026
    एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
    October 22, 2026
    121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
    October 22, 2026
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एक और कूटनीतिक सफलता की ओर अग्रसर मोदी सरकार- एस. जयशंकर
    April 16, 2024
    भारत का 2040 में चंद्रमा पर उतरने का लक्ष्य- इसरो प्रमुख
    April 29, 2024
    आंध्र प्रदेश में ट्रक-और बस की जोरदार टक्कर; 6 लोगों की जलकर मौत
    May 15, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ त्वरित कार्रवाई से प्रदेश के युवाओं को मिला सुकून, जहां समस्याएं हैं वहां हम समाधान देते हैं-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ त्वरित कार्रवाई से प्रदेश के युवाओं को मिला सुकून, जहां समस्याएं हैं वहां हम समाधान देते हैं-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Jaipur

पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ त्वरित कार्रवाई से प्रदेश के युवाओं को मिला सुकून, जहां समस्याएं हैं वहां हम समाधान देते हैं-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

RMT network
Last updated: April 16, 2024 11:28 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के होटल क्लार्क आमेर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभों युवा, नारी, गरीब, किसान को सशक्त करने वाला है। राजस्थान पीएम मोदी की गारंटी के साथ है। हम प्रदेश की जनता के सहयोग और आशीर्वाद से विकसित भारत 2047 के संकल्प को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रदेश की सभी 25 सीटों पर कमल खिलाएंगे। हमारा संकल्प पत्र जनता के लिए जनता द्वारा तैयार किया गया एक पवित्र विजन दस्तावेज है। भाजपा ने बाबा साहब अंबेडकर की पावन जयंती पर विकास का संकल्प पत्र देश के सामने प्रस्तुत किया है। इसलिए मैं कहना चाहता हूं यह संकल्प पत्र गारंटी के पूरा होने की गारंटी है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हमारे पास 10 साल का रिपोर्ट कार्ड है। हमारे पास दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी का नेतृत्व है। विपक्षी घमंडीया गठबंधन के पास ना तो नियत है, ना नेता है और ना ही नीति है। पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण को अपना ध्येय मान कर काम करती रही है। वर्ष 2014 में जो भारत विश्व की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था वही आज विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी 24 कैरेट सोने की गारंटी है। मोदी की गारंटी की बात करें तो जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, गरीब कल्याण के तहत 25 करोड़ लोगो को गरीबी रेखा से बाहर निकालना शामिल है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी बनाते हुए पेपर माफियाओं के खिलाफ सख्त कानून बनाया है।

राजस्थान की बात करें तो हमारे यहां 100 दिन के अन्दर पेपर लीक के खिलाफ जो कार्रवाई हुई है वह युवाओं को सुकून प्रदान करती है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा का संकल्प पत्र गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति पर केंद्रित है। संकल्प पत्र में मुफ्त राशन योजना को 5 साल के लिए बढ़ाया गया, जन औषधि केंद्रो का विस्तार जहां पर 80 प्रतिशत सस्ती दवाइयां मिलती हैं, आयुष्मान भारत के तहत 70 साल की आयु से ऊपर वाले बुजुर्गों को 5 लाख का मुफ्त इलाज, पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ घर बनाने के बाद 3 करोड़ नए घर बनेंगे। पहले उज्ज्वला योजना के माध्यम से मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर दिये थे और अब गैस की पाईपालाईन बिछाने का काम किया जाएगा। सूर्य घर योजना के अंतर्गत मुफ्त बिजली, स्वंय सहायता समूहों की 10 करोड़ महिलाओं को सर्विस सेंटर से जोड़ना और जहां पहले एक करोड़ लखपति दीदी बनाई अब आगे 03 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस केवल घोषणा पत्र जारी करती है, जबकि भाजपा आम जन से सुझाव लेकर संकल्प पत्र जारी करती है जिसेे तय समय में पूरा भी किया जाता है। राजस्थान सरकार की बात करें तो हमने संकल्प पत्र में जो वादे किए थे उनमें से 40-45 प्रतिशत वादे पूरे हो चुके हैं। ईआरसीपी, यमुना जल समझौता, अक्षय थर्मल ऊर्जा में 2 लाख 24000 करोड़ के समझौते, पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ एसआइटी, 450 में गैस सिलेंडर, अपराधों की रोकथाम पर टास्क फोर्स ,पेट्रोल डीजल पर वैट और फ्रेट कम करके जनता को राहत देने का काम राजस्थान सरकार ने किया है। वहीं राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढाई, जनप्रतिनिधियों का भत्ता बढ़ाने का कार्य किया है। जहां समस्याएं हैं वहां हम समाधान देते हैं।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article लोकसभा चुनाव-2024: मतदाता जागरुकता अभियान के तहत कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
Next Article रास रसीली गणगौर महोत्सव में महिलाओं ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बाइक राइडर्स सिर्फ यात्री नहीं, नशामुक्त भारत के संदेशवाहक हैं- डीजीपी राजीव कुमार शर्मा
Jaipur
October 23, 2026
शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण का मतदान
Jaipur
October 23, 2026
एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
Jaipur
October 22, 2026
121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
Jaipur Uncategorized
October 22, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

520399
Your IP Address : 216.73.217.103

You Might Also Like

टाको ने सरिस्का टाइगर रिजर्व में एनआईसी सेंटर स्थापित करने के लिए एमओयू किया
प्रमुख शासन सचिव- यूडीएच ने आईपीडी टावर का किया दौरा: निर्धारित समय सीमा में प्रोजेक्ट को पूरा करने के दिए निर्देश
मेले के दौरान लालगढ से रामदेवरा के लिए 2 जोडी मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
जेडीए ने भूखण्ड संख्या बी-48 में साईट प्लान के विपरीत व्यवसायिक प्रयोजनार्थ अवैध निर्माण करने पर भवन को किया सील
मदिरा दुकानों के 30 कलस्टर के अनुज्ञापत्र के लिए ई-नीलामी
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account