By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: जयपुर में भारी बारिश होने पर जलभराव पर जेडीए का एक्शन: जल भराव की समस्या का किया तत्काल निस्तारण
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > जयपुर में भारी बारिश होने पर जलभराव पर जेडीए का एक्शन: जल भराव की समस्या का किया तत्काल निस्तारण
Jaipur

जयपुर में भारी बारिश होने पर जलभराव पर जेडीए का एक्शन: जल भराव की समस्या का किया तत्काल निस्तारण

RMT network
Last updated: July 31, 2025 6:51 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

समस्त अभियंता रहे फील्ड में आमजन को पहुंचाई तुरंत
जयपुर।
मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशन एवं नेतृत्व में भारी बारिश के बीच जयपुर विकास प्राधिकरण सुबह से ही अलर्ट मोड पर रहा। जेडीए की टीमें फील्ड में लगातार काम कर रही हैं जिससे शहर में जलभराव की समस्या से निपटा जा सके। प्रत्येक जोन स्तर पर अभियंताओं की टीमें पंपों से पानी निकालने और नालों पर जमे कचरे को हटाने में जुटी रही हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जेडीसी और निदेशक अभियांत्रिकी खुद स्थिति पर नजर बनाए रखे हुए थे। जेडीए आमजन की सेवा में तत्पर है।
जेडीए आयुक्त आनंदी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं माननीय नगरीय विकास मंत्री महोदय के निर्देशन में शहर में निरंतर हो रही भारी बारिश से प्रभावित प्रमुख सड़कों पर आवागमन में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए बुधवार सुबह हुई भारी वर्षा के तुरंत बाद जेडीए के समस्त अभियंताओं को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए गए। इन निर्देशों के क्रम में अभियंताओं ने तत्परता दिखाते हुए अपने-अपने क्षेत्र का निरीक्षण और मॉनिटरिंग की तथा जनहित एवं सुगम यातायात हेतु जल निकासी के त्वरित इंतजाम किए।
जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा शहर में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण उत्पन्न हुई जलभराव की समस्या का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। इसके साथ ही, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं जल भराव की समस्या के निस्तारण का कार्य भी युद्धस्तर पर जारी है। जयपुर में अत्यधिक बारिश के कारण उत्पन्न जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जेडीए पूरी तरह सक्रिय है। प्राधिकरण की टीमें युद्धस्तर पर काम कर रही हैं, पंपों से पानी निकालने और सड़क का कचरा जो बॉक्स ड्रेन की ग्रेटिंग को रोक रहा है, उस कचरे को बारिश के दौरान ही हटाने का काम किया गया। शहर में जगह—जगह ट्रैक्टर ट्रॉली में डब्ल्यूएमएम, मोर्रम, मिट्टी के कट्टों से खड्डों को भरा जा रहा है।
जेडीए द्वारा जयपुर शहर में 30 से ज्यादा स्थानों पर बुधवार सुबह ही ही पंप लगवाकर तुरंत प्रभाव से जल निकासी करवाई गई। जिसके अंतर्गत कालवाड रोड, गांधी पथ वेस्ट, गिरधारीपुरा कच्ची बस्ती, मीनावाला सिरसी रोड, रामपुरा रोड कल्याण नगर, सचिवालय विहार, शांति विहार, बृज विहार, वीआईटी रोड, मदरामपुरा कच्ची बस्ती, कालवाड रोड, निवारू रोड, आनंद लोक अंडरपास, तेजाजी मंदिर, बढारना सब्जी मंडी, वाटिका रोड, करणी पैलेस रोड, चित्रकूट पीआरएन पर जल निकासी करवाई गई।
अधिकांश अंडरपासों पर इस मानसून में जल भराव का सामना नहीं करना पड़ा। कुछ स्थानों पर समस्या उत्पन्न हुई, उन्हें तुरंत जल भराव से मुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त पानीपेच, कल्याण नगर अंडरपास, अर्जुन नगर अंडरपास, गोपालपुरा बाईपास, होटल पलक पैराडाईज, दादी का फाटक अंडरपास, बेनाड रोड, खिरणी फाटक, ट्रांसपोर्ट नगर अंडरपास से घाट की गुनी, बालाजी मोड से इंदिरा गांधी नगर के बीच जगतपुरा आरओबी के नीचे इत्यादि से कचरा हटाकर बुधवार सुबह ही तुरंत प्रभाव से जल निकासी सुनिश्चित की गई। नगर निगम कार्यालय, टोंक रोड पर पंप का उपयोग करके सड़क और नाली के खुले स्थानों से घास एवं कचरा, मलबा और अपशिष्ट पदार्थ को हटाया जाकर जल निकासी करवाई गई।
उल्लेखनीय है कि जेडीए के सभी अभियंता विभिन्न क्षेत्रों में आ रही कठिनाइयों के निस्तारण हेतु मौके पर जाकर नियमित रूप से युद्ध स्तर पर वर्षा जनित समस्याओं के निराकरण का कार्य कर रहे हैं, जिससे जयपुर शहर की यातायात व्यवस्था एवं वर्षा जनित समस्याओं में सुधार हो रहा है। जेडीए का प्रयास है कि आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात उपलब्ध करवाया जाये। वर्षाजनित समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु बाढ नियंत्रण हेतु केन्द्रीय बाढ नियंत्रण केन्द्र बनीपार्क के अतिरिक्त आवश्यकतानुसार उप बाढ नियंत्रण केन्द्र स्वेज फार्म कम्युनिटी सेंटर जोन-5, वैशाली नगर कम्युनिटी सेंटर जोन-7 एवं दांतली जोन 9 में एवं विद्याधरनगर सेक्टर-4 में निर्मित सामुदायिक केन्द्र, अधिशाषी अभियंता जोन 2, सामुदायिक केन्द्र सायपुरा, जयपुर अधिशाषी अभियंता जोन-8, सामुदायिक केन्द्र पालडी मीणा, जयपुर, अधिशाषी अभियंता जोन-10, मुहाना मण्डी, जयपुर, अधिशाषी अभियंता जोन-11 एवं हाथोज, जेडीए स्कीम, अधिशाषी अभियंता जोन 12ए, सहित आठ स्थानो पर स्थापित किये गए हैं। जहां आज तक कुल 1138 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 1133 शिकायतों का निवारण किया का चुका है. आज दिनांक तक 97750 मिट्टी के कट्टे भेजे जा चुके हैं. आक दिनांक तक कुल 269 स्थलों पर पंप भेजे जा चुके हैं जेडीए ने आमजन से अपील की है कि वे भारी बारिश के दौरान धैर्य बनाए रखें और आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
जेडीए द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देशन में भविष्य में वर्षा जनित समस्याओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए माननीय नगरीय विकास मंत्री महोदय के नेतृत्व में दीर्घकालिक योजनाएं तैयार की जा रही हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दिल्ली-मुंबई मार्ग के मथुरा-कोटा खंड पर कवच 4.0 का संचालन शुरू
Next Article 90 लाभार्थियों को 60 लाख की लागत से निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का किया वितरण

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457929
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

आरपीएससी ने जारी की 7 प्रतियोगी परीक्षाओं की मॉडल उत्तर कुंजी, अभ्यर्थी 6 से 8 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे ऑनलाइन आपत्ति
मिस एंड मिसेज़ इंडिया ग्लैम के जयपुर ऑडिशन में उमड़ा राजस्थान का मॉडलिंग टैलेंट
मिलावट के खिलाफ अभियान: 10 हजार लीटर वन​स्पति घी एवं 150 किलो मिर्च पाउडर सीज
एआई और फेक इन्वेस्टमेंट ऐप्स से सावधान: राजस्थान पुलिस ने जारी की साइबर एडवाइजरी
एससी/एसटी रेलवे एसोसिएशन, जयपुर मण्डल के चुनाव संपन्न
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account