By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: वीर नारियों और वीरांगनाओं की शक्ति, साहस और सार्मथ्य को मेरा नमन, मुझे गर्व है कि मैं भी एक सैनिक की पुत्री हूं- उप मुख्यमंत्री, दिया कुमारी
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > वीर नारियों और वीरांगनाओं की शक्ति, साहस और सार्मथ्य को मेरा नमन, मुझे गर्व है कि मैं भी एक सैनिक की पुत्री हूं- उप मुख्यमंत्री, दिया कुमारी
Jaipur

वीर नारियों और वीरांगनाओं की शक्ति, साहस और सार्मथ्य को मेरा नमन, मुझे गर्व है कि मैं भी एक सैनिक की पुत्री हूं- उप मुख्यमंत्री, दिया कुमारी

RMT network
Last updated: March 25, 2025 6:33 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मिलिट्री स्टेशन में सप्त शक्ति कमांड द्वारा आयोजित ‘वीर नारी एवं वीरांगना मिलन समारोह’ में सम्मिलित होकर देश की रक्षा में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले देश के वीर जवानों की वीरांगनाओं को सम्मानित कर राष्ट्रहित में उनके त्याग एवं बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में वीरांगनाओं की समृद्ध विरासत है और यहां 11,443 वीर नारियां है। समारोह में जयपुर, दौसा और अलवर जिलों से 67 वीर नारियों ने भाग लिया। इनके अलावा वीरांगनाएं, भूतपूर्व सैनिक, सेवारत सैनिक और उनके परिवार भी समारोह में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में उनके अपार बलिदान और निस्वार्थ योगदान को याद करते हुए वीर नारियों को सम्मानित किया।
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अपने संबोधन में निस्वार्थ सेवा, समर्पण और वीरता के लिए सैनिकों और गौरव सेनानियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने वीर नारियों द्वारा अपने परिवारों और समाज के लिए शक्ति का स्तंभ बनने में दिए गए समर्थन और महत्वपूर्ण भूमिका को भी स्वीकार किया। उपमुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और वीर नारियों और गौरव सेनानियों के कल्याण के लिए सप्त शक्ति कमान द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार गौरव सेनानियों, वीर नारियों और वीरांगनाओं के कल्याण और विकास को सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास करने के लिए तैयार है।
उन्होंने समाज और राष्ट्र हेतु अमूल्य योगदान के लिए वीर नारियों, वीरांगनाओं और गौरव सेनानियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल शहीदों के परिवारों के प्रति सम्मान को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज में राष्ट्रीय सेवा और बलिदान के महत्व को भी उजागर करते हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा शहीदों के शौर्य, पराक्रम और त्याग की मिसाल उनके परिवार भी है, जो पूरा जीवन तपस्या की तरह निभाते हैं। हमारा समाज वीर नारियों और विरांगनाओं का सदैव ऋणी रहेगा, चाहे स्वतन्त्रता संग्राम की बात हो या फिर रणभूमि में राखी भेजने वाली माताओं और बहनों के रूप में हमेशा राष्ट्र के प्रति अपनी भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाएं हमारे देश का गौरव है, सेना के शौर्य पर हमें गर्व है, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सेना सशक्त एवं आत्मनिर्भर हुई हैं। प्रधानमंत्री जी स्वयं सैनिकों के साथ बॉर्डर पर दिवाली त्यौहार मनाते है। सैनिकों का भारत की एकता और अखण्डता को बनाए रखने में मुख्य योगदान हैं, यहीं कारण है कि हर देशवासी को इस शौर्य पर अटूट विश्वास है। मुझे गर्व है कि मैं भी एक सैनिक की पुत्री हूं।
दिया कुमारी ने कहा कि नारी सम्मान हमारी भारतीय संस्कृति का अंग है। यह हर्ष का विषय है कि Army Wives Welfare Association (AWWA-आवा) अध्यक्ष मिसेज मनजिंदर सिंह जी के नेतृत्व में सैनिक परिवारों के कल्याण, बच्चों की शिक्षा, उनके विकास, वीर नारी और विरांगनाओं के सम्मान, सशक्तिकरण के लिए लगातार अनेक कार्यक्रम कर रही है जो कि प्रशंसनीय हैं। आपके द्वारा दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, शहीद सैनिकों के लिए मोक्षधाम बनाने, सस्ती दरों में केंटीन व्यवस्था, और वीरांगनाओं के रोजगार में आ रही परेशानी को दूर करने, वृद्धाश्रम के लिए प्रयास करने जैसे कार्य किया जाना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मैं जब सवाई माधोपुर से विधायक थी तब मैंने भी युवाओं में सेना में जाने की भावना को ध्यान में रखते हुए सैनिक भर्ती शिविर का आयोजन करवाया था और मेरे पूर्व संसदीय क्षेत्र राजसमंद में बड़ी संख्या में सैनिक परिवार रहते हैं जिनके लिए ब्यावर में CSD कैन्टीन एक्सटेंशन काउंटर खुलवाया गया और विधानसभा क्षेत्र विद्याधर नगर में भी सैनिक स्कूल की खुला हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में शहीदों, महापुरूषों, वीरांगनाओं को सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा मिला है। मेरा यह प्रयास रहेगा कि मैं वीर नारी एवं विरांगनाओं और सैनिक हितों के लिए हर सम्भव प्रयास करूं।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल (आर्मी कमांडर) मनजिंदर सिंह, एडमिरल माधवेंद्र सिंह, आरपीए श्रीमती बरिंदरजीत कौर जी सहित सेना के अन्य अधिकारीगण एवं वीरांगनाएं उपस्थित रहीं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पशुपालन विभाग के कार्मिकों के समर्थन में आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन
Next Article ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा हेतु 4 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457956
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

चिकित्सा विभाग चलाएगा ऑपरेशन ब्लैक थण्डर, अनाधिकृत निजी अस्पतालों पर कसेगा शिकंजा
नगर निगम ग्रेटर द्वारा 11 हजार रूपये का किया कैरिंग चार्ज वसूल, 7 केन्टर सामान जब्त
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उदयपुर में 10 से 12 जनवरी तक आयोजित होगा तीन दिवसीय चिंतन शिविर
जेडीए ने भूखण्ड संख्या बी-48 में साईट प्लान के विपरीत व्यवसायिक प्रयोजनार्थ अवैध निर्माण करने पर भवन को किया सील
साइबर ठगी से जुड़े दो गांवों में महाराष्ट्र एवं जोधपुर पुलिस के सहयोग से दी दबिश, चार महिलाओं सहित 7 को पकड़ा
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account