एक प्लेटफॉर्म पर एक्सपोज हुआ किड्स, मिस टीन ओर मिसेज मॉडल्स का टैलेंट
जयपुर। राजधानी जयपुर में 29 मार्च 2026 रविवार को अजमेर रोड स्थित रिवासा होटल एंड रिसॉर्ट में आर्ट एंड फैशन इवेंट्स की ओर से स्टेट लेवल किड्स फैशन शो “किड्स फैशन फेस्टिवल सीजन 3” का आयोजन किया गया।

जिसमें राजस्थान से आए 1 से 19 साल तक के किड्स मॉडल्स ने अलग अलग डिज़ाइनर थीम्स पर ड्रेसेज कलेक्शन शोकेस किया। इसके साथ ही मिसेज सीक्वेंस में अपनी मिसेज ने अपने फैशन टेलेंट को दिखाया ।

फेस्टिवल के स्पेशल गेस्ट ओर इवेंट के जूरी (जजेज)संपादक नवल किशोर शर्मा,मॉडल आरती का इवेंट के आयोजक अक्षय कश्यप ओर पूर्णिमा कश्यप ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। जजेज नवल किशोर शर्मा ओर आरती ने सभी किड्स टेलेंट को परखा और उनके टेलेंट की सराहना की।

शो आयोजक अक्षय कश्यप और पूर्णिमा ने बताया कि इस किड्स शो में अलग अलग ऑडिशंस एवं अन्य चरणों से गुजरते हुए 100 मॉडल्स को फाइनल किया गया है। राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ एवं अलग अलग शहरों से बच्चों ने पार्टिसिपेट किया है।

किड्स मॉडल्स को तीन कैटेगरी में डिवाइड किया गया है जिसमें किड्स, मिस तीन और मिसेज शामिल हैं। शो में दो डिज़ाइनर सीक्वेंस में बच्चों ने फैशन कलेक्शन रिप्रेजेंट किया है।

फाइनलिस्ट किड्स के लिए फिनाले से पहले तीन दिन की ग्रूमिंग वर्कशॉप और पोर्टफोलियो शूट एक्टिविटी का आयोजन भी किया गया था। इस पूरे फैशन इवेंट में किड्स, मॉम्स और टीन को एक ही प्लेटफॉर्म पर अपने टैलेंट को दिखाने का मौका दिया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि इस इवेंट में डिज़ाइनर ड्रेसेज का कलेक्शन कल्प बाय कल्पेश खत्री, कदम इंस्टीट्यूट (आशा शर्मा), गौरव इंपेक्स और रेखा पेसवानी द्वारा प्रेजेंट किया गया तो वहीं किड्स का मेकओवर ज्योति मेकओवर की ओर से किया गया।

इवेंट में संपादक नवल किशोर शर्मा,मॉडल आरती, वीनस फिल्म ओर इवेंट के डायरेक्टर जेजे कश्यप ने सभी विजेताओं को मेडल पहनाकर ओर मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

आयोजकों का कहना है कि किड्स फैशन फेस्टिवल का उद्देश्य बच्चों, टीन और मिसेज को एक ऐसा प्लेटफॉर्म देना है, जहां वे अपने टैलेंट को पहचान सकें और फैशन इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास प्राप्त कर सकें। इवेंट का मीडिया पार्टनर राज मीडिया टाइम्स समाचार पत्र ओर राज मीडिया टीवी रहा।


