By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
    October 22, 2026
    121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
    October 22, 2026
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
    सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
    October 21, 2026
    प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
    October 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    पहले मतदान फिर जलपान का लें संकल्प: पूनावाला
    April 17, 2024
    बेंजामिन नेतन्‍याहू की बढ़ी मुश्किलें, ICC जारी कर सकता है अरेस्ट वारंट
    April 30, 2024
    दिल्ली-एनसीआर में लू का अलर्ट जारी, यूपी-बिहार में भी चढ़ेगा पारा
    May 16, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों से पेयजल प्रबंधन में बड़ा सुधार, 3,077 हैंडपंप और 1,644 पाइपलाइन लीकेज दुरुस्त
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों से पेयजल प्रबंधन में बड़ा सुधार, 3,077 हैंडपंप और 1,644 पाइपलाइन लीकेज दुरुस्त
Jaipur

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों से पेयजल प्रबंधन में बड़ा सुधार, 3,077 हैंडपंप और 1,644 पाइपलाइन लीकेज दुरुस्त

RMT network
Last updated: June 1, 2026 6:49 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच आमजन को निर्बाध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) द्वारा संचालित छह विशेष राज्यव्यापी अभियानों के माध्यम से अब तक 15,995 पेयजल संबंधी शिकायतों एवं समस्याओं का सफलतापूर्वक समाधान किया गया है।
जन राहत का प्रभावी माध्यम बने विशेष अभियान—
प्रदेशभर में संचालित अभियानों के दौरान 3,077 हैंडपंपों की मरम्मत, 1,644 पाइपलाइन लीकेज की दुरुस्ती, 978 प्रेशर संबंधी समस्याओं का समाधान तथा 1,144 बाधित जलापूर्ति क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बहाल की गई। इसके अतिरिक्त 230 कम अवधि वाली जलापूर्ति, 544 कम सप्लाई एवं 121 प्रदूषित जल संबंधी शिकायतों का भी निस्तारण किया गया। विभाग ने 1,401 अवैध जल कनेक्शन हटाने के साथ 6,827 अन्य पेयजल सुधार कार्य भी पूर्ण किए हैं।
विशेष टीमों ने मौके पर किया त्वरित समाधान—
अभियान के तहत गठित विशेष टीमों ने शनिवार को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोतों, पाइपलाइन नेटवर्क और जलापूर्ति व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया। छठे विशेष अभियान में 639 खराब हैंडपंपों को पुनः चालू किया गया, 455 पाइपलाइन लीकेज ठीक किए गए तथा 220 प्रेशर संबंधी शिकायतों का समाधान किया गया। साथ ही 242 क्षेत्रों में बाधित जलापूर्ति बहाल कर आमजन को राहत पहुंचाई गई।
अवैध जल कनेक्शनों पर सख्त कार्रवाई—
जल संरक्षण और संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए विभाग ने अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। छठे अभियान के दौरान 336 अवैध जल कनेक्शन हटाए गए, जिनमें होटल, ढाबे, सरस डेयरी बूथ तथा कृषि कार्यों में उपयोग किए जा रहे कनेक्शन शामिल थे। इस कार्रवाई से पेयजल की बर्बादी रोकने और आमजन के लिए जल उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिली है।
ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हुई जलापूर्ति व्यवस्था—
ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंपों एवं पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत के साथ 550 अन्य पेयजल सुधार कार्य भी पूर्ण किए गए। इन प्रयासों से हजारों ग्रामीण परिवारों को राहत मिली है तथा जलापूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई है।
2,600 शिकायतों का मौके पर समाधान—
पीएचईडी की तकनीकी टीमों ने अभियान के दौरान प्राप्त लगभग 2,600 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर आमजन को तत्काल राहत प्रदान की। विभाग की सक्रियता से पेयजल सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है।
अप्रैल से जारी अभियान दे रहे हैं सकारात्मक परिणाम—
5 अप्रैल से 23 मई तक संचालित पांच विशेष अभियानों के दौरान 2,438 हैंडपंपों की मरम्मत, 1,189 पाइपलाइन लीकेज की दुरुस्ती, 758 प्रेशर समस्याओं का समाधान, 902 जलापूर्ति बाधित मामलों का निस्तारण, 180 कम अवधि वाली जलापूर्ति, 416 कम सप्लाई, 95 प्रदूषित जल संबंधी शिकायतों का समाधान तथा 6,277 अन्य सुधार कार्य किए गए। इसी अवधि में 1,065 अवैध जल कनेक्शन भी हटाए गए।
हर गांव और हर शहर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता—
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर संचालित यह विशेष अभियान संभावित पेयजल संकट को कम करने में अत्यंत प्रभावी साबित हो रहे है। राज्य सरकार का लक्ष्य गर्मी के मौसम में प्रदेश के प्रत्येक गांव और प्रत्येक शहर तक पर्याप्त, नियमित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article E-Paper (30-05-2026)
Next Article शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान, 8 हजार किलो मिलावटी मसाला जब्त

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
Jaipur
October 22, 2026
121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
Jaipur Uncategorized
October 22, 2026
पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
Jaipur
October 21, 2026
सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
Jaipur
October 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

519083
Your IP Address : 216.73.217.165

You Might Also Like

15 से 29 साल की उम्र है तो वीबी-जी राम जी का लोगो डिजाइन करो और जीतो 50 हजार
मिस राजस्थान 2025 प्रथम रनरअप मीनाक्षी छापोला बनी मिस ग्रांड राजस्थान 2026 मिस ग्रांड इंडिया में करेंगी राजस्थान को रिप्रजेंट
कामकाजी महिलाओं के लिये हॉस्टल एवं र्पेइंग-गेस्ट सुविधा हेतु जेडीए योजना में भूमि आवंटन
राजस्थान की प्रसिद्ध हवेलियों के लिए आने वाले सैलानियों का आवागमन हुआ और सुविधाजनक
अवैध निर्माणों पर नगर निगम ग्रेटर की बड़ी कारवाई: मानसरोवर जोन में 7 अवैध निर्माण सीज
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account