By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन
    October 15, 2026
    परिसीमन पर ठिकरा फोड़कर कांग्रेस अपनी नाकामियों को छिपाने की कर रही है कोशिश: मदन राठौड़
    October 15, 2026
    राजस्थान पुलिस और TAF जवानों का फ्रेंच भाषा प्रशिक्षण: अल्बर्ट हॉल पर फ्रांसीसी पर्यटकों से संवाद
    October 15, 2026
    उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को वीडीएन फाउंडेशन ने दिया दशहरा मेले का आमंत्रण
    October 15, 2026
    महानिदेशक पुलिस ने ली कानून व्यवस्था पर अहम बैठक: विवादित मामलों की निगरानी, नाकाबंदी में बॉडी कैमरों का उपयोग और साइबर अपराधों में जीरो एफआईआर पर दिया विशेष जोर
    October 15, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
    April 22, 2024
    हैदराबाद में आसमान से आफत बनकर गिरी बारिश, सात लोगों की मौत
    May 8, 2024
    राजस्थान में 50 डिग्री तक पहुंचा तापमान, दिल्ली, हरियाणा और यूपी सहित कई राज्यों में IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
    May 23, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
    जया गुप्ता बनी वीनस मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2026, नेहा शर्मा बनी वीनस मिस इंडिया इंटरनेशनल 2026 प्रीमियम कैटेगरी की विनर बनी रेणु वर्मा
    September 30, 2026
    17 अक्टूबर से गुलाबी नगर के EP में खनकेंगे डांडिया; डांडिया महारास में 101 माताएं अपने बेटों के साथ करेंगी मां भवानी की महाआरती
    September 30, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: महानिदेशक पुलिस ने ली कानून व्यवस्था पर अहम बैठक: विवादित मामलों की निगरानी, नाकाबंदी में बॉडी कैमरों का उपयोग और साइबर अपराधों में जीरो एफआईआर पर दिया विशेष जोर
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > महानिदेशक पुलिस ने ली कानून व्यवस्था पर अहम बैठक: विवादित मामलों की निगरानी, नाकाबंदी में बॉडी कैमरों का उपयोग और साइबर अपराधों में जीरो एफआईआर पर दिया विशेष जोर
Jaipur

महानिदेशक पुलिस ने ली कानून व्यवस्था पर अहम बैठक: विवादित मामलों की निगरानी, नाकाबंदी में बॉडी कैमरों का उपयोग और साइबर अपराधों में जीरो एफआईआर पर दिया विशेष जोर

RMT network
Last updated: October 15, 2026 6:09 am
RMT network
Share
7 Min Read
SHARE

पुलिस थानों में लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण, अपराध नियंत्रण और आगामी पंचायती राज चुनाव तैयारियों की समीक्षा
जयपुर।
महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण सतर्कता बरतने तथा प्रत्येक परिस्थिति में प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित अपराध एवं कानून-व्यवस्था समीक्षा बैठक में डीजीपी ने लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण, अपराधों की रोकथाम, संवेदनशील घटनाओं की निगरानी, आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारियों तथा पुलिसकर्मियों के आचरण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस जिलों के पुलिस अधीक्षक जुड़े। पुलिस मुख्यालय में समस्त अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
विवादित मामलों पर रहेगी विशेष निगरानी
डीजीपी शर्मा ने कहा कि विवादित मामलों के कारण क्षेत्र में कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका वाले मामलों को प्राथमिकता से चिह्नित किया जाए। ऐसे मामलों की सूची तैयार कर नियमित निगरानी की जाए, थाना, वृत्त एवं जिला स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए तथा राजस्व, वन विभाग सहित संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जाए। विवादों के निस्तारण के लिए समझाइश, निरोधात्मक कार्रवाई और अन्य वैधानिक उपाय अपनाने के निर्देश दिए गए, ताकि विवाद गंभीर रूप लेने से पहले ही स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार जरूरी
बैठक में पुलिसकर्मियों की अपराधों में संलिप्तता के मामलों को गंभीरता से लेते हुए ऐसे कार्मिकों की पहचान, निगरानी और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीजीपी श्री शर्मा ने स्पष्ट किया कि पुलिस थानों और फील्ड में तैनात पुलिसकर्मियों का व्यवहार आमजन के प्रति संवेदनशील, सौहार्दपूर्ण एवं सहयोगात्मक होना चाहिए। पुलिस अधिकारियों को परिवादियों की नियमित सुनवाई कर उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया गया।
*संवेदनशील घटनाओं में त्वरित कार्रवाई *
डीजीपी ने हाल के दिनों में हुई विभिन्न घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशील एवं गंभीर मामलों में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभावी पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ऐसी घटनाओं की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने, तथ्यों के आधार पर त्वरित एवं समुचित कार्रवाई करने तथा प्रेस एवं सोशल मीडिया के माध्यम से समय पर तथ्यपरक जानकारी साझा करने पर जोर दिया गया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा जिम्मेदारी निर्धारित कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
लंबित मामलों के निस्तारण में तय होगी जवाबदेही
डीजीपी शर्मा ने पुलिस थानों में लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि एक वर्ष से अधिक अवधि से लंबित मामलों की समीक्षा संबंधित पुलिस अधीक्षक तथा तीन वर्ष से अधिक अवधि से लंबित मामलों की समीक्षा संबंधित रेंज आईजी करेंगे। उन्होंने पुराने मुकदमों के साथ लंबित चालान एवं अंतिम रिपोर्ट (एफआर) के निस्तारण के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया। लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर उनके निस्तारण में आ रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश भी दिए गए।
अपराधों में वृद्धि वाले जिलों को विश्लेषण कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश
डीजीपी ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं भारतीय दंड संहिता (भादंसं) के तहत दर्ज प्रकरणों में पांच प्रतिशत से अधिक वृद्धि वाले जिलों को अपराधों का विश्लेषण कर प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। एनडीपीएस एक्ट के तहत अपेक्षाकृत कम प्रकरण दर्ज करने वाले जिलों को भी सक्रियता बढ़ाकर मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। महिला अत्याचार से संबंधित प्रकरणों में अधिक वृद्धि वाले जिलों को कारणों का विश्लेषण कर ठोस एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। स्थानीय एवं विशेष अधिनियमों तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यूनतम कार्रवाई वाले जिलों की समीक्षा करते हुए अपेक्षित सुधार सुनिश्चित करने को कहा गया।
पंचायती राज चुनावों व पर्व—त्यौहारों के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था
पंचायती राज चुनाव और आगामी दिनों में आने वाले पर्व—त्यौहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए डीजीपी ने सभी जिलों को आवश्यक पुलिस बल की तैनाती की कार्ययोजना तैयार करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने, नियमित गश्त बढ़ाने और प्रभावी नाकाबंदी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर भी पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी के निर्देश दिए गए।
उन्होंने पर्व—त्यौहारों में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की फिल्ड में उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ—साथ अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखते हुए आमजन की सुरक्षा, पुलिस की जवाबदेही और जनता के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
नाकाबंदी में बॉडी कैमरे, यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती
डीजीपी शर्मा ने नाकाबंदी के दौरान पुलिसकर्मियों को बॉडी कैमरे का उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने शराब पीकर वाहन चलाने वालों, संदिग्ध वाहनों तथा तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। साथ ही, अपराध की सूचना मिलते ही पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम न्यूनतम रखने और मौके पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरोधात्मक कार्रवाई और साइबर अपराधों पर विशेष जोर
डीजीपी ने अपराधों की रोकथाम के लिए निरोधात्मक एवं प्रो-एक्टिव पुलिसिंग को मजबूत करने पर जोर दिया। इसके तहत राजस्थान प्रिवेंशन ऑफ डेंजरस एक्टिविटीज (राजपासा), बीएनएस की संबंधित धाराओं, गुंडा एक्ट तथा एनडीपीएस से संबंधित निरोधात्मक प्रावधानों सहित अन्य वैधानिक उपायों का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए गए। साइबर अपराधों के मामलों में जीरो एफआईआर दर्ज कर अधिकाधिक पीड़ितों को राहत पहुंचाने तथा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
उन्होंने सभी अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखते हुए आमजन की सुरक्षा, पुलिस की जवाबदेही और जनता के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
Next Article उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को वीडीएन फाउंडेशन ने दिया दशहरा मेले का आमंत्रण

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
International
October 15, 2026
होप के शतक और पॉल के पंजे से वेस्टइंडीज़ ने बराबर की सीरीज़
Sports
October 15, 2026
यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन
Jaipur
October 15, 2026
परिसीमन पर ठिकरा फोड़कर कांग्रेस अपनी नाकामियों को छिपाने की कर रही है कोशिश: मदन राठौड़
Jaipur
October 15, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

510822
Your IP Address : 216.73.217.172

You Might Also Like

प्रदेश में नए क्रिमिनल लॉज के तहत पाली के सादड़ी थाने में पहली एफआईआर दर्ज
दो दिवसीय सतरंगी सावन मेले में हजारों जयपुरवासियों ने की खरीददारी
मानव अंग प्रत्यारोपण के लिए फर्जी एनओसी का मामला: एसीएस के निर्देशों के बाद उच्च स्तरीय जांच समिति एक्शन मोड में
मिलावट के खिलाफ अभियान: बीकानेर में 8100 किलो घटिया मावा जब्त
सितम्बर माह के अंत में दिल्ली में होगा निवेशक रोड-शो: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी करेंगे निवेशकों को आकर्षित
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account