By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: भारत के ख़िलाफ़ सीरीज़ के बाद संन्यास लेंगी अलिसा हीली
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > भारत के ख़िलाफ़ सीरीज़ के बाद संन्यास लेंगी अलिसा हीली
Sports

भारत के ख़िलाफ़ सीरीज़ के बाद संन्यास लेंगी अलिसा हीली

RMT network
Last updated: January 13, 2026 6:26 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान और आठ विश्व कप ख़िताब जीतने वाली दुनिया की सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक अलिसा हीली, फ़रवरी-मार्च 2026 में भारत के ख़िलाफ़ होने वाली मल्टी-फ़ॉर्मेट घरेलू सीरीज़ के बाद क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट से संन्यास ले लेंगी। उन्होंने 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023 में महिला T20, जबकि 2013 और 2022 में वनडे विश्व कप जीता। वह 2018 और 2019 में ICC की T20I क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर भी रहीं।
हीली भारत सीरीज़ की तैयारी के लिए आने वाले हफ़्तों में न्यू साउथ वेल्स के लिए WNCL खेलेंगी, लेकिन WBBL में सिडनी सिक्सर्स के लिए उनका आख़िरी मैच भी हो चुका है। हीली को 2023 के अंत में मेग लानिंग की जगह ऑस्ट्रेलिया का पूर्णकालिक कप्तान बनाया गया था। वह भारत के ख़िलाफ़ T20 सीरीज़ नहीं खेलेंगी, लेकिन वनडे और फिर 6-9 मार्च को वाका में होने वाले डे-नाइट टेस्ट के साथ अपने करियर का अंत करेंगी।
हीली ने कहा, “यह निर्णय काफ़ी समय से मेरे ज़ेहन में था। पिछले कुछ साल मानसिक रूप से बहुत ज़्यादा मुश्किल रहे। कुछ चोटें भी रहीं। मुझे हर बार अपने भीतर जाकर ऊर्जा ढूंढनी पड़ती थी और वापस लौटना मुश्किल हो रहा था।
“मैं हमेशा जीतना चाहती हूं, मैदान पर खुद को चुनौती देना चाहती हूं। लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ी है, वह धार कुछ कम हुई है। पूरी नहीं गई है, लेकिन थोड़ी कम हुई है। पिछला WPL मेरे लिए एक तरह से अलर्ट था। तब मैं सुबह उठकर सोचती थी, ‘आज एक और मैच’ खेलना है। यह बात मुझे हैरान कर गई, क्योंकि मैं हमेशा सोचा करती थी कि मुझे यह खेल बहुत पसंद है।”
हालांकि संन्यास का विचार उनके मन में आने लगा था, लेकिन घोषणा कुछ देर से हुई। यह भी तय हो गया कि वह 2026 में इंग्लैंड में होने वाले महिला T20 विश्व कप तक नहीं खेलेंगी। हीली ने कहा कि उस टूर्नामेंट तक खिंचते रहना “टीम-साथियों के साथ ठीक नहीं होता।”
“भारत के ख़िलाफ़ यह सीरीज़ हमारे कैलेंडर की सबसे बड़ी सीरीज़ में से एक है। घर पर टीम की कप्तानी करते हुए टीम-साथियों और परिवार के बीच करियर समाप्त करना मेरे लिए बहुत ख़ास होगा। भारत में विश्व कप में समाप्त करना भी अच्छा होता, लेकिन घर पर ख़त्म करना बहुत ख़ास होता है,” हीली ने कहा।
उन्होंने कहा, “ज़िंदगी सिर्फ़ क्रिकेट नहीं है, इससे बहुत आगे भी है। मैं इसी नज़रिए की वजह से खुद को भाग्यशाली मानती हूं। संन्यास लेना डरावना हो सकता है, लेकिन मैं भविष्य के लिए उत्साहित हूं। मार्च के बाद की ज़िंदगी भी उतनी ही रोमांचक होगी।”
हीली ने ऑस्ट्रेलिया के लिए फ़रवरी 2010 में 19 साल की उम्र में डेब्यू किया था और उन्होंने वनडे में 3500 से अधिक रन बनाए हैं। T20I में वह 3054 रन के साथ करियर समाप्त करेंगी, जिसमें नाबाद 148 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। यह पूर्णकालिक देशों में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी सबसे ज़्यादा T20I खेलने वाली खिलाड़ी हैं और विकेट के पीछे से सबसे ज़्यादा T20I शिकार का विश्व रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

TAGGED:Sports

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आगामी बजट के लिए प्राप्त किए सुझाव
Next Article एस बी आई डॉक्टर्स बैडमिंटन लीग सीजन- 7 अवार्ड सेरेमनी सम्पन्न

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457900
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

मैं भारतीय टीम का कोच बनना पसंद करूंगा- गौतम गंभीर
57 वां अंतर रेलवे शूटिंग प्रतियोगिता संपन्न: पश्चिम रेलवे ने जीती ओवरऑल चौंपियनशिप
भारत बनाम पाकिस्तान: बुमराह-सिराज-हार्दिक ने हारे हुए मैच में भारत को दिलाई जीत
टी20 विश्व कप पर आतंकी हमले का ख़तरा: स्थानीय प्रशासन और ICC ने की पुष्टि
जयपुर की बेटी तिथी मुंदडा ने नॉर्थ रीजन चैंपियनशिप ISSO 2026 में जयपुर का नाम किया रोशन, बनीं ‘ वैल्यू प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account