By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
    June 4, 2026
    राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
    June 4, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
    June 4, 2026
    बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
    June 4, 2026
    विद्युत उत्पादन इकाइयों की क्षमता में करें वृद्धि, किसान, उद्योग और आमजन को हो निर्बाध बिजली आपूर्ति- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    June 4, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    सैमसन, अभिषेक, किशन ने दिलाया भारत को लगातार दूसरा T20 विश्व कप का ख़िताब
    March 9, 2026
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    भव्य समारोह के साथ हुआ ग्रेंड फिनाले, रॉयल अन्दाज़ में हुआ हैवा हैवन रिसोर्ट में मिसेज राजस्थान
    May 25, 2026
    सिटी बाजार में आयोजित क्वीन फॉर ए डे इवेंट में महिलाओं ने उत्साह और मनोरंजन के साथ भाग लिया
    May 19, 2026
    फ़िल्म ‘जयपुर पुलिस’ का प्रीमियर शो रहा हाउसफुल, राजमंदिर सिनेमा में उमड़ा दर्शकों का उत्साह
    May 18, 2026
    मिस राजस्थान ने बनाया फिर से इतिहास: देश में किसी भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में बना अव्वल
    May 18, 2026
    जयपुर पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ हुई रिलीज
    May 16, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार: एआई, नए कानूनों और ज़ीरो डेथ रोडमैप के साथ राजस्थान पुलिस ने बनाई नई रणनीति
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार: एआई, नए कानूनों और ज़ीरो डेथ रोडमैप के साथ राजस्थान पुलिस ने बनाई नई रणनीति
Jaipur

भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार: एआई, नए कानूनों और ज़ीरो डेथ रोडमैप के साथ राजस्थान पुलिस ने बनाई नई रणनीति

RMT network
Last updated: November 22, 2025 5:45 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन 2025 संपन्न: उत्कृष्टता के साथ पुलिसिंग थीम के तहत तकनीक, न्याय और सड़क सुरक्षा को केंद्र में रखकर हुई गहन चर्चा
जयपुर।
राजस्थान पुलिस अकादमी में उत्कृष्टता के साथ पुलिसिंग-आगे की राह थीम पर राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन 2025 का भव्य आयोजन किया गया, जो ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से संचालित हुआ। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि महानिदेशक पुलिस प्रशिक्षण एवं यातायात अनिल पालीवाल ने अपने उदबोधन में पुलिसिंग में तकनीकी और मानवीय पहलुओं के बीच सामंजस्य पर बल देते हुए श्रीमद्भगवतगीता के उद्धरण “इच्छति-जानति-करोति” की महत्ता को रेखांकित किया। इस अवसर पर महानिदेशक गृह रक्षा श्रीमती मालिनी अग्रवाल ने अपराधियों के नई तकनीकों में माहिर होने का उल्लेख करते हुए क्षेत्रीय चुनौतियों से निपटने के लिए क्षेत्रानुसार अलग-अलग कॉन्फ्रेन्स आयोजित कर रणनीति बनाने की आवश्यकता बताई।
नवीन कानूनों से न्याय की प्रक्रिया में क्रान्ति
सम्मेलन के पहले सत्र में महानिरीक्षक पुलिस इन्टेलीजेन्स प्रफुल्ल कुमार ने नवीन आपराधिक कानूनों के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि नए कानून दण्ड के स्थान पर न्याय की बात करते हैं, जिसके तहत सभी प्रक्रियाओं के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। अब जीरो एफआईआर का प्रावधान लागू हो गया है, जिसके तहत पुलिस स्वतः संज्ञान लेकर भी एफआईआर दर्ज कर सकती है। साथ ही अनुसंधान के लिए पूछताछ के लिए बुजुर्गों की आयु सीमा 65 से घटाकर 60 वर्ष की गई है। गंभीर और आदतन अपराधियों को हथकड़ी लगाने की अनुमति जैसे नए प्रावधान किए गए हैं। अपराधों से अर्जित संपत्ति को अपने नाम करने पर 03 वर्ष की सज़ा का प्रावधान कर इसे अपराध की श्रेणी में रखा गया है।
एआई और एलओटी: पुलिसिंग के लिए बड़ी चुनौती और अवसर
द्वितीय सत्र पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, चैट जीपीटी, डीप फेक और इंटरनेट का थिंग्स (IoT) पर केंद्रित रहा। महानिरीक्षक पुलिस एससीआरबी अजय पाल लाम्बा ने बताया कि किस तरह एआई के प्रभावी उपयोग से दिल्ली पुलिस ने 3000 से अधिक गुमशुदा बच्चों को बरामद करने में सफलता पाई है। उन्होंने यातायात चालान जैसे कई क्षेत्रों में एआई के अनुप्रयोग को रेखांकित किया। उप महानिरीक्षक पुलिस साइबर अपराध श्री विकास शर्मा ने जोर देकर कहा कि यदि पुलिसकर्मी अगले 2-3 वर्षों में एआई को नहीं जानेंगे तो पीछे रह जाएंगे। उन्होंने डेटा चोरी, वीआईपी मूवमेंट का डेटा चोरी होने जैसी चुनौतियों और इससे निपटने के लिए एआई प्रशिक्षण को आवश्यक बताया।
कमजोर वर्ग सुरक्षा: नवाचार और सामुदायिक सहयोग
तृतीय सत्र में एडीजी सिविल राईट्स श्रीमती लता मनोज कुमार और पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण श्रीमती राषि डोगरा ने महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों के विरुद्ध अपराधों पर प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की। नए आपराधिक कानूनों में इन अपराधों के लिए चेप्टर (5) अलग से जोड़ा गया है। इस सत्र में पोक्सो, ई-बॉक्सजैसे ऑनलाइन साधनों का उपयोग करने, महिला मजिस्ट्रेट या महिला कर्मी की उपस्थिति में पीड़िता के बयान लेने और वूमेन सेफ्टी एम्बेसडर जैसे नए उपागम चलाने पर बल दिया गया। सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल पेश करते हुए बताया गया कि कैसे चूरू पुलिस अधीक्षक और ज़िला कलेक्टर ने दलित दूल्हे की बिंदौरी के समय खुद उपस्थित होकर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया।
सड़क सुरक्षा: प्रभावी प्रबंधन से मृत्यु दर कम करने का लक्ष्य
चतुर्थ सत्र सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर केंद्रित रहा। एडीजी यातायात बी.एल. मीणा ने चिंता व्यक्त की कि राजस्थान में सड़क दुर्घटना में मृत्यु दर (10-11 हज़ार) हत्या की तुलना में 4 से 5 गुना अधिक है। डीसीपी यातायात श्री सुमित मेहरडा ने बताया कि मृत्यु दर को कम करने के लिए एनएचएआई और पीडब्लूडी के सहयोग से 1100 अवैध कटों को रोका गया और 1250 साइन बोर्ड लगाए गए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 2318वब्लैक स्पॉट में से 2084 को सही कर दिया गया है। इसके अलावा तेज गति वाले वाहनों का चालान कर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने और गुड़ सेमेरिटन को 1 लाख रुपये तक का ईनाम देने के प्रावधानों पर जागरूकता अभियान पर विस्तार से चर्चा की।
यह सम्मेलन राजस्थान पुलिस के लिए भविष्य की चुनौतियों से निपटने और न्याय, शांति का प्रथम न्यासवके सिद्धांत को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दो स्थानों से सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त
Next Article मुख्य सचिव ने आरआरजीआईएस—24 में हुए एमओयू के धरातल पर प्रगति की समीक्षा की

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
Jaipur
June 4, 2026
राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
Jaipur
June 4, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
Jaipur
June 4, 2026
बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
Jaipur
June 4, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

418727
Your IP Address : 216.73.217.114

You Might Also Like

पर्यटन को बढ़ावा देने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण- उपमुख्यमंत्री, दिया कुमारी
विकसित सड़क तंत्र से प्रदेश की आर्थिक उन्नति का मार्ग होगा प्रशस्त- उप मुख्यमंत्री, दिया कुमारी
लायंस क्लब जयपुर डायमंड की ओर से डॉक्टर्स और सीए को किया सम्मानित
जयपुर की गौरवशाली छवि के साथ नहीं होगा किसी भी कीमत पर समझौता
भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच प्रदेश के 6 जिलों में अलर्ट घोषित: बाड़मेर में घरों से बाहर निकलने पर रोक लगाया
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account