By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: बाड़मेर पुलिस की बड़ी सफलता : रु 1 करोड़ की लूट का 72 घंटों में खुलासा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > बाड़मेर पुलिस की बड़ी सफलता : रु 1 करोड़ की लूट का 72 घंटों में खुलासा
Jaipur

बाड़मेर पुलिस की बड़ी सफलता : रु 1 करोड़ की लूट का 72 घंटों में खुलासा

RMT network
Last updated: September 9, 2025 5:11 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

जिले की सबसे बड़ी लूट के चारों आरोपी गिरफ्तार, चार नकाबपोश बदमाशों ने छत के रास्ते घर में घुस गन पॉइंट पर की थी फिल्मी अंदाज में लूट
जयपुर।
बाड़मेर पुलिस ने जिले की सबसे बड़ी लूट की वारदात को महज 72 घंटों में सुलझाकर बड़ी सफलता हासिल की है। गडरा रोड कस्बे में एक मेडिकल व्यवसायी के घर हुई रु1 करोड़ की लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है, जिनसे लूटा गया सोना, चांदी और नकदी बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि 4 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे चार नकाबपोश बदमाश मेडिकल व्यवसायी उत्तमचंद माहेश्वरी के घर में छत के रास्ते घुस गए। उन्होंने उत्तमचंद, उनकी पत्नी, बेटी और नातिन से मारपीट कर बंधक बना लिया। रिवाल्वर की नोंक पर परिवार को धमकाया गया और 40-45 तोला सोना, 50-60 किलो चांदी और रु1.25 लाख नकद लूट लिए गए। उत्तमचंद ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना स्वयं मौके पर पहुंचे और वारदात का खुलासा चुनौती के रूप में लिया। उनके दिशा-निर्देश में विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं, जिनमें सीसीटीवी सर्विलांस टीम, आसूचना संकलन टीम और तकनीकी टीम ने लगातार तीन दिनों तक अथक मेहनत की।
पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी
पुलिस ने मामले को चुनौती के रूप में लिया। जांच टीम ने पीड़ित परिवार से अपराधियों के हुलिए और भाषा के बारे में जानकारी ली। सीसीटीवी सर्विलांस टीम ने घटनास्थल और आसपास के करीब 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की गहनता से जांच की। तकनीकी टीम ने तकनीकी सहायता और आसूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान की और डॉग स्क्वॉयड और एफएसएल द्वारा मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए गए।
जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ कि इस वारदात के पीछे किसी जानकार का हाथ हो सकता है। डेटा विश्लेषण के दौरान पुलिस को पता चला कि पीड़ित की दुकान पर पहले काम कर चुके एक युवक और उसके सेल्समैन दोस्तों की गतिविधियां संदिग्ध थीं। पुलिस ने उन पर निगरानी रखी और 3 दिन की कड़ी मेहनत के बाद चारों आरोपियों को दबोच लिया।
मुख्य आरोपी ही निकला ‘घर का भेदी’
पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपी मेडिकल की दुकानों पर सेल्समैन का काम करते हैं। उन्हें कम वेतन मिलता था और वे जल्दी अमीर बनना चाहते थे। मुख्य आरोपी उत्तमचंद की दुकान पर पहले काम कर चुका था और उसे घर की पूरी जानकारी थी। इसी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर इस लूट की योजना बनाई। उन्होंने उत्तमचंद के बेटे के शहर से बाहर जाने का इंतजार किया और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया।
लूट के बाद आरोपी सीसीटीवी से बचने के लिए रेलवे ट्रैक के रास्ते भाग निकले और सुबह होते ही अपनी-अपनी दुकानों पर काम करने लगे, ताकि किसी को उन पर शक न हो। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है।
इस खुलासे में हेड कांस्टेबल प्रेमाराम कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही। इस कार्रवाई में डीएसटी टीम से एएसआई महिपाल सिंह, हेड कांस्टेबल प्रेमाराम, कांस्टेबल मालाराम, नखत सिंह, देवाराम, किशोर, हरलाल सिंह, रामस्वरूप, संदीप कमांडो, आसूचना व डीसीआरबी टीम से हेड कांस्टेबल वीरम खान, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, शिवरतन, लुम्भा राम, सद्दाम, रतन लाल, भवानी सिंह, जोगेंद्र, खीम सिंह व गंगा राम और थाना गडरारोड से एसएचओ छैल सिंह, एएसआई जगदीश, हेड कांस्टेबल हनवन्ता राम, कांस्टेबल पवन कुमार, विमलेश कुमार, रमेश कुमार, हुकमाराम और गजेंद्र सिंह शामिल थे।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने कृषि विपणन से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण
Next Article जोन-13 में चौदह बीघा भूमि पर तीन अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457892
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस 20 कोच से होगी संचालित, यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सीटें
एलपीजी सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
द्रव्यवती नदी परियोजना की बदलेगी तस्वीर: 45 दिवस में चरणबद्ध रूप से किया जाएगा सौंदर्यीकरण
फर्जी पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी बना खातेदारों की जमीन का सौदा कर धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account