By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ राजस्थान (FTIR) और सनराइजिंग सिनेविज़न एकेडमी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर
    September 17, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा और विद्युतीकरण को मिल रही नई गति
    September 17, 2026
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किसानों को बड़ा तोहफा: तीन वर्ष से लंबित अटल भूजल योजना की लंबित 156 करोड़ रूपये की देनदारियों का राज्य के किसानों को भुगतान
    September 17, 2026
    सीमा पर पहुंचे डीजीपी राजीव कुमार शर्मा, जवानों से किया संवाद; जनसुनवाई कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
    September 17, 2026
    राज्य के राजस्व और व्यय संबंधित लेखा परीक्षण: वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की राज्यपाल से प्रधान महालेखाकार ने की मुलाकात
    September 17, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित
    April 17, 2024
    आलोचना करने वालों को नहीं पता, पूरा सप्ताह करते हैं काम – जस्टिस बीआर गवई
    May 2, 2024
    ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत
    May 20, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
    टीवी सेलिब्रिटी कांची सिंह ने जयपुर में दिए स्टारडम अवॉर्ड,फेंस एक झलक पाने को हुए बेताब
    September 14, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ राजस्थान (FTIR) और सनराइजिंग सिनेविज़न एकेडमी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ राजस्थान (FTIR) और सनराइजिंग सिनेविज़न एकेडमी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर
Jaipur

फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ राजस्थान (FTIR) और सनराइजिंग सिनेविज़न एकेडमी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

RMT network
Last updated: September 17, 2026 4:35 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

राजस्थान में फिल्म एवं टेलीविजन शिक्षा को मिलेगा नया मंच
जयपुर।
राजस्थान में फिल्म एवं टेलीविजन के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ राजस्थान (FTIR) और सनराइजिंग सिनेविज़न एकेडमी के बीच तकनीकी एवं बुनियादी ढांचा सहयोग के लिए एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस साझेदारी का उद्देश्य राजस्थान के युवाओं तथा फिल्म एवं टेलीविजन के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक प्रतिभाशाली लोगों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराना है। एमओयू पर सनराइजिंग सिनेविज़न एकेडमी के निदेशक अनमोल अग्रवाल और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ राजस्थान (FTIR) के निदेशक सोमेंद्र हर्ष ने हस्ताक्षर किए।
फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ राजस्थान (FTIR) द्वारा फिल्म एवं टेलीविजन के क्षेत्र में अपने प्रारंभिक पाठ्यक्रमों की शुरुआत की जा रही है। इनमें छायांकन, संपादन, अभिनय, निर्देशन, पटकथा लेखन, फिल्म निर्माण एवं कंटेंट क्रिएशन फ़ॉर इंफ्लुएंसर, तथा फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन एवं मार्केटिंग जैसे प्रमुख विषय शामिल हैं।
संस्थान द्वारा अलग-अलग अवधि और स्तर के पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इनमें चार दिवसीय वर्कशॉप्स, छह एवं बारह वीकेंड कोर्स, एक माह का क्रैश कोर्स , तीन माह के सर्टिफिकेट कोर्स और छह माह के एडवांस सर्टिफिकेट कोर्स प्रमुख रूप से शामिल होंगे।
इन कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करना नहीं है, बल्कि प्रतिभागियों में रचनात्मक सोच, प्रयोग की क्षमता, कहानी कहने की कला और अपनी विशिष्ट रचनात्मक पहचान विकसित करना भी है। विद्यार्थियों को फिल्म एवं टेलीविजन के व्यावहारिक पक्ष से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ राजस्थान (FTIR) के निदेशक सोमेंद्र हर्ष ने कहा कि राजस्थान में प्रतिभा और कहानियों की कोई कमी नहीं है। राज्य की समृद्ध संस्कृति, लोक कला, परंपराएं, विरासत और जीवनशैली फिल्म एवं टेलीविजन के लिए अपार संभावनाएं प्रस्तुत करती हैं। FTIR का प्रयास है कि राजस्थान के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और उचित मंच उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे अपनी कहानियों और रचनात्मक सोच को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा सकें।
सनराइजिंग सिनेविज़न एकेडमी के निदेशक अनमोल अग्रवाल ने कहा कि फिल्म निर्माण एक रचनात्मक प्रक्रिया है, जिसमें तकनीकी ज्ञान के साथ कल्पनाशीलता, अनुशासन और प्रभावी कहानी कहने की क्षमता भी आवश्यक है। FTIR के साथ यह सहयोग विद्यार्थियों और उभरते फिल्मकारों को सीखने, प्रयोग करने और अपने कौशल को व्यावहारिक रूप से निखारने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।
फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ राजस्थान (FTIR) की इस पहल के साथ राजस्थान में फिल्म एवं टेलीविजन शिक्षा के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। संस्थान का उद्देश्य ऐसी नई रचनात्मक प्रतिभाओं को तैयार करना है, जो अपनी सोच को आकार दें, अपनी कहानी कहें और अपनी रचनात्मक दुनिया का निर्माण करें।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा और विद्युतीकरण को मिल रही नई गति

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा और विद्युतीकरण को मिल रही नई गति
Jaipur
September 17, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किसानों को बड़ा तोहफा: तीन वर्ष से लंबित अटल भूजल योजना की लंबित 156 करोड़ रूपये की देनदारियों का राज्य के किसानों को भुगतान
Jaipur
September 17, 2026
सीमा पर पहुंचे डीजीपी राजीव कुमार शर्मा, जवानों से किया संवाद; जनसुनवाई कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Jaipur
September 17, 2026
राज्य के राजस्व और व्यय संबंधित लेखा परीक्षण: वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की राज्यपाल से प्रधान महालेखाकार ने की मुलाकात
Jaipur
September 17, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

480565
Your IP Address : 216.73.217.81

You Might Also Like

2 अक्टूबर को रिलीज होगी राजस्थानी फिल्म म्हारो श्याम
ड्रीम इंपैक्ट स्कूल के चौथे निःशुल्क समर कैंप का भव्य समापन
जेडीए ने दो स्थानों पर अवैध बिल्डिंगों को किया सील
सामुदायिक भवनों की बुकिंग सहित अन्य सेवाओं को पूर्णतः ऑनलाइन करने के दिए निर्देश
देश को विकसित बनाने की राह में रेलवे का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण- मेघवाल
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account