By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    करदाताओं को बड़ी राहत: बकाया गृहकर पर मूल राशि में 50 प्रतिशत तक छूट, शास्ति में शत-प्रतिशत
    October 8, 2026
    एसबीआई ने एसएमएस अस्पताल को ₹91.76 लाख की अत्याधुनिक कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन प्रदान की
    October 8, 2026
    पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से बढ़ रहा है राजस्थान: भजनलाल शर्मा
    October 8, 2026
    अजमेर महिला जेल से बंदियों को अवैध रूप से घर ले जाने वाली निलंबित जेलर कोटा से गिरफ्तार
    October 8, 2026
    KT द्वारा जयपुर में आयोजित ऐतिहासक हेयर एंड ब्यूटी कॉन्फ्रेंस में 5,000 से अधिक सैलून मालिक एक मंच पर जुटे
    October 8, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित
    April 17, 2024
    आलोचना करने वालों को नहीं पता, पूरा सप्ताह करते हैं काम – जस्टिस बीआर गवई
    May 2, 2024
    ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत
    May 20, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
    जया गुप्ता बनी वीनस मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2026, नेहा शर्मा बनी वीनस मिस इंडिया इंटरनेशनल 2026 प्रीमियम कैटेगरी की विनर बनी रेणु वर्मा
    September 30, 2026
    17 अक्टूबर से गुलाबी नगर के EP में खनकेंगे डांडिया; डांडिया महारास में 101 माताएं अपने बेटों के साथ करेंगी मां भवानी की महाआरती
    September 30, 2026
    रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
    September 22, 2026
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से बढ़ रहा है राजस्थान: भजनलाल शर्मा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से बढ़ रहा है राजस्थान: भजनलाल शर्मा
Jaipur

पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से बढ़ रहा है राजस्थान: भजनलाल शर्मा

RMT network
Last updated: October 8, 2026 5:43 am
RMT network
Share
7 Min Read
SHARE

जयपुर। विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा के जयपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होना देश और भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने सेवा की जो यात्रा प्रारंभ की थी, वह आज 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा बन चुकी है। राठौड़ ने कहा कि नरेंद्र मोदी बचपन से ही मेधावी, सेवाभावी, दृढ़ इच्छाशक्ति वाले और राष्ट्रभक्त रहे हैं। राष्ट्रभक्ति की भावना उनके जीवन में सदैव प्रबल रही। उन्होंने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपने संकल्प और समर्पण का परिचय दिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के निर्माण की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए। एकात्म मानववाद के ध्येय को ध्यान में रखते हुए समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया गया। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने गुजरात मॉडल को विकसित किया। देश के प्रधानसेवक के रूप में मोदी जी ने कार्य करते हुए आमजन के जीवन को बेहतर बनाने के लिए आवास, पानी, बिजली, चिकित्सा और खाद्य सुरक्षा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी। औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए भी व्यापक प्रयास किए गए। राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के 36 से अधिक देशों ने सम्मानित किया है। उनके जन्मदिवस 17 सितंबर को देशभर में लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। राजस्थान में भी 40 लाख से अधिक दीप जलाकर प्रदेशवासियों ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने इसके लिए प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गौरवशाली सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष आज ही के दिन वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी इस गौरवशाली यात्रा के लिए प्रदेश की जनता की ओर से शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा के माध्यम से मैं राजस्थान की 8 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामना देता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष हैं। वर्ष 2014 के बाद देश में बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ है। राष्ट्र प्रथम, कठिन परिश्रम और अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति की परिभाषा बदल दी। उन्होंने सत्ता को साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम बनाया। उन्होंने कहा कि आज नरेंद्र मोदी का नाम संकल्प से सिद्धि का पर्याय बन गया है। अनुच्छेद 370 की समाप्ति, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण सहित राष्ट्रहित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लिए गए हैं। सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शर्मा ने कहा कि राजस्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग से विकास की नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में जल प्रबंधन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। ईआरसीपी, यमुना जल समझौता, किशाऊ और नर्मदा जैसी परियोजनाएं राजस्थान के लिए बड़ी सौगात हैं। इन परियोजनाओं से प्रदेश के 17 जिलों में करीब 4 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई का लाभ मिलेगा। जल जीवन मिशन और ‘कर्मभूमि से मातृभूमि’ जैसे अभियानों के माध्यम से भी व्यापक कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे जैसी परियोजनाएं प्रदेश की कनेक्टिविटी को मजबूत कर रही हैं। जयपुर में रिंग रोड, जयपुर मेट्रो फेज-2 तथा अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का विकास किया जा रहा है। प्रदेश के हवाई अड्डों को भी आधुनिक सुविधाओं से विकसित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री सौर ऊर्जा योजना और पीएम-कुसुम योजना के माध्यम से प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है और राजस्थान देश में अग्रणी राज्य बन रहा है। माही परमाणु ऊर्जा परियोजना को भी गति दी गई है। बालोतरा में करीब 80 हजार करोड़ रुपए की लागत से रिफाइनरी परियोजना प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा दे रही है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रदेश में 29 करोड़ पौधे लगाने का कार्य किया गया है और इस क्षेत्र में राजस्थान देश में अग्रणी रहा है। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, ओडीएफ प्लस गांव, उज्ज्वला योजना सहित केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के करोड़ों लोगों तक पहुंच रहा है। राजस्थान में 20 लाख से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनने का अवसर मिला है। सेमीकंडक्टर मिशन के तहत राजस्थान में सेमीकंडक्टर निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित राजस्थान का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है। सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी की जनसेवा और विकास की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
कार्यक्रम में मंच संचालन सेवा संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक कैलाश मेघवाल ने किया। कार्यक्रम के बाद सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ मशाल जलाकर किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मशाल जलाई और पैदल यात्रा की। इस दौरान पद्मश्री गुलाबो, पूर्व सैन्य अधिकारी, लोक कलाकार सहित बड़ी संख्या में आमजन पैदल यात्रा में शामिल हुए। सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव वर्चुअल उद्बोधन भी सुनाया गया। इस दौरान भाजपा सांसद घनश्याम तिवाडी, महामंत्री श्रवण सिंह बगडी, जयपुर मेयर सुनील कोठारी, उप महापौर सरोज कंवर, कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अजमेर महिला जेल से बंदियों को अवैध रूप से घर ले जाने वाली निलंबित जेलर कोटा से गिरफ्तार
Next Article जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

करदाताओं को बड़ी राहत: बकाया गृहकर पर मूल राशि में 50 प्रतिशत तक छूट, शास्ति में शत-प्रतिशत
Jaipur
October 8, 2026
एसबीआई ने एसएमएस अस्पताल को ₹91.76 लाख की अत्याधुनिक कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन प्रदान की
Jaipur
October 8, 2026
जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
Entertainment
October 8, 2026
अजमेर महिला जेल से बंदियों को अवैध रूप से घर ले जाने वाली निलंबित जेलर कोटा से गिरफ्तार
Jaipur
October 8, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

501865
Your IP Address : 216.73.216.164

You Might Also Like

जेडीए ने उन्नीस बीघा भूमि पर तीन अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त
राजस्थान का पहला CONVEYOR BELT वाला पहला एडवान्स टेक्नोलाजी का मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन का हुआ उद्वघाटन
त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर- कोलकाता -जोधपुर स्पेशल रेलसेवा का संचालन
नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ॰ सौम्या गुर्जर ने ली निर्माण शाखा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
जयपुर में कर्मचारी महासंघ ने निकाली रैली, किया शक्ति प्रदर्शन
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account