विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जयपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) पुनः परीक्षा का आयोजन जयपुर जिले में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। जिला कलेक्टर संदेश नायक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा।
जिला कलेक्टर एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, गांधी नगर तथा शहीद अभय कुमार पारीक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गांधी नगर सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-3, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-4, पोद्दार स्कूल, महात्मा गांधी स्कूल आदर्श नगर, मिंट के दो विद्यालय, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल तथा आदर्श स्कूल सिंधी कॉलोनी, बनीपार्क की व्यवस्थाओं की भी निगरानी की गई।
जयपुर जिले में परीक्षा हेतु कुल 37,128 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 34,031 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 3,097 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले में कुल उपस्थिति प्रतिशत 91.66 प्रतिशत दर्ज किया गया।
परीक्षा का आयोजन निर्धारित समयानुसार किया गया तथा परीक्षा निर्धारित समयानुसार संपन्न हुई ।जिला प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस दौरान नीट पुनः परीक्षा के नोडल प्रशासनिक अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने जिला कलेक्टर के साथ 15 परीक्षा केंद्रों , वहीं 24 मोबाइल ड्यूटी मजिस्ट्रेट्स ने भी पुलिस के उच्च अधिकारियों एनटीए के अधिकारियों व चिकित्सा शिक्षक टीम के साथ आपसी तालमेल बैठाते हुए परीक्षा केंद्रों की सघन मॉनिटरिंग व निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया ताकि नीट परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
नीट (यूजी) पुनः परीक्षा का जिला कलेक्टर संदेश नायक साहित प्रशासन एवम् पुलिस के अधिकारी दिन भर करते रहे मॉनिटरिंग


