By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस का शानदार प्रदर्शन
    November 26, 2026
    देश-विदेश में बढ़ा राजस्थान फाउंडेशन का दायरा, अब 51 चैप्टर
    November 26, 2026
    जिला प्रमुख पद पर कांग्रेस के यशवीर सूरा निर्वाचित
    November 26, 2026
    कांग्रेस नेताओं के मुंह से सुशासन की बात करना बेमानी सा प्रतीत: मदन राठौड़
    November 26, 2026
    केंद्र सरकार की जनसांख्यिकीय परिवर्तन समिति के समक्ष राजस्थान की सुशासन एवं सीमावर्ती विकास की पहल प्रस्तुत
    November 26, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    अब भारतीय और रूसी कंपनी को मटाला राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रबंधन का जिम्मा
    April 27, 2024
    सुशील मोदी की निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
    May 14, 2024
    प्राइवेट पार्ट में एक किलो सोना छिपाकर ले जा रही थी एयर होस्टेस, एयरपोर्ट पर खुला राज
    May 31, 2024
    Latest News
    दक्षिण एशिया में कृषि विकास को नई ऊंचाई देने की तैयारी, SAARC की तीन प्रमुख संस्थाएं मिलकर करेंगी काम
    November 18, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में कृषि विकास को नई ऊंचाई देने की तैयारी, SAARC की तीन प्रमुख संस्थाएं मिलकर करेंगी काम
    November 18, 2026
    दक्षिण एशिया में जलवायु-अनुकूल मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए सार्क की क्षेत्रीय कार्यशाला संपन्न
    October 31, 2026
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    जयपुर वर्किंग वुमेन कम्युनिटी ने धूमधाम से मनाया ‘Diwali Glow 2026’, फाउंडेशन डे पर महिलाओं ने किया उत्साह और प्रतिभा का प्रदर्शन
    November 17, 2026
    JITO जयपुर चैप्टर का भव्य शपथ ग्रहण एवं पदस्थापना समारोह ‘NEXT 2026’ 17 नवंबर को
    November 16, 2026
    भारत 24 एवं फर्स्ट इंडिया हेड डॉ. जगदीश चन्द्र ने किया अंनता मिस इंडिया ग्लैम के पोस्टर का विमोचन
    November 14, 2026
    सीकर में 15 नवंबर को होगा ‘तारा छाई रात’ का भव्य आयोजन
    November 5, 2026
    फैस्टिव फ्यूजन द गाला अवार्ड में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को किया सम्मानित
    November 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: देश-विदेश में बढ़ा राजस्थान फाउंडेशन का दायरा, अब 51 चैप्टर
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > देश-विदेश में बढ़ा राजस्थान फाउंडेशन का दायरा, अब 51 चैप्टर
Jaipur

देश-विदेश में बढ़ा राजस्थान फाउंडेशन का दायरा, अब 51 चैप्टर

RMT network
Last updated: November 26, 2026 6:01 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

वर्ष 2023 में थे केवल 12 चैप्टर, पिछले तीन वर्षों में 39 नए बनाए
अब न्यूयॉर्क से ऑकलैंड और दिल्ली से तिरुवनंतपुरम तक फैला प्रवासी राजस्थानी चैप्टर नेटवर्क
जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने देश-विदेश में बसे प्रवासी राजस्थानियों को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए पिछले 3 वर्षों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसी क्रम में प्रवासियों के लिए नए विभाग का गठन, राजस्थान फाउंडेशन द्वारा नए चैप्टर का गठन, जिलों में प्रवासी प्रकोष्ठ का गठन, प्रवासी राजस्थानी दिवस, प्रवासियों के साथ निरंतर संवाद, देश-विदेश में प्रवासी मीट सहित कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।
राजस्थान फाउंडेशन का नेटवर्क अब 51 चैप्टर तक विस्तारित हो गया है। इनमें 25 राष्ट्रीय और 26 अंतरराष्ट्रीय चैप्टर शामिल हैं। वर्ष 2023 में राजस्थान फाउंडेशन के केवल 12 चैप्टर थे, जो भी क्रियाशील नहीं थे। इन सभी को क्रियाशील करने के साथ ही पिछले तीन वर्षों में 39 नए चैप्टर बनाए गए हैं।
28 नए चैप्टर गठित, 11 के गठन की प्रक्रिया शुरू
राजस्थान फाउंडेशन द्वारा प्रवासी राजस्थानियों के साथ जुड़ाव को और मजबूत करने के लिए नए चैप्टर का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 16 अक्टूबर, 2026 को प्रवासी राजस्थानी संवाद कार्यक्रम के दौरान 11 नए चैप्टर गठित करने की घोषणा की थी। इन सभी चैप्टर के गठन तथा अध्यक्षों के मनोनयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रवासी राजस्थानी दिवस-2025 के अवसर पर 14 नए चैप्टर गठित करने की घोषणा की थी। राजस्थान फाउंडेशन द्वारा अब इन सभी 14 चैप्टर का गठन कर इन्हें क्रियाशील कर दिया गया है। इनमें 9 अंतरराष्ट्रीय और 5 राष्ट्रीय चैप्टर शामिल हैं। साथ ही, 14 नए चैप्टर्स का पूर्व में ही गठन किया जा चुका है।
राजस्थान फाउंडेशन के इस विस्तार से विश्वभर में बसे प्रवासी राजस्थानियों के साथ संवाद, समन्वय और सहभागिता को नई गति मिलेगी। इससे प्रवासी समुदाय को राज्य के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और निवेश संबंधी विकास कार्यों से जोड़ने में भी मदद मिलेगी। इन चैप्टर के माध्यम से प्रवासी राजस्थानियों के बीच मजबूत नेटवर्क विकसित होगा। इससे सांस्कृतिक आदान-प्रदान, निवेश प्रोत्साहन, कौशल एवं तकनीकी सहयोग, शिक्षा, पर्यटन तथा समाजसेवा के क्षेत्रों में नई संभावनाओं का विस्तार होगा।
26 अंतरराष्ट्रीय चैप्टर
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका), मनामा (बहरीन), कुवैत सिटी (कुवैत), मस्कट (ओमान), कुआलालंपुर (मलेशिया), बैंकॉक (थाईलैंड), हांगकांग, ऑकलैंड (न्यूजीलैंड), टोरंटो (कनाडा), दुबई (संयुक्त अरब अमीरात), दोहा (कतर), रियाद (सऊदी अरब), लंदन (यूनाइटेड किंगडम), न्यूयॉर्क (अमेरिका), सिंगापुर, टोक्यो (जापान), मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया), काठमांडू (नेपाल), कंपाला (युगांडा), म्यूनिख (जर्मनी) और नैरोबी (केन्या) में चैप्टर क्रियाशील हैं। इसके अतिरिक्त सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका), ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड), मिलान (इटली), डबलिन (आयरलैंड) और नॉर्डिक (स्वीडन, डेनमार्क, नॉर्वे और फिनलैंड) में नए चैप्टर्स की घोषणा की जा चुकी है।
25 राष्ट्रीय चैप्टर
देश में फरीदाबाद (हरियाणा), तिरुवनंतपुरम (केरल), लुधियाना (पंजाब), वाराणसी (उत्तर प्रदेश) और गंगटोक (सिक्किम), मुंबई (महाराष्ट्र), अहमदाबाद (गुजरात), सूरत (गुजरात), इंदौर (मध्य प्रदेश), पुणे (महाराष्ट्र), दिल्ली, रांची (झारखंड), कोलकाता (पश्चिम बंगाल), बेंगलुरु (कर्नाटक), चेन्नई (तमिलनाडु), हैदराबाद (तेलंगाना), कोयंबटूर (तमिलनाडु), भुवनेश्वर (ओडिशा) और गुवाहाटी (असम) में राजस्थान फाउंडेशन के चैप्टर संचालित हैं। इसके अतिरिक्त रायपुर (छत्तीसगढ़) , लखनऊ (उत्तर प्रदेश), पटना (बिहार), सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल), पणजी (गोवा) और विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) में नए चैप्टर्स की घोषणा की जा चुकी है।
दूसरा प्रवासी राजस्थानी दिवस: 8 से 10 दिसम्बर तक भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 में 10 दिसम्बर को हर वर्ष प्रवासी राजस्थानी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इस क्रम में दूसरा प्रवासी दिवस आगामी 10 दिसम्बर आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत 8 दिसम्बर को झुंझुनूं के खेतड़ी स्थित अभयगढ़ में शेखावाटी हेरिटेज मीट और 9 दिसम्बर को जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में प्रवासी सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। 10 दिसंबर को जयपुर के जेईसीसी में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जिला प्रमुख पद पर कांग्रेस के यशवीर सूरा निर्वाचित
Next Article अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस का शानदार प्रदर्शन

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस का शानदार प्रदर्शन
Jaipur Sports
November 26, 2026
जिला प्रमुख पद पर कांग्रेस के यशवीर सूरा निर्वाचित
Jaipur
November 26, 2026
कांग्रेस नेताओं के मुंह से सुशासन की बात करना बेमानी सा प्रतीत: मदन राठौड़
Jaipur
November 26, 2026
केंद्र सरकार की जनसांख्यिकीय परिवर्तन समिति के समक्ष राजस्थान की सुशासन एवं सीमावर्ती विकास की पहल प्रस्तुत
Jaipur
November 26, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

574757
Your IP Address : 216.73.217.151

You Might Also Like

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बीते डेेढ़ साल में कृषि कल्याण योजनाओं में बने नये कीर्तिमान
अटल विहार, गोविन्द विहार एवं पटेल नगर आवासीय योजनाओं में बंपर आवेदन – 67 हजार ऑनलाइन आवेदन प्राप्त
12 और 13 अप्रैल को जयपुर में होगा मिस और मिसेज मदर डॉटर फैशन आइकॉन इंडिया-2025
आज और कल चूहों की रोकथाम हेतु कीटनाशक छिड़काव के कारण रामनिवास बाग रहेगा बंद
महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account