जोधपुर । भारतीय वायुसेना के सबसे बड़े बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ का आगाज शनिवार से वायुसेना स्टेशन जोधपुर में होगा। 12 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभ्यास में भारत समेत अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, यूएई, श्रीलंका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया की वायु सेनाएं हिस्सा लेंगी। वहीं 32 देश ऑब्जर्वर के रूप में शामिल होंगे।
अभ्यास में 100 से अधिक लड़ाकू विमान और करीब 3,000 जवान व पायलट भाग लेंगे। शुक्रवार को अमेरिका का सी-17, ऑस्ट्रेलिया का सी-130जे, बांग्लादेश का सी-130जे और फ्रांस का ए330 एमआरटीटी समेत कई परिवहन विमान जोधपुर पहुंच चुके हैं। इनके जरिए विदेशी सैन्य दल और तकनीकी स्टाफ भी पहुंचे हैं। यह ‘तरंग शक्ति’ का दूसरा संस्करण है। पहला अभ्यास 2024 में तमिलनाडु के सुलूर और जोधपुर में हुआ था। इस बार अभ्यास का दायरा बढ़ाया गया है और इसके संचालन में 4-5 प्रमुख एयरबेस का इस्तेमाल किया जा रहा है।
‘तरंग शक्ति-2026’ का आगाज आज, 8 देश लड़ाकू विमानों संग होंगे शामिल; 32 देश बनेंगे ऑब्जर्वर


