जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भ्रष्टाचार, अतिक्रमण एवं अनियमितताओं के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस और सुशासन के विजन के अनुरूप जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार सड़क सीमाओं में आ रहे अतिक्रमणों ध्वस्त किया जा रहा है। इसी क्रम में जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन के निर्देशों पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा बगरू क्षेत्र ग्राम रामपुरा, उति रोड़ जयसिंहपुरा, जिला जयपुर में करीब 15 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को पूर्णतः ध्वस्त किया गया।
उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा ने बताया कि जोन-21 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित बगरू क्षेत्र ग्राम रामपुरा, उति रोड़ जयसिंहपुरा, जिला जयपुर में करीब 15 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘बजरंग वाटिका’’ के नाम से बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल की सड़कें व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-21 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। जविप्रा द्वारा ध्वस्तीकरण में हुये व्यय खर्चे की नियमानुसार संबंधित से वसूली की जावेगी।
उक्त कार्यवाही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन षिल्पा चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-21 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि संबंधित षिकायतों के संबंध में वे स्वंय उपस्थित होकर; कन्ट्रोल रूम हेल्पलाईन नं. 0141 2565800, 0141 2575252, 01412575151 पर 24ग्7; हेल्पलाईन 181 राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं जरिये मेल dig.jda@rajpolice.gov.in,cce.jda@rajasthan.gov.in,enforcement.jda@rajasthan.gov.in पर अवैध निर्माण/कब्जा/अतिक्रमण इत्यादि की षिकायत/परिवाद प्रस्तुत व सम्पर्क कर अवैध अतिक्रमणों के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देवें।
जेडीए ने पन्द्रह बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त


