By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    अध्यक्षों की कुर्सी पर आज फैसला, बाड़ाबंदी से मतदान केंद्र तक पहुंचेंगे पार्षद
    September 21, 2026
    स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे में विशेष स्वच्छता अभियान
    September 21, 2026
    निकाय के बाद अब पंचायत चुनाव में भी प्रदेश की जनता भाजपा को देगी आशीर्वाद: मदन राठौड़
    September 21, 2026
    आरपीएससी एसआई पुनः परीक्षा-2021 जयपुर में शांतिपूर्वक सम्पन्न
    September 21, 2026
    जोधपुर में एजीटीएफ-जोधपुर कमिश्नरेट की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-आरजू बिश्नोई गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार
    September 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एक और कूटनीतिक सफलता की ओर अग्रसर मोदी सरकार- एस. जयशंकर
    April 16, 2024
    भारत का 2040 में चंद्रमा पर उतरने का लक्ष्य- इसरो प्रमुख
    April 29, 2024
    आंध्र प्रदेश में ट्रक-और बस की जोरदार टक्कर; 6 लोगों की जलकर मौत
    May 15, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
    टीवी सेलिब्रिटी कांची सिंह ने जयपुर में दिए स्टारडम अवॉर्ड,फेंस एक झलक पाने को हुए बेताब
    September 14, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: छोटे और मध्यम व्यापारियों को नए बाजारों तक पहुंच दिलाएगा ‘ONDC डिजिदुकान’ – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > छोटे और मध्यम व्यापारियों को नए बाजारों तक पहुंच दिलाएगा ‘ONDC डिजिदुकान’ – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Jaipur

छोटे और मध्यम व्यापारियों को नए बाजारों तक पहुंच दिलाएगा ‘ONDC डिजिदुकान’ – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

RMT network
Last updated: June 20, 2026 6:47 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ‘ONDC डिजिदुकान’ का शुभारंभ
जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2015 में जिस डिजिटल इंडिया का सपना देखा था, आज वह हकीकत बन चुका है। जिस तरह यूपीआई से डिजिटल भुगतान में क्रांति आई है, उसी तरह आज ओएनडीसी से डिजीटल व्यापार में मजबूती आ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि डिजिदुकान प्रदेश के व्यापारियों को डिजिटल बाजार से जोड़कर उनके व्यवसाय के विस्तार में सहायक सिद्ध होगा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित जयपुर व्यापार महासंघ के कार्यक्रम में ओएनडीसी डिजिदुकान एप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार तकनीक, व्यापार और निवेश संवर्धन के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। ओपन नेटवर्क फॉर डिजीटल कॉमर्स से सबसे बड़ा लाभ खुदरा व्यापार, परिवहन और पर्यटन को मिल रहा है। इस ओपन नेटवर्क के माध्यम से स्थानीय व्यापारी आज करोड़ों डिजिटल खरीददारों तक पहुंच रहे हैं। देश के 80 प्रतिशत से अधिक मेट्रो टिकटिंग नेटवर्क का डिजिटल एकीकरण हुआ है।
डिजिटल पेमेंट: विकसित भारत का सशक्त हस्ताक्षर—
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब फ्रांस के राष्ट्रपति के जयपुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने उन्हें चाय पिलाई थी और दुकानदार को यूपीआई से भुगतान किया था तो यह दुनिया के सामने भारत की डिजिटल क्रांति और हमारे छोटे व्यापारियों के सशक्त बनने का प्रदर्शन था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डिजिटल इंडिया के माध्यम से डिजिटल तकनीक को आम नागरिक और छोटे व्यापारियों तक पहुंचा दिया है। जिसकी बदौलत आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से उभरती डिजिटल अर्थव्यवस्थाओं में शुमार हो चुका है। यूपीआई, डिजी-लॉकर, जीएसटी नेटवर्क, जनधन और डीबीटी जैसी पहल आर्थिक ताकत को बढ़ा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिदुकान से जुड़कर हमारे किराना कारोबारी अपनी लागत घटा सकते हैं, समय बचा सकते हैं और अपने लाभ को बढ़ा सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर वितरकों को डिजिटल ऑर्डर और डिजिटल कलेक्शन की सुविधा मिल सकेगी। यह प्लेटफॉर्म व्यापार को अधिक पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी और लाभकारी बनाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘डिजिदुकान’ प्रदेश के व्यापारियों को डिजिटल बाजार से जोड़कर उनके व्यवसाय के विस्तार में सहायक सिद्ध होगा।
उन्होंने कहा कि आज समय के साथ व्यापार की प्रकृति बदल रही है, ग्राहक डिजिटल हो रहा है, भुगतान डिजिटल हो रहा है और अब आपूर्ति भी डिजिटल हो रही है। ऐसे में हमारे छोटे व्यापारी भी डिजिटल रूप से सशक्त हों, यह समय की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि राजस्थान के व्यापारी डिजिटल क्रांति की इस पहल को पूरे उत्साह के साथ अपनाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सदियों से व्यापार और उद्यमिता की भूमि रहा है। हमारे व्यापारियों ने देश और दुनिया में अपनी मेहनत, ईमानदारी और व्यावसायिक कौशल से अलग पहचान बनाई है। चाहे वस्त्र उद्योग हो या हस्तशिल्प, रत्न-आभूषण क्षेत्र हो या स्टार्टअप, राजस्थान के उद्यमियों ने हर क्षेत्र में अपनी उद्यमशीलता की छाप छोड़ी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कारोबारियों अपने पारंपरिक उद्यमों में डिजिटल तकनीक को भी अपनाने का आह्वान किया।
राइजिंग राजस्थान निवेश संवर्धन में गढ़ रहा नए सोपान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार व्यापार, उद्योग और निवेश बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के माध्यम से हमारी सरकार ने 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते किए हैं। इनमें से करीब 9 लाख करोड़ की प्रोजेक्ट्स की ग्राउंड ब्रेकिंग भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कारोबारी सुगमता के लिए प्रदेश में राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी 2025 जैसी 35 से अधिक नीतियां लागू की गई हैं।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान सरकार व्यापार और व्यापारियों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश और व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है तथा विकसित राजस्थान के निर्माण में व्यापारियों को समय के अनुरूप स्वयं को ढालते हुए सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने व्यापारियों से आधुनिक तकनीक और डिजिटल माध्यमों को अपनाकर नए अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील जे. सिंघी संबंधित विभागों के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव 21 जून को जयपुर-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
Next Article जेडीए ने पन्द्रह बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अध्यक्षों की कुर्सी पर आज फैसला, बाड़ाबंदी से मतदान केंद्र तक पहुंचेंगे पार्षद
Jaipur
September 21, 2026
स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे में विशेष स्वच्छता अभियान
Jaipur
September 21, 2026
निकाय के बाद अब पंचायत चुनाव में भी प्रदेश की जनता भाजपा को देगी आशीर्वाद: मदन राठौड़
Jaipur
September 21, 2026
आरपीएससी एसआई पुनः परीक्षा-2021 जयपुर में शांतिपूर्वक सम्पन्न
Jaipur
September 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

484584
Your IP Address : 216.73.216.55

You Might Also Like

नगर निगम की बड़ी कार्यवाही, सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाया
जयपुर में 4 अक्टूबर को होगा “नेशनल स्टार अचीवर्स अवॉर्ड 2026”, देशभर की प्रेरणादायक प्रतिभाओं का होगा राष्ट्रीय सम्मान
पुलिस मुख्यालय की ‘फर्जी ई-चालानों’ से बचने के लिए एडवाइजरी: वैध और अवैध एसएमएस की पहचान के बाद ही करे ऑनलाईन भुगतान- डीजी साइबर क्राइम
मनरेगा के तहत सामग्री मद की 1103.82 करोड़ रुपये की राशि जारी
राजस्थान रोडवेज की बसों की स्थिति में सुधार हेतु प्रारम्भ की गई ‘‘मेरी बस मेरी जिम्मेदारी‘‘ के तहत 1100 बसों में कराया गया कार्य
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account