By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    4 जोडी रेलसेवाएं इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित
    September 1, 2026
    फेक बॉस बनकर ठगी कर रहे साइबर ठग, राजस्थान पुलिस ने जारी की ‘Boss Scam’ एडवाइजरी
    September 1, 2026
    जीएसटी चोरी पर वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई: जयपुर, जोधपुर और बाड़मेर में तीन प्रतिष्ठानों पर सर्वे-सर्च
    September 1, 2026
    रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग
    September 1, 2026
    जयपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने 150 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए
    August 31, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग
    September 1, 2026
    जयपुर में होगा भव्य “Stardom Fest & Awards”- फैशन, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
    August 19, 2026
    मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक
    August 17, 2026
    जयपुर में सजा ‘Teej Met Gala’ का रंगीन मंच, प्रियंका गौतम बनीं विजेता
    August 17, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: जीएसटी चोरी पर वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई: जयपुर, जोधपुर और बाड़मेर में तीन प्रतिष्ठानों पर सर्वे-सर्च
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > जीएसटी चोरी पर वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई: जयपुर, जोधपुर और बाड़मेर में तीन प्रतिष्ठानों पर सर्वे-सर्च
Jaipur

जीएसटी चोरी पर वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई: जयपुर, जोधपुर और बाड़मेर में तीन प्रतिष्ठानों पर सर्वे-सर्च

RMT network
Last updated: September 1, 2026 4:24 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

लगभग 55.33 लाख रूपए की संभावित कर देनदारी सामने, 25.61 लाख रूपए जमा
जयपुर।
राज्य में जीएसटी प्रावधानों की पालना सुनिश्चित करने और कर अपवंचन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा लगातार सघन सर्वे एवं सर्च कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभाग की टीमों ने जयपुर, जोधपुर एवं बाड़मेर में तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न अनियमितताओं से संबंधित दस्तावेज एवं रिकॉर्ड जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में कुल लगभग 55.33 लाख रूपए की संभावित कर देनदारी सामने आई है। इनमें से 25.61 लाख रूपए की राशि स्वैच्छिक रूप से जमा कराई जा चुकी है।
आयुष व्हील्स इंडिया, जयपुर—10 लाख रूपए जमा
विभाग द्वारा M/s AAYUSH WHEELS INDIA जयपुर में 25 अगस्त को सर्वे कार्रवाई की गई। विभाग को फील्ड सूचना के आधार पर प्रतिष्ठान के एक अतिरिक्त व्यवसाय स्थल के लंबे समय से सक्रिय होने तथा हाल में उसे जीएसटी पोर्टल पर नए व्यवसाय स्थल के रूप में जोड़ने के लिए आवेदन किए जाने की जानकारी मिली थी। प्रारंभिक जांच में बिक्री को छिपाए जाने की आशंका सामने आई।
कार्रवाई के दौरान फर्म के प्रोपराइटर का बयान दर्ज किया गया तथा बिक्री एवं खरीद से संबंधित बिल, स्टॉक सारांश सहित उपलब्ध रिकॉर्ड की जांच की गई। मामले में लगभग 11.93 लाख रूपए की संभावित कर देनदारी सामने आई, जिसमें से 10 लाख रूपए की राशि स्वैच्छिक रूप से जमा कराई गई है। शेष दस्तावेजों एवं अभिलेखों की जांच के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।
चामुंडा कंस्ट्रक्शन कंपनी, बाड़मेर—15.61 लाख रूपए जमा
बाड़मेर जिले के सेड़वा क्षेत्र में Chamunda Construction Company के विरुद्ध 27 अगस्त को सर्वे कार्रवाई की गई। फर्म सड़क निर्माण एवं भवन निर्माण जैसे सेवा क्षेत्र में कार्यरत है। प्रारंभिक जांच में ऐसे करदाताओं से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) लिए जाने की जानकारी सामने आई, जिनका पंजीयन प्रारंभ से ही निरस्त था अथवा निरस्त किया जा चुका था।
कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक का बयान दर्ज किया गया तथा पंचनामा तैयार किया गया। प्रारंभिक स्तर पर 28.40 लाख रूपए की संभावित देनदारी सामने आई है। इसमें से 15.61 लाख रूपए की राशि 29 अगस्त को स्वैच्छिक रूप से जमा कराई गई। शेष अभिलेखों की जांच एवं आगे की कार्रवाई जारी है।
एआरके प्लाईलैम, जोधपुर—अनअकाउंटेड बिक्री के दस्तावेज मिले
इसी क्रम में विभाग ने ARK Plylam, आरआईआईसीओ इंडस्ट्रियल एरिया, बोरानाडा, जोधपुर में 27 अगस्त को सर्च कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में जीएसटी में इनपुट टैक्स क्रेडिट के अधिक/गलत अथवा अपात्र दावे किए जाने की आशंका सामने आई। जीएसटी रिटर्न के विश्लेषण में यह भी पाया गया कि फर्म की लगभग पूरी आउटवर्ड टैक्स देनदारी का भुगतान ITC के माध्यम से किया गया, जबकि कैश लेजर के माध्यम से भुगतान बहुत कम रहा।
सर्च के दौरान प्रतिष्ठान से अनअकाउंटेड बिक्री की ओर संकेत करने वाले ढीले कागजात (Loose Papers) मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया। इन दस्तावेजों का फर्म के बहीखातों, जीएसटी रिटर्न एवं अन्य रिकॉर्ड से मिलान किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में लगभग 15 लाख रूपए की संभावित कर देनदारी का आकलन किया गया है। करदाता ने जांच एवं देनदारी के अंतिम निर्धारण के अधीन कर, ब्याज एवं पेनल्टी का भुगतान करने की इच्छा व्यक्त की है।
कर अपवंचन के मामलों में विभाग की सख्त निगरानी
वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जीएसटी रिटर्न, ई-वे बिल, ITC दावों, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड एवं वास्तविक कारोबार के बीच अंतर का तकनीकी एवं भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। विभाग का स्पष्ट उद्देश्य है कि ईमानदारी से कर चुकाने वाले करदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, वहीं कर अपवंचन एवं फर्जी/अपात्र ITC के मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपरोक्त मामलों में कर देनदारी का अंतिम निर्धारण विस्तृत जांच एवं अभिलेखों के सत्यापन के बाद ही किया जाएगा।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग
Next Article फेक बॉस बनकर ठगी कर रहे साइबर ठग, राजस्थान पुलिस ने जारी की ‘Boss Scam’ एडवाइजरी

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

4 जोडी रेलसेवाएं इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित
Jaipur
September 1, 2026
फेक बॉस बनकर ठगी कर रहे साइबर ठग, राजस्थान पुलिस ने जारी की ‘Boss Scam’ एडवाइजरी
Jaipur
September 1, 2026
रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग
Entertainment Jaipur
September 1, 2026
जयपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने 150 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए
Jaipur
August 31, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

498623
Your IP Address : 216.73.217.53

You Might Also Like

जेडीए ने सात बीघा सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त
लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
सहायक आचार्य- राजनीति विज्ञान भर्ती -2023: 6 से 21 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा साक्षात्कार का तृतीय चरण
चोरी-नकबजनी की वारदातों में लिप्त शातिर बदमाश एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार
पृथ्वीराज नगर क्षेत्र: 130 करोड़ से 5 पैकेजो में करवाया जा रहा है सीवर लाइन डालने का कार्य
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account