By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रक्षाबंधन के त्यौहार पर यात्रियों को मिलेगी राहत, उत्तर पश्चिम रेलवे ने किए व्यापक प्रबंध
    August 14, 2026
    कृषक प्रेमचंद की खुली किस्मत: मुख्यमंत्री से संवाद ने बनाया ब्रांड एम्बेसडर
    August 14, 2026
    ज्योतिपुंज मॉडर्न हाई स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस
    August 14, 2026
    ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ का बड़ा प्रहार: 4.31 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज, 5.21 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट
    August 14, 2026
    एसडीआरएफ गाडोता में गरिमामय सम्मान समारोह: एडीजी रूपिन्दर सिंघ ने 29 अधिकारियों व जवानों को दिए पदक
    August 14, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: जयपुर में 1-2 जुलाई को आयोजित होगा 29वां राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > जयपुर में 1-2 जुलाई को आयोजित होगा 29वां राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन
Jaipur

जयपुर में 1-2 जुलाई को आयोजित होगा 29वां राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन

RMT network
Last updated: June 29, 2026 6:55 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

जयपुर। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के विशिष्ट सचिव एवं आयुक्त हिमांशु गुप्ता ने आगामी 1 और 2 जुलाई को जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित होने वाले ’29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन’ (एनसीईजी) की तैयारियों की रविवार को सम्मेलन स्थल पर व्यापक समीक्षा की। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और सम्मेलन के गरिमामयी व सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात आयुक्त हिमांशु गुप्ता ने भामाशाह टेक्नो हब में अधिकारियों की बैठक ली और ’29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन’ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
यह दो दिवसीय प्रतिष्ठित ई-गवर्नेंस राष्ट्रीय सम्मेलन प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई), भारत सरकार तथा राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में नैस्कॉम तथा मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर नॉलेज पार्टनर हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे उद्घाटन
सम्मेलन का भव्य उद्घाटन बुधवार, 1 जुलाई को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे। उद्घाटन सत्र को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ भी संबोधित करेंगे और राज्य में डिजिटल नवाचारों के रोडमैप को साझा करेंगे।
लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह करेंगे राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कारों का वितरण
सम्मेलन के दूसरे दिन, 2 जुलाई को समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे और उनके कर-कमलों द्वारा देश भर में ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विजेताओं को ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026’ प्रदान किए जाएंगे।
“विकसित भारत 2047: एआई एनेबल्ड, डेटा ड्रिवन एंड सिक्योर डिजिटल गवर्नेन्स” मुख्य थीम
इस वर्ष दो दिवसीय सम्मेलन की मुख्य थीम “विकसित भारत 2047: एआई एनेबल्ड, डेटा ड्रिवन एंड सिक्योर डिजिटल गवर्नेन्स” रखी गई है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में केंद्र व राज्य सरकारों, उद्योग जगत और अकादमिक संस्थानों के बीच आपसी सहयोग को सुदृढ़ करना, सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान करना तथा विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने के लिए डिजिटल शासन के नवीनतम आयामों पर विचार-विमर्श करना है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रधानमंत्री का 4 जुलाई को प्रस्तावित राजस्थान दौरा: मुख्यमंत्री ने पचपदरा रिफाइनरी का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
Next Article 32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

भारत के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ विनय कुमारकर्नाटक के मुख्य कोच बने
Sports
August 14, 2026
रक्षाबंधन के त्यौहार पर यात्रियों को मिलेगी राहत, उत्तर पश्चिम रेलवे ने किए व्यापक प्रबंध
Jaipur
August 14, 2026
कृषक प्रेमचंद की खुली किस्मत: मुख्यमंत्री से संवाद ने बनाया ब्रांड एम्बेसडर
Jaipur
August 14, 2026
ज्योतिपुंज मॉडर्न हाई स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस
Jaipur
August 14, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

482803
Your IP Address : 216.73.217.59

You Might Also Like

उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी वन्दे भारत ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ
17 दिन, 7 राज्यों और 9000 किमी पीछा… नागौर पुलिस ने मंदिर चोरी का किया खुलासा
राजस्थान आवासन मंडल सांगानेर तहसील के ग्राम सिरोली में विकसित करेगा आवासीय योजना- मण्डल अध्यक्ष
12 साल बाद फिर मिले 2013 बैच के जांबाज सिपाही: शहीद साथियों को दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय विश्वविद्यालय में सेंध लगाने वाली ‘बागरिया गैंग’ का पर्दाफाश, 8.75 लाख के जेवर-नकदी बरामद
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account