नई दिल्ली। युवा कोंग्रेस नेता और वार्ड 22 के पार्षद प्रदीप तिवाड़ी (विद्याधर नगर) ने 4 जुलाई को दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम) को जन्मदिन की बधाई ओर शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने आत्मीयता के साथ तिवाड़ी से बातचीत की।
संक्षिप्त परिचय:

पूरा नाम: धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री
जन्म: 4 जुलाई 1996
जन्मस्थान: ग्राम गड़ा, छतरपुर
पेशा: कथावाचक, आध्यात्मिक गुरु एवं धार्मिक वक्ता
प्रमुख पहचान: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के रूप में प्रसिद्ध।
आराध्य: हनुमान के प्रति विशेष भक्ति रखते हैं और अपने प्रवचनों में सनातन धर्म, भक्ति तथा नैतिक जीवन का संदेश देते हैं।

देश-विदेश में उनके धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। वे समय-समय पर सामाजिक और धार्मिक विषयों पर भी अपने विचार व्यक्त करते हैं।


