जयपुर। जय जननी संस्थान (JJS) एवं CODI Women’s Group की ओर से CK Birla Hospitals, Rukmani Birla Hospital के सहयोग से “विजय गाथा” अभियान की शानदार सफलता के उपलक्ष्य में Gratitude Party & Success Celebration का भव्य आयोजन किया।
कार्यक्रम में “विजय गाथा” अभियान से जुड़े 100 सम्मानित अवॉर्डीज़ एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि सभी प्रतिभागियों के समर्पण, सहयोग और उपलब्धियों का उत्सव था।

समारोह के अतिथि राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा सहित अन्य अतिथियों का राधा कृष्ण का चित्र भेंट कर सम्मानिति किया। शर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था ऐसे आयोजनों से समाज में छिपी प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध करा रही है। उन्होंने सवाई माधोपुर में हुए कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई ओर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर संस्थापक अन्नू गुप्ता (Founder, JJS) ने कहा कि “विजय गाथा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व और सशक्तिकरण की प्रेरणादायक यात्रा है। सभी प्रतिभागियों ने इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

शिवानी सिंह (Founder, CODI Women’s Group) ने अपने संबोधन में कहा कि “महिलाओं को एक मजबूत मंच देकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना ही हमारा उद्देश्य है। यह सफलता सभी सदस्यों के विश्वास और सहयोग का परिणाम है।”
अमिता शर्मा (Co-Founder, JJS) ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “हम सब मिलकर महिलाओं के विकास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक नेतृत्व की दिशा में निरंतर कार्य करते रहेंगे।”
कार्यक्रम के दौरान समूह फोटो, नेटवर्किंग, सम्मान समारोह, सांस्कृतिक मिलन एवं आपसी संवाद के माध्यम से सभी ने यादगार पल साझा किए। पूरे आयोजन में उत्साह, अपनापन और एकता का विशेष वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर मीनाक्षी शर्मा,बीना कंवर नीतू राजस्थानी सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे।
इस अवसर पर आयोजकों ने भविष्य में भी महिलाओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्थान के लिए ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।


