सीनियर केटेगिरी में लहरिया क्वीन फर्स्ट विजेता उर्मिला नाटाणी ओर सेकेंड विजेता ललिता अग्रवाल
जूनियर केटेगिरी में लहरिया क्वीन की फर्स्ट विजेता कोमल गोयल ओर सेकेंड विजेता नेहल ओर थर्ड विजेता ज्योति अग्रवाल रही
जयपुर (राज मीडिया टाइम्स नेटवर्क)। सुभाष नगर शॉपिंग सेंटर स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट की ओर से 19 अगस्त को दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक लहरिया उत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्था पदाधिकारियों ओर अतिथियों द्वारा भगवान गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। समारोह के जजेज राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा,राजस्थान घूमर क्वीन2022 ओर कोरियोग्राफर सीमा सेठी का आयोजकों द्वारा दुप्पटा ओढ़ाकर विशेष सम्मान किया। लहरिया उत्सव में महिलाओं ने रैंप पर कैटवॉक करते हुए राजस्थानी गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी। सभी प्रतिभागियों के टेलेंट की चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा ओर कोरियोग्राफर सीमा सेठी ने परखा ओर उनके टेलेंट को सराहा।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने ग्रुप गेम्स, हाउजी, ओर अन्य गेम्स के जरिए माहौल को खुशनुमा बना दिया। समारोह के दौरान इवेंट के जजेज नवल किशोर शर्मा ओर सीमा सेठी ने लक्की ड्रा निकाला ओर विजेताओं को उपहार दिया।


इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विमलेश अग्रवाल, मंत्री मधुसूदन गाड़ोदिया, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल, सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती मंजू गोयल, महिला मंडल सदस्य सुनीता गाड़ोदिया, कविता सिंघल, शिल्पी बंसल, अर्चना गुप्ता, हेमा दुसाद, पूनम शर्मा ओर सीए प्रियंका अग्रवाल, एंकर रिया जोशी मौजूद रही।


