जयपुर। वीडीएन फाउंडेशन की ओर से आयोजित होने वाले विद्याधर नगर स्टेडियम दशहरा मेला 2026 का रविवार को विधिवत भूमि पूजन के साथ आगाज हुआ।

विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में जयपुर के नवनिर्वाचित महापौर सुनील कोठारी एवं हवा महल विधायक व महामंडलेश्वर बालमुकुंद आचार्य जी महाराज, हाथोज धाम के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन संपन्न कराया गया।

फाउंडेशन के अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने बताया कि दशहरा मेला 9 से 20 अक्टूबर तक विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित होगा। मेले में इस बार विभिन्न समितियों की ओर से गरबा एवं डांडिया महोत्सव के साथ झूले, जलपरी शो, ड्रैगन कोस्टर सहित मनोरंजन के विभिन्न आकर्षण रहेंगे। साथ ही मिट्टी के बर्तनों तथा विभिन्न राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजनों के खान-पान स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

कार्यक्रम में महिला अध्यक्ष दिव्या शर्मा, कंचन भाटी, कंचन शर्मा, महासचिव पंकज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नितिन खंडेलवाल, उपाध्यक्ष मनीष जालान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज केडिया, दीपक धनोठिया, राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा, विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महासचिव पुष्प कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश पोद्दार सहित समिति के पदाधिकारी अंकुर अग्रवाल, आशीष गुप्ता, निर्मल गुप्ता, शैलेश बूबना, डालचंद गुप्ता, विजय बच्चानी, प्रदीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।


