जयपुर। ऑस्कर मीडिया फिल्म्स के बैनर तले आयोजित होने जा रहे ऑस्कर ग्लैम आइकॉन ब्यूटी पेजेंट के पोस्टर का विमोचन अम्बाबाड़ी स्थित जेकेजे ज्वैलर्स शोरूम में किया गया। इस अवसर पर फैशन एवं ग्लैमर जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फैशन शो के आयोजक विकास अग्रवाल ने बताया कि पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में शो के डायरेक्टर बन्टी कुमार मित्तल, शौ के मेंटोर हरीश तहिलियानी, जीवन इंफ्रा के डायरेक्टर जितेंद्र शर्मा, राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा, जेकेजे ज्वैलर्स की सीआरएम श्याम लता शर्मा, त्रिशिका फिल्म के डायरेक्टर सतीश सैनी, सीमा साबू, गोपाल सोनी, फैशन डिजाइनर संजय शर्मा तथा मॉडल्स सारिका, अक्षरा, राधिका, मोहिता बोयात, समृद्धि सहित अन्य सम्मानित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आयोजकों के अनुसार ऑस्कर ग्लैम आइकॉन ब्यूटी पेजेंट का प्रथम ऑडिशन 25 अक्टूबर को अम्बाबाड़ी स्थित जेकेजे ज्वैलर्स में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद चयनित प्रतिभागी ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शो का ग्रैंड फिनाले 20 दिसंबर को जयपुर में आयोजित किया जाएगा।
इस फैशन शो की सबसे खास और आकर्षक पहल यह होगी कि ग्रैंड फिनाले के लिए चयनित फाइनलिस्ट मॉडल्स को जयपुर दर्शन भी करवाया जाएगा। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को जयपुर की ऐतिहासिक विरासत, संस्कृति, कला और खूबसूरती से रूबरू कराने के साथ-साथ जयपुर और राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा।
आयोजकों का कहना है कि ऑस्कर ग्लैम आइकॉन ब्यूटी पेजेंट का उद्देश्य केवल फैशन और ग्लैमर तक सीमित नहीं है, बल्कि नए टैलेंट को एक बेहतर मंच प्रदान करना और उन्हें अपनी प्रतिभा एवं व्यक्तित्व को निखारने का अवसर देना भी है।


