श्री राधा-दामोदर मंदिर में सनातन संस्कृति का परिचय
राज मीडिया टाइम्स नेटवर्क
जयपुर। पावन पुरुषोत्तम मास के अवसर पर सवर्ण महासभा जयपुर शहर के तत्वावधान में 14 जून को चौड़ा रास्ता स्थित श्री राधा-दामोदर मंदिर में सनातन संस्कृति का परिचय व महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिला शक्ति, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी रहे।

उनके सान्निध्य में दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इसके पश्चात भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत-महंत की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष आध्यात्मिक वातावरण प्रदान किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार, भक्तिमय प्रस्तुतियां एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रस्तुतियां प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रहीं। सर्व महासभा की वरिष्ठ संरक्षक श्रीमती सविता शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति, भारतीय परम्पराओं, धार्मिक लोकाचारों एवं सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित करवाना था।

ऐसे आयोजन समाज में सांस्कृतिक चेतना जाग्रत करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों को भी सुदृढ़ करते हैं।

इस अवसर पर राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, राज मीडिया टाइम्स के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा सहित अन्य अतिथियों का श्रीमती सविता शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने माला, दुपट्टा व साफा पहनाकर विशेष अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर महंत मलय गोस्वामी, राधा-दामोदर मंदिर सेवायत चौड़ा रास्ता, संजय गोस्वामी लाडलीजी मंदिर, गोपालदास, अनिल सारस्वत, मनोज मिश्रा, श्रीमती सरिता शर्मा, श्रीमती कंचन शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, सूर्य शर्मा, महेन्द्र गौड़, अवधेश पांडे, अमित प्रधान, राजकुमार शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, लता शुक्ला, शिवानी तिवारी, जया पारीक, अमित जिन्दल, एडवोकेट रुद्राक्ष शर्मा, मंजूलता शर्मा, दुगाशंकर शर्मा, सुमन शर्मा सहित सवर्ण महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी व शहर के अन्य गणमान्यजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन एफएफडी की डायरेक्टर श्रेयाश्री ने किया।


