प्रकृति फाउंडेशन ने आरआईसी में सजाई सांस्कृतिक संध्या, विभिन्न हस्तियों का हुआ अभिनंदन
जयपुर। प्रकृति फाउण्डेशन की ओर से मंगलवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इनफिनिटी कल्चर एंड ग्लैमर शो 2026 में भारतीय कला व संस्कृति का संगम देखने को मिला। समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया।

कार्यक्रम में राजस्थान की गायन, नृत्य, फैशन सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओ ने अपने हुनर का प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरी। प्रकृति फाउण्डेशन की फाउण्डर डायरेक्टर डॉ. प्रियंका गोयल ने बताया कि इस दौरान गीत-संगीत की धुनों पर पार्टिसिपेंट्स ने भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किए, वहीं विभिन्न प्रकार की वेशभूषा में सजी धजी महिलाओं ने भारत की संस्कृति के दर्शन करवाए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा लीगल सेल के नेशनल जनरल सेक्रेटरी युवा नेता राजवीर सिंह ग्रेवाल थे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में किशनगढ़ से विधायक प्रत्याशी पुखराज प्रजापति, संरक्षक बसंत जैन, डॉ. निर्मला जैन, नारायणा हॉस्पिटल के क्लस्टर हैड बलविंदर सिंह,संपादक नवल किशोर शर्मा,प्रकृति फाउंडेशन की ब्रांड एम्बेसडर डॉ. प्रियंका वर्मा, ब्रांड आइकन माधुरी दुर्गानी, प्रेसिडेंट उर्मिला न्याति, कल्चरल प्रेसिडेंट भावना टंडन, एडवाइजर रुचि साधवानी, वाइस प्रेसिडेंट ममता गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में फैशन की रंगत बिखेरते हुए विमंस ने ट्रेडिशनल, इंडो वेस्टर्न और वेस्टर्न आउटफिट्स में रैम्प पर कैटवॉक की। इस सांस्कृतिक संध्या में राजस्थानी घूमर, चरी डांस के अलावा गुजराती नृत्य की परफॉर्मेंस आकर्षण का केंद्र रही।

इस अवसर पर नारायणा हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. इंद्रा सरीन ने महिला स्वास्थ्य पर उपस्थितजनों को जागरूक किया। समारोह के दौरान संपादक नवल किशोर शर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर कोरियोग्राफर पल्लवी,भावना,सिंधी वुमन एसोसिएशन से जया रोहित शर्मा,बेटी फाउंडेशन से राहुल शर्मा सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।


समारोह का संचालन एंकर माधुरी दुर्गानी जॉन ने किया।

इवेंट का मीडिया पार्टनर राज मीडिया टाइम्स समाचार पत्र ओर राज मीडिया टीवी रहा।


