By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
    June 4, 2026
    राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
    June 4, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
    June 4, 2026
    बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
    June 4, 2026
    विद्युत उत्पादन इकाइयों की क्षमता में करें वृद्धि, किसान, उद्योग और आमजन को हो निर्बाध बिजली आपूर्ति- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    June 4, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    सैमसन, अभिषेक, किशन ने दिलाया भारत को लगातार दूसरा T20 विश्व कप का ख़िताब
    March 9, 2026
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    भव्य समारोह के साथ हुआ ग्रेंड फिनाले, रॉयल अन्दाज़ में हुआ हैवा हैवन रिसोर्ट में मिसेज राजस्थान
    May 25, 2026
    सिटी बाजार में आयोजित क्वीन फॉर ए डे इवेंट में महिलाओं ने उत्साह और मनोरंजन के साथ भाग लिया
    May 19, 2026
    फ़िल्म ‘जयपुर पुलिस’ का प्रीमियर शो रहा हाउसफुल, राजमंदिर सिनेमा में उमड़ा दर्शकों का उत्साह
    May 18, 2026
    मिस राजस्थान ने बनाया फिर से इतिहास: देश में किसी भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में बना अव्वल
    May 18, 2026
    जयपुर पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ हुई रिलीज
    May 16, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: जेडीए द्वारा महज चार माह में 2000 करोड रूपये की 600 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि को करवाया गया अतिक्रमण मुक्त
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > जेडीए द्वारा महज चार माह में 2000 करोड रूपये की 600 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि को करवाया गया अतिक्रमण मुक्त
Jaipur

जेडीए द्वारा महज चार माह में 2000 करोड रूपये की 600 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि को करवाया गया अतिक्रमण मुक्त

RMT network
Last updated: January 11, 2025 7:26 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

अतिक्रमण मुक्त करवाई भूमि पर विकसित की जा रही योजनाएं
आमजन को रियायती दर पर उपलब्ध करवाए जा रहे आवास/भूखण्ड
जयपुर।
नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा के नेतृत्व एवं निर्देशन में जयपुर विकास आयुक्त आनन्दी एवं महानिरीक्षक पुलिस कैलाश विश्नोई द्वारा गत चार माह में जीरो टोलरेंस की नीति के आधार पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए प्राथमिकता के आधार पर 2000 करोड रूपये की 600 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जेडीए द्वारा अतिक्रमण मुक्त करवाई जविप्रा स्वामित्व की सरकारी भूमि पर विभिन्न योजनाओं का सृजन कर आमजन को रियायती दर पर भूखण्ड/आवास उपलब्ध करवाये जा रहे है।
जेडीए द्वारा जोन-10 ईकोलोजिकल जोन में अवस्थित 29.11.2024 को ग्राम गोविन्दपुरा उर्फ रोपाड़ा में 250 बीघा जेडीए स्वामित्व की 1300 करोड़ रूपय की बेशकीमती भूमि पर किए गए कब्जा-अतिक्रमण को हटवाया जाकर गोविंद विहार योजना का सृजन कर आमजन को लॉटरी के माध्यम से रियायती दर पर भूखण्ड उपलब्ध करवाये जा रहे है। जोन-12 में 09.01.2025 को ग्राम जयरामपुरा में जेडीए की फार्म हाउस योजना की करीब 45 बीघा बेशकीमती 100 करोड़ रूपये की भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया, जिस पर इस भूमि पर शीघ्र ही फार्म हाउस योजना लांच की जायेगी।
जोन-13 में 02.01.2025 को ग्राम अनन्तपुरा, चौमू में ग्रुप हाउसिंग योजना की 40 बीघा जेडीए स्वामित्व की 60 करोड़ रूपये की भूमि पर 30 स्थानों पर हुए कब्जा-अतिक्रमण को हटवाया गया। जोन-11 में 08.01.2025 को ग्राम नेवटा एवं खटवाड़ा में जेडीए स्वामित्व करीब 90 बीघा बेशकीमती 400 करोड़ रूपये की भूमि को करवाया कब्जा-अतिक्रमण करवाया गया।
जोन-01 में 17.10.2024 को मालवीय नगर पुलिया के पास जेडीए स्वामित्व की करीब 1700 वर्गगज बेशकीमती सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-9 में 05.11.2024 को जगतपुरा 200 फीट महल रोड पर जेडीए की अनुमोदित योजना सेन्ट्रल स्पाईन ‘ए‘ ब्लॉक जेडीए स्वामित्व की 26 बीघा भूमि से 125 अस्थाई अवैध कब्जा-अतिक्रमणों एवं 20.12.2024 को ग्राम गोनेर में 1.5 बीघा जेडीए स्वामित्व की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-11 में 03.01.2025 को ग्राम मदरामपुरा में जेडीए के खसरा नं.271 जेवीवीएनएल को आवंटित भूमि को कब्जा-अतिक्रमण करवाया गया।
इसके अतिरिक्त जेडीए द्वारा विभिन्न जोनों में सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की है।
जोन-04 में 15.09.2024 को होटल मेरियट के पीछे जविप्रा की योजना एयरपोर्ट प्लाजा एक्सटेंशन ए ब्लॉक में 3200 वर्गमीटर बेशकीमती भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया। जोन-10 में 17.10.2024 को ईकोलोजिकल जोन आगरा रोड़ पर जेडीए स्वामित्व की 22 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-11 में 21.09.2024 को ग्राम गिराणीमय गणपतपुरा में 1 बीघा सरकारी भूमि, ग्राम मुहाना में 2.5 बीघा सरकारी भूमि, जोन-11 में 27.11.2024 को ग्राम बगरू में 7 बीघा आम रास्ते की एवं चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
जोन-12 में 01.10.2024 को ग्राम रोजदा में जेडीए की फार्म हाऊस योजना की 08 बीघा भूमि, 14.09.2024 को ग्राम जिलोई में 0.5 बीघा सरकारी भूमि, 22.09.2024 को ग्राम सिरसी कुण्डा में 6 बीघा चारागाह भूमि, 09.10.2024 को ग्राम चम्पापुरा में जेडीए स्वामित्व भूमि, 09.10.2024 को सुशांत सिटी एच. एक्स ब्लॉक पार्क की सरकारी भूमि पर कब्जा-अतिक्रमण, 15.10.2024 को ग्राम सरना डूंगर में 2 बीघा सरकारी भूमि, 15.10.2024 को ग्राम बोयतावाला में जेडीए स्वामित्व की 2 बीघा भूमि, 15.11.2024 को ग्राम रोजदा में सरकारी भूमि, 15.11.2024 को दौलतपुरा में 1.5 बीघा सरकारी भूमि एवं ग्राम बेनाड दौलतपुरा में 160 करोड रू. की 80 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
जोन-13 में 14.11.2024 को ग्राम दौलतपुरा में तलाई की भूमि पर100 मीटर तक किये गये कब्जे अतिक्रमणों, 14.11.2024 को मानपुरा माचेड़ी में सरकारी भूमि, 25.11.2024 को ग्राम गुणवत्ता में 5.5 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-पी.आर.एन.(साउथ) में 28.11.2024 को ग्राम मानपुर देवरी उर्फ गोल्यावास मेें जेडीए स्वामित्व भूमि एवं 28.12.2024 को ग्राम बदरवास में जेडीए स्वामित्व की 1200 वर्गगज भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
जयपुर विकास आयुक्त आनन्दी ने बताया कि जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सरकारी भूमियों से निरंतर अतिक्रमण हटवाया जाकर अतिक्रमण मुक्त करवाई गई भूमि की सुनियोजित प्लानिंग की जाकर आमजन को रियायती दर पर भूखण्ड/आवास उपलब्ध करवाये जा रहे है। इसके साथ ही अन्य तरह की योजनाएं – वेयर हाउस, फार्म हाउस, व्यावसायिक सृजित की जाकर राजस्व अर्जन किया जायेगा, जिससे जयपुर के विकास को गति मिलेगी।
महानिरीक्षक पुलिस कैलाश विश्नोई ने बताया कि जेडीए द्वारा गत चार माह में विभिन्न स्थानों पर जोन उपायुक्त, मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन तथा प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा आपसी समन्वय स्थापित कर प्रवर्तन शाखा की टीम द्वारा सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। जिससे सरकारी भूमियों पर अतिक्रमण की संख्या में कमी आई है। जेडीए का प्रयास है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त होने पर एवं संज्ञान में आने पर भूमि को तत्काल अतिक्रमण मुक्त करवाया जा रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आमेर महल में हाथी सवारी की दर 1500 रुपये निश्चित किये जाने का निर्णय
Next Article जेडीए में ऑनलाईन पास से प्रवेश हुआ सरल, आगामी सप्ताह से शुरू की जायेगी ऑनलाईन पास सेवा

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
Jaipur
June 4, 2026
राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
Jaipur
June 4, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
Jaipur
June 4, 2026
बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
Jaipur
June 4, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

418533
Your IP Address : 216.73.217.114

You Might Also Like

आस्थिका क्लब के इवेंट में शहर के सिंगर्स ने जमाई महफिल
आराध्यदेव झूलेलाल की भक्ति का मार्ग चालीहो वृत त्याग व तपस्या- महंत हनुमानराम
खाकी का साहस: धधकते बेसमेंट में काल को मात दे आए कांस्टेबल सतनाम सिंह, बचाई 5 जिंदगियां
आईफा अवार्ड्स के आयोजन से होगी विश्व स्तरीय ब्रांडिंग, बजट में ग्रामीण पर्यटन को किया प्रोत्साहित
साइबर फ्रॉड पर राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account