जयपुर। ज्योति पुंज मॉडर्न हाई स्कूल निवारू रोड जयपुर के लगभग 50 विद्यार्थियों एवं 7 शिक्षकों का दल 22 अगस्त 2026 को शैक्षणिक भ्रमण के लिए कोटा रवाना हुआ तथा 23 अगस्त 26 का रात्रि 10 बजे विद्यालय परिसर में पहुँचा । दल का नेतृत्व स्कूल डायरेक्टर श्रीमती सरिता शर्मा एवं प्रधानाचार्य श्रीमती रेखा शर्मा ने किया।

इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ ऐतिहासिक सांस्कृतिक पर्यावरणीय एवं प्राकृतिक स्थलों का प्रत्यक्ष अध्ययन कराना है। भ्रमण के दौरान विद्यार्थी कोटा के प्रमुख दर्शनीय एवं ज्ञानवर्धक स्थलों का भ्रमण किया।
विद्यार्थियों के भ्रमण कार्यक्रम में चंबल रिवर फ्रंट सी.टी./सरकारी संग्रहालयए ऑक्सीजोन (सिटी) पार्क मां त्रिकटा मंदिर सहित अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण शामिल है। चंबल रिवर फ्रंट पर स्कूल के विद्यार्थी चंबल नदी संरक्षण आधुनिक शहरी विकास तथा विभिन्न थीम आधारित घाटों की जानकारी प्राप्त की। चंबल रिवर फ्रंट चंबल नदी के किनारे विकसित प्रमुख आकर्षण है और यहां विभिन्न थीम पर 26 घाट बनाए गए हैं।

ऑक्सीजोन पार्क (सिटी पार्क) में विद्यार्थी हरित क्षेत्रए विभिन्न प्रकार के पौधों पर्यावरण संरक्षण तथा जैव-विविधता के महत्व को समझे। पार्क में हरियाली के साथ विभिन्न आकर्षण एवं पर्यावरण आधारित गतिविधियां रोमांचित करती हैं।
संग्रहालय भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को कोटा एवं हाड़ौती क्षेत्र के इतिहास कला सांस्कृतिक प्राचीन मूर्तियों सिक्कों हथियारों पांडुलिपियों एवं चित्रकला के बारे में जानकारी ली। कोटा का ब्रज विलास स्थित राजकीय संग्रहालय प्राचीन से मध्यकालीन काल की अनेक ऐतिहासिक वस्तुओं के संग्रह के लिए जाना जाता है।

मां त्रिकटा मंदिर में विद्यार्थी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित हुए। मंदिर की गुफानुमा संरचनाएँ एवं धार्मिक वातावरण विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों में ज्ञान अनुशासन , सामाजिक सहभागिता , पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है ।

कोटा चंबल नदी के किनारे बसा राजस्थान का प्रमुख शहर है, जो शिक्षा के साथ साथ अपने इतिहास संग्रहालयों, मंदिरों , प्राकृतिक स्थलों और आधुनिक पर्यटन विकास के लिए भी प्रसिद्ध है ।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस शैक्षणिक यात्रा को लेकर उत्साह व्यक्त किया । विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के सुरक्षित एवं ज्ञानवर्धक भ्रमण की शुभकामनाएँ दी ।


