लक्की ड्रा में सीकर की मनोज एंड कंपनी,जयपुर जॉन से गोरा ब्रदर्स ओर जोधपुर जॉन से कुचेरा के रामेश्वर लाल ओर राम बाबू ने स्विफ्ट कर जीती
जयपुर। श्यामधणी इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से रविवार 23 अगस्त 2026 को ‘स्वर्णिम अध्याय’ समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कंपनी की ओर से डीलर्स के लिए 2024- 25 में चलाई गई ‘विजेता’ एवं 2025-26 में की ‘धनवर्षा’ स्कीम का लकी ड्रॉ निकाला गया। विजेता स्कीम के लकी ड्रॉ में सीकर की मनोज एंड कंपनी ने स्विफ्ट कार जीती। धनवर्षा स्कीम के लकी ड्रॉ में जयपुर जोन से सीकर के गौरा ब्रदर्स और जोधपुर जोन से कुचेरा के रामेश्वर लाल रामबाबू भाटी ने स्विफ्ट का जीती। सीकर रोड पर आईदांता रिसोर्ट में हुए समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के चेयरमैन बाबूलाल गुप्ता, मानवाधिकार आयोग के सदस्य अशोक गुप्ता, कंपनी के डायरेक्टर विट्ठल अग्रवाल, ममता अग्रवाल, मुद्रिका अग्रवाल, खुशी अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान के मसाला उद्याेग को श्यामधणी ने देश- विदेश में सम्मान दिलाया है। आईपीएम जैसे नवाचार से किसानों को जोड़कर उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण मसाले उपलब्ध कराने का सराहनीय काम किया है। मैं श्यामधणी की पूरी टीम को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।

इस अवसर पर श्यामधणी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर रामअवतार अग्रवाल ने बताया कि “श्याम मसाले” देश का शीर्ष ब्रांड बनने की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। हमने उत्तरी और मध्य भारत के राजस् थान के साथ पंजाब, हरियाणा, यूपी, एमपी, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में मसाला मार्केट में प्रतिष्ठा कायम की है। इसके बाद गुजरात और महाराष्ट्र में कंपनी ने अपना मजबूत नेटवर्क तैयार कर लिया है। बिहार और असम के साथ नॉर्थ- ईस्ट के सभी 7 राज्योें में कंपनी की टीम तैयार है। हमारा लक्ष्य है कि 1 साल के अंदर देश के 20 राज्यों में डीलर, डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेलर का मजबूत नेटवर्क होगा। जल्दी ही कंपनी 1 हजार करोड़ के टर्नओवर के लक्ष्य को पूरा करेगी।
कंपनी के सेल्स डायरेक्टर विट्ठल अग्रवाल ने डीलर्स से संवाद करते हुए कहा कि सेल्स से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या, सुझाव अथवा आवश्यकता को कंपनी के साथ साझा करें, ताकि उसका तत्काल समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि मार्केट का ट्रेंड, ग्राहकों की डिमांड और कंपनी नेटवर्क के लिए सटीक फीडबैक डीलर्स के माध्यम से मिलता है। इसलिए डीलर्स का एक एक सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए हम समय समय पर डीलर्स के साथ संवाद करते हैं और उनके लिए विभिन्न प्रोत्साहन योजनाएं जारी करते हैं।

कंपनी के ZBM प्रदीप पारिक ने आमंत्रित डीलर्स को विभिन्न उत्पादों तथा लकी ड्रॉ स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान डीलर्स ने भी कंपनी पदाधिकारियों के समक्ष अपने विचार, सुझाव एवं व्यापार से संबंधित विषय रखे।
‘किस्मत 2024-25’ स्कीम –
“कंपनी द्वारा ‘किस्मत 2024-25’ स्कीम के अंतर्गत 1 जुलाई 2024 से 30 मार्च 2025 तक सभी अधिकृत डीलरों के विजेताओं का चयन किया । इस स्कीम में पहला पुरस्कार मारुति स्विफ्ट कार, दूसरा पुरस्कार होंडा शाइन मोटरसाइकिल, तीसरा पुरस्कार टीवीएस रेडॉन, चौथा पुरस्कार 1.5 टन विंडो एसी, छठा पुरस्कार 6.5 किलो सेमी-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन, सातवां पुरस्कार … आठवां पुरस्कार सफारी ट्रॉली सेट (20 एवं 24 इंच), नौवां पुरस्कार 10 ग्राम चांदी का सिक्का तथा दसवां पुरस्कार डबल बेड बेडशीट सहित अन्य पुरस्कार शामिल रहे।”
- ‘धनवर्षा 2025-26’ स्कीम-
“इसी प्रकार कंपनी की ओर से ‘धनवर्षा 2025-26’ स्कीम जयपुर जोन एवं जोधपुर जोन के डीलरों के लिए आयोजित की गई। इस स्कीम की अवधि 1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक निर्धारित थी। सभी पुरस्कार विजेताओं के लिए आयोजित कार्यक्रम में पहला पुरस्कार मारुति डिजायर कार, दूसरा पुरस्कार होंडा शाइन मोटरसाइकिल, तीसरा पुरस्कार 2.5 ग्राम सोने का सिक्का, चौथा पुरस्कार 100 ग्राम चांदी का सिक्का, पांचवां पुरस्कार 50 ग्राम चांदी का सिक्का, छठा पुरस्कार 20 ग्राम चांदी का सिक्का, सातवां पुरस्कार 10 ग्राम चांदी का सिक्का तथा अन्य पुरस्कार रखे गए थे।”
क्वालिटी में एक बार फिर अव्वल ‘श्याम मसाले’
श्याम मसालों ने एक बार फिर साबित किया कि उनके लिए गुणवत्ता सर्वोपरि है। हाल ही में
भारत सरकार की फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी की ओर से स्थापित गाजियाबाद की नेशनल फूड लेबोरेटरी में श्याम मसाले के 6 उत्पाद- जिनमें मिर्च पाउडर, दालचीनी, हल्दी पाउडर, मूंगफली, साबूदाना और नारियल पाउडर सभी जांच में खरा उतरे हैं।
IPM ने तय किए उच्च गुणवत्ता के नए मापदंड-
श्यामधणी देशभर में आईपीएम (इंटीग्रेटेड पेस्टिसाइट मैनेजमेंट ) का कन्सेप्ट लाने वाली पहली कंपनी है। आईपीएम वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) की ओर से निर्धारित स्टैण्डर्ड हे। इसके माध्यम से किसानों को उतनी ही तय और उचित मात्रा में ही पेस्टिसाइड का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जाता है, जितनी कि मानव स्वास्थ्य पर उसका विपरीत असर नहीं पड़े। श्यामधणी की ओर से किसानों को जागरूक कर आईपीएम नवाचार से जोडा गया और उच्च गुणवत्ता वाले मसाले तैयार कर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए गए। श्याम मसालों के इस नवाचार की देश- विदेश में सराहना की जा रही है


