By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    राजस्थान उच्च न्यायालय : ट्रिब्यूनल के आदेश पर लगी रोक, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को मिली बड़ी राहत
    August 26, 2026
    नशा मुक्त टोंक अभियान: नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार
    August 26, 2026
    फर्जी ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट से 12 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का पर्दाफाश, एक और आरोपी गिरफ्तार
    August 26, 2026
    निकाय चुनाव से पहले राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राज्य में 929 स्थानों पर 4 घंटे हुई विशेष नाकाबंदी
    August 26, 2026
    मतदाताओं, प्रत्याशियों और चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों को किया अलर्टफर्जी वोटर लिंक, OTP और QR कोड से हो सकती है ठगी
    August 25, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    जयपुर में होगा भव्य “Stardom Fest & Awards”- फैशन, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
    August 19, 2026
    मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक
    August 17, 2026
    जयपुर में सजा ‘Teej Met Gala’ का रंगीन मंच, प्रियंका गौतम बनीं विजेता
    August 17, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: भारत जागृति संघ जयपुर महानगर द्वारा 21 से 23 अगस्त तक चार भव्य एवं दिव्य अखंड भारत स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम आयोजित
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > भारत जागृति संघ जयपुर महानगर द्वारा 21 से 23 अगस्त तक चार भव्य एवं दिव्य अखंड भारत स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम आयोजित
Jaipur

भारत जागृति संघ जयपुर महानगर द्वारा 21 से 23 अगस्त तक चार भव्य एवं दिव्य अखंड भारत स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम आयोजित

RMT network
Last updated: August 25, 2026 4:24 am
RMT network
Share
7 Min Read
SHARE

जयपुर। भारत जागृति संघ जयपुर महानगर द्वारा 21 से 23 अगस्त 2026 तक जयपुर महानगर के विभिन्न स्थानों पर अखंड भारत स्वाधीनता दिवस के चार भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। चारों कार्यक्रमों में 500 से अधिक सनातनियों की सहभागिता रही।
कार्यक्रमों में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीत, ओजस्वी एवं रोचक कविताएँ, अखंड भारत पर विचार-विमर्श तथा भारत को पुनः अखंड एवं विश्वगुरु बनाने का संकल्प प्रमुख आकर्षण रहे।

पहला कार्यक्रम — भाकरोटा, सेंचुरी एलीट क्लब हाउस
21 अगस्त, शुक्रवार को भाकरोटा स्थित सेंचुरी एलीट क्लब हाउस में पहला कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका आयोजन अरुण सिंह जी, नितेश जी, बहन हेमा कलाल एवं उनकी युवा टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जयपुर महानगर अध्यक्ष उम्मेद सिंह जी राजावत, कार्यक्रम अध्यक्ष अमित जी पारिक, मुख्य अतिथि गौरीशंकर जी तथा मुख्य वक्ता माननीय डॉ. विवेक जी, हिमाचल प्रदेश उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता डॉ. विवेक जी ने स्वतंत्रता प्राप्ति के पीछे हुए लाखों बलिदानों और पूर्वजों के त्याग को स्मरण करते हुए बताया कि भारत माता के कौन-कौन से भू-भाग अलग होकर आज अन्य देशों के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने अखंड भारत के इतिहास एवं वर्तमान संदर्भ पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह को पुनः अखंड भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया।

दूसरा कार्यक्रम — ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी, जगतपुरा
22 अगस्त, शनिवार को शाम 4 से 6 बजे तक जगतपुरा स्थित ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी में दूसरा कार्यक्रम आयोजित हुआ। संस्था के संगठन मंत्री शीतल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन भारत जागृति महिला संघ जयपुर महानगर अध्यक्ष बहन स्वीटी दाधीच, सरिता बहन, डिंपल बहन एवं उनकी पूरी टीम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में भारत जागृति संघ के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राज जी शर्मा, मुख्य वक्ता माननीय डॉ. विवेक जी, हिमाचल प्रदेश, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. सुधांशु शर्मा जी, चीफ मेंटॉर, ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी तथा मुख्य अतिथि साध्वी लोकेशा जी भारती उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण संदेश ओर राज मीडिया टाइम्स ग्रुप चीफ़ एडिटर नवल किशोर शर्मा ने कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ विवेक जी का माला ओर दुपट्टा पहनाकर विशेष अभिन्नदन किया। इसी तरह अन्य अतिथियों का भी संस्था पदाधिकारियों ने माला पहनाकर ओर दुपट्टा ओढ़ाकर विशेष अभिनंदन किया।

संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राज जी शर्मा ने भगवान श्रीराम, सनातन संस्कृति, संस्कारों एवं परंपराओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए भारत जागृति संघ के प्रमुख अभियान “घर-घर राम, हर घर रामायण” की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “देव भक्ति से बड़ी देशभक्ति होती है।” भगवान श्रीराम के चरित्र, आदर्श, मर्यादा एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में धारण करके ही समाज को संस्कारित और राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है।
उन्होंने प्रत्येक सनातनी परिवार से घर में रामचरितमानस का नियमित पाठ करने का आह्वान करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए संघ पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

तीसरा कार्यक्रम — रंगोली ग्रीन्स, महाराणा प्रताप रोड
23 अगस्त, रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक महाराणा प्रताप रोड स्थित रंगोली ग्रीन्स क्लब हाउस में तीसरा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका आयोजन महानगर मंत्री आशीष जी पारिक, अमित जी पारिक, माया बहन, सुभाष जी राजोरिया, गणेश जी एवं उनकी पूरी टीम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय गोपाल राज जी शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष सुभाष जी राजोरिया, मुख्य वक्ता माननीय डॉ. विवेक जी, हिमाचल प्रदेश, मुख्य अतिथि जी.सी. जैन साहब तथा विशिष्ट अतिथि बहन कुसुम जी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा कि 62 परिवारों ने रामचरितमानस ग्रहण कर नियमित पाठ करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी संकल्पित परिवारों ने बैंड-बाजे एवं शंखनाद के साथ पूरे टाउनशिप में यात्रा निकाली और भगवान श्रीराम के मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात सभी परिवार रामचरितमानस एवं भगवान श्रीराम का चित्र लेकर अपने-अपने घर लौटे। यह आयोजन का अत्यंत भावपूर्ण और मनोहारी दृश्य रहा।

चौथा कार्यक्रम — वर्धमान स्वप्नलोक, निवारू रोड
23 अगस्त, रविवार को ही वर्धमान स्वप्नलोक, निवारू रोड स्थित क्लब हाउस में चौथा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आलोक जी सोनी, अनिता बहन, पिंकल बहन, हेमलता बहन एवं उनकी पूरी टीम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता माननीय डॉ. विवेक जी, हिमाचल प्रदेश, कार्यक्रम अध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र जी पारिक, मुख्य अतिथि कुसुम जी पारिक, प्रशासनिक अधिकारी, निदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, महानगर मंत्री आशीष जी पारिक, विशिष्ट अतिथि साध्वी लोकेशा जी भारती एवं विशिष्ट अतिथि श्याम सुंदर जी सोनी उपस्थित रहे।

डॉ. विवेक जी ने चारों कार्यक्रमों में अखंड भारत के इतिहास, विभाजन के कारणों एवं भारत की अखंडता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह को अखंड भारत का संकल्प दिलाया।
चारों कार्यक्रमों में देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों एवं रोचक कविताओं ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में सनातनियों ने सहभागिता की।
इन चारों कार्यक्रमों की सफलता में भारत जागृति संघ जयपुर महानगर की सक्रिय टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आशीष जी पारिक, अमित जी पारिक, माया बहन, स्वीटी दाधीच बहन, सरिता बहन, डिंपल बहन, आलोक जी सोनी, अनिता बहन, पिंकल बहन, हेमलता बहन, अरुण सिंह जी, हेमा कलाल बहन एवं नितेश माहेश्वरी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण समर्पण, ऊर्जा एवं निष्ठा के साथ कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटकर इन्हें भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान किया।

भारत जागृति संघ जयपुर महानगर ने सभी कार्यकर्ताओं, अतिथियों एवं कार्यक्रम में सहभागी सभी परिवारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठित समाज, संस्कारित परिवार और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ भारत को पुनः विश्वगुरु एवं अखंड भारत के गौरवशाली स्वरूप की ओर ले जाने का संकल्प निरंतर जारी रहेगा।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत हनुमानगढ़ पुलिस की फिर बड़ी कार्रवाई: कुख्यात नशा तस्कर सलमान खान का 1 करोड़ का मकान फ्रीज
Next Article ज्योति पुंज मॉर्डन हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने किया कोटा शहर का शैक्षिणिक भ्रमण

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राजस्थान उच्च न्यायालय : ट्रिब्यूनल के आदेश पर लगी रोक, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को मिली बड़ी राहत
Jaipur
August 26, 2026
नशा मुक्त टोंक अभियान: नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार
Jaipur
August 26, 2026
फर्जी ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट से 12 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का पर्दाफाश, एक और आरोपी गिरफ्तार
Jaipur
August 26, 2026
निकाय चुनाव से पहले राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राज्य में 929 स्थानों पर 4 घंटे हुई विशेष नाकाबंदी
Jaipur
August 26, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

492102
Your IP Address : 216.73.217.36

You Might Also Like

राजस्थान दौरे पर आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किया रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण
ऑटोमैटिक सिगनलिंग ब्लॉक कार्य के कारण 8 व 9 मार्च को रेलसेवाएं आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी
जेडीए 45 लाख रूपए से डाल रहा है सीकर रोड पर चौमूं सर्किल बस स्टैंड पर नगर निगम ग्रेटर क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सीवर लाइन
आठवीं नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हर्ष चौधरी ने जीता कांस्य पदक
मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना से मिला किसानों को आर्थिक संबल
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account