जयपुर। भादुका फिल्म की ओर से 3 मई को राजापार्क स्थिति मिलेनियर 2.0 क्लब में “राजस्थान के कलाकार ” सीजन 6 के ऑडिशन हुए।

इवेंट के आयोजक रोहित शर्मा ने ऑडिशन के गेस्ट संपादक नवल किशोर शर्मा, मॉडल आरती, मॉडल योगिता अटोलिया, अनुप्रिया, परी सिंह, प्रतिमा भारद्वाज आदि अतिथियों का माला ओर दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर प्रतिभागियों ने डांस, सिंगिंग, मॉडलिंग, एक्टिंग ओर अन्य टेलेंट के जरिए अपना हुनर दिखाया। इवेंट का फिनाले 11 मई को जयपुर में होगा। ऑडिशन इवेंट का मंच संचालन एंकर राहुल जॉन ने किया। इवेंट का मीडिया पार्टनर राज मीडिया टाइम्स समाचार पत्र है।


