By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    उत्तर पश्चिम रेलवे ने अप्रैल से सितंबर तक करीब 9.97 करोड़ यात्रियों को पहुंचाया उनके गंतव्य तक
    October 9, 2026
    अजमेर पुलिस की दो बड़ी कार्रवाइयां: स्पेशल टास्क फोर्स ने अवैध बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
    October 9, 2026
    मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने ली जल संचय, ईसरदा बांध और पीएचईडी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा बैठक
    October 9, 2026
    राजस्थान पुलिस के खेलों में नया अध्याय, राजस्थान पुलिस ने बनाई देश की पहली पुलिस पोलो
    October 9, 2026
    करदाताओं को बड़ी राहत: बकाया गृहकर पर मूल राशि में 50 प्रतिशत तक छूट, शास्ति में शत-प्रतिशत
    October 8, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में कार और लॉरी की हुई भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत
    April 24, 2024
    एग्जिट पोल पर सख्त हुआ चुनाव आयोग, 19 अप्रैल से इस तारीख तक लगा बैन
    May 9, 2024
    खरगे-सोनिया ने नेहरू को पुण्‍यत‍िथ‍ि पर किया याद
    May 27, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
    जया गुप्ता बनी वीनस मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2026, नेहा शर्मा बनी वीनस मिस इंडिया इंटरनेशनल 2026 प्रीमियम कैटेगरी की विनर बनी रेणु वर्मा
    September 30, 2026
    17 अक्टूबर से गुलाबी नगर के EP में खनकेंगे डांडिया; डांडिया महारास में 101 माताएं अपने बेटों के साथ करेंगी मां भवानी की महाआरती
    September 30, 2026
    रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
    September 22, 2026
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: अजमेर पुलिस की दो बड़ी कार्रवाइयां: स्पेशल टास्क फोर्स ने अवैध बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > अजमेर पुलिस की दो बड़ी कार्रवाइयां: स्पेशल टास्क फोर्स ने अवैध बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
Jaipur

अजमेर पुलिस की दो बड़ी कार्रवाइयां: स्पेशल टास्क फोर्स ने अवैध बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा

RMT network
Last updated: October 9, 2026 6:53 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

बांदरसिंदरी पुलिस ने 27 साल से फरार 15 हजार के ईनामी भगोड़े को उत्तराखंड से किया गिरफ्तार
अवैध घुसपैठियों के खिलाफ अभियान में 26वीं कार्रवाई के तहत 60वां बांग्लादेशी पुलिस की गिरफ्त में; चोरी के मामले में 1999 से फरार आरोपी हल्द्वानी से गिरफ्तार
जयपुर।
अजमेर जिला पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान एवं उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के अभियान के तहत एक और बांग्लादेशी नागरिक को दस्तयाब किया है। जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की यह 26वीं कार्रवाई है। इस कार्रवाई के साथ अब तक कुल 60 बांग्लादेशी नागरिक दस्तयाब किए जा चुके हैं।
पुलिस मुख्यालय एवं महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज डॉ. रवि के निर्देशों के तहत अजमेर जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान व निष्कासन हेतु अजमेर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ के निर्देशन और वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के नेतृत्व में अजमेर पुलिस व सीआईडी जोन की गठित विशेष टीम ने 26वीं सफल कार्रवाई को अंजाम दिया।
टीम ने मुखबिर की सूचना, तकनीकी साधनों व सघन चेकिंग के दौरान दरगाह बाजार क्षेत्र से एक संदिग्ध को डिटेन किया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद रफिकुल इस्लाम उर्फ सुमन (27) पुत्र मोहम्मद फैजल मिया निवासी ग्राम हेराकंदी, थाना खलियाजुरी, जिला नेत्रोकोना, बांग्लादेश बताया। आरोपी बिनापोल बॉर्डर पश्चिम बंगाल से अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर कोलकाता से ट्रेन द्वारा अजमेर आया था और खानाबदोश के रूप में रह रहा था। अवैध रूप से सीमा पार करने की पुष्टि होने के बाद पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है। इस विशेष अभियान के तहत अजमेर पुलिस अब तक कुल 60 अवैध बांग्लादेशियों को डिटेन कर चुकी है।
बांदरसिंदरी थाना पुलिस का बड़ा एक्शन: 27 साल से फरार 15 हजार का ईनामी भगोड़ा गिरफ्तार
अजमेर जिला पुलिस द्वारा पुराने लंबित प्रकरणों में वांछित व मफरूर आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बांदरसिंदरी थाना पुलिस ने वर्ष 1999 से फरार चल रहे एक ईनामी भगोड़े को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. लालचंद कायल एवं वृत्ताधिकारी आयुष वशिष्ठ के निकट सुपरविजन में बांदरसिंदरी थानाधिकारी बन्ना लाल जाट के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सहायता की मदद से 27 वर्षों से फरार 15,000 रुपये के ईनामी आरोपी कुंदन सिंह उर्फ कुशल सिंह निवासी जिला अल्मोड़ा/बागेश्वर, उत्तराखंड को को हल्द्वानी (नैनीताल, उत्तराखंड) से दबोच लिया।
टैंकर का ट्रक हॉर्स चोरी कर हुआ था फरार, पुलिस ने 1999 में घोषित किया था भगोड़ा
घटनाक्रम के अनुसार 11 नवंबर 1999 को परिवादी मोहन सिंह (टैंकर चालक) ने थाना बांदरसिंदरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह मथुरा से जामनगर के लिए टैंकर ले जा रहा था। बांदरसिंदरी स्थित एक होटल पर वह अपने खलासी कुंदन सिंह को टैंकर सौंपकर निजी काम से घर गया था। वापस लौटने पर आरोपी खलासी कुंदन सिंह टैंकर का ‘हॉर्स’ (ट्रक का मुख्य भाग), वाहन के कागजात और परिवादी का आई-कार्ड चोरी करके फरार हो गया था। इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के बाद से ही लगातार पहचान बदलकर गिरफ्तारी से बच रहे आरोपी को पुलिस अधीक्षक अजमेर द्वारा भगोड़ा घोषित कर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, जिसे अब उत्तराखंड से गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने ली जल संचय, ईसरदा बांध और पीएचईडी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा बैठक
Next Article उत्तर पश्चिम रेलवे ने अप्रैल से सितंबर तक करीब 9.97 करोड़ यात्रियों को पहुंचाया उनके गंतव्य तक

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने अप्रैल से सितंबर तक करीब 9.97 करोड़ यात्रियों को पहुंचाया उनके गंतव्य तक
Jaipur
October 9, 2026
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने ली जल संचय, ईसरदा बांध और पीएचईडी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा बैठक
Jaipur
October 9, 2026
राजस्थान पुलिस के खेलों में नया अध्याय, राजस्थान पुलिस ने बनाई देश की पहली पुलिस पोलो
Jaipur Sports
October 9, 2026
करदाताओं को बड़ी राहत: बकाया गृहकर पर मूल राशि में 50 प्रतिशत तक छूट, शास्ति में शत-प्रतिशत
Jaipur
October 8, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

502833
Your IP Address : 216.73.216.114

You Might Also Like

एक बार फिर मचाई एबीसीएल सीजन 3 ने कलाकारो के बीच क्रिकेट की धूम
जेडीसी ने विभिन्न जलभराव वाले स्थानों का दौरा कर लिया जायजा
ओटीएस में शुरू हुआ आवासन मण्डल के नवनियुक्त कर्मचारियों का फाउंडेशन कोर्स
निवर्तमान राज्यपाल कलराज मिश्र को मुख्यमंत्री ने दी भाव भरी विदाई
28 जून को गुलाबी नगर में होगा देश का पहला Queer india got telent एंड ब्यूटी कॉन्टेस्ट
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account