By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    राजस्व मंडल में 734 चतुर्थ श्रेणी चयनित अभ्यर्थी 18 से 24 नवम्बर तक ऑनलाइन वरीयता भरेंगे
    November 18, 2026
    299वें जयपुर स्थापना दिवस पर बिरला ऑडिटोरियम में सजी काव्य रसधारा, देशभर के कवियों ने बांधा समां
    November 18, 2026
    19 नवंबर को सीतावली फाटक अंडरपास का उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी करेगी लोकार्पण
    November 18, 2026
    जीतो जयपुर चैप्टर का भव्य शपथ ग्रहण समारोह ‘NEXT 2026’ संपन्न, नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान
    November 18, 2026
    अन्नकूट में सैकड़ों लोगों ने प्रसादी ली
    November 18, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग खत्म, शांतिपूर्ण रहा मतदान
    April 19, 2024
    मेटा ने 79 लाख से अधिक अकाउंट पर लगाया प्रतिबंध
    May 4, 2024
    इब्राहिम रईसी की मौत के बाद ईरान में राष्ट्रपति चुनाव का एलान
    May 21, 2024
    Latest News
    दक्षिण एशिया में कृषि विकास को नई ऊंचाई देने की तैयारी, SAARC की तीन प्रमुख संस्थाएं मिलकर करेंगी काम
    November 18, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में कृषि विकास को नई ऊंचाई देने की तैयारी, SAARC की तीन प्रमुख संस्थाएं मिलकर करेंगी काम
    November 18, 2026
    दक्षिण एशिया में जलवायु-अनुकूल मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए सार्क की क्षेत्रीय कार्यशाला संपन्न
    October 31, 2026
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    जयपुर वर्किंग वुमेन कम्युनिटी ने धूमधाम से मनाया ‘Diwali Glow 2026’, फाउंडेशन डे पर महिलाओं ने किया उत्साह और प्रतिभा का प्रदर्शन
    November 17, 2026
    JITO जयपुर चैप्टर का भव्य शपथ ग्रहण एवं पदस्थापना समारोह ‘NEXT 2026’ 17 नवंबर को
    November 16, 2026
    भारत 24 एवं फर्स्ट इंडिया हेड डॉ. जगदीश चन्द्र ने किया अंनता मिस इंडिया ग्लैम के पोस्टर का विमोचन
    November 14, 2026
    सीकर में 15 नवंबर को होगा ‘तारा छाई रात’ का भव्य आयोजन
    November 5, 2026
    फैस्टिव फ्यूजन द गाला अवार्ड में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को किया सम्मानित
    November 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: जीतो जयपुर चैप्टर का भव्य शपथ ग्रहण समारोह ‘NEXT 2026’ संपन्न, नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > जीतो जयपुर चैप्टर का भव्य शपथ ग्रहण समारोह ‘NEXT 2026’ संपन्न, नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान
Jaipur

जीतो जयपुर चैप्टर का भव्य शपथ ग्रहण समारोह ‘NEXT 2026’ संपन्न, नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान

RMT network
Last updated: November 18, 2026 5:42 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

संदीप कुमार जैन बने जीतो जयपुर चैप्टर के चेयरमैन, राजन सिंह कोठारी ने संभाला चीफ सेक्रेटरी का दायित्व
लेडीज़ विंग एवं यूथ विंग की नई कार्यकारिणियों ने भी ली शपथ, जीतो एपेक्स के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ आयोजन
जयपुर।
जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) जयपुर चैप्टर द्वारा मंगलवार को बी-5, सी-स्कीम, जयपुर में भव्य ‘NEXT 2026 – New Energy, Excellence, Transformation’ शपथ ग्रहण एवं पदस्थापना समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जीतो जयपुर चैप्टर, लेडीज़ विंग एवं यूथ विंग की नवनियुक्त कार्यकारिणियों (2026–2028) का औपचारिक शपथ ग्रहण एवं पदस्थापना संपन्न हुई।
समारोह में जीतो एपेक्स के चेयरमैन संजय डांगी, वाइस चेयरमैन प्रमोद चोरड़िया, प्रेसिडेंट हिमांशु शाह, वाइस प्रेसिडेंट रमण (अश्विन) जैन, सेक्रेटरी जनरल हेमंत एन. शाह, सेक्रेटरी विनोद जैन पोखरना, ट्रेजरर सीए विजय जैन एवं जॉइंट ट्रेजरर संजीव छाजेड़ सहित राष्ट्रीय स्तर के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त जीतो एपेक्स डायरेक्टर एवं राजस्थान जोन चेयरपर्सन सलोनी जैन, एपेक्स डायरेक्टर नितिन जैन, देवेंद्र अजमेरा एवं निश्चल जैन, श्रमण आरोग्यम के प्रेसिडेंट असित हसमुखलाल शाह, जेएटीएफ के सेक्रेटरी जनरल कैलाश गुलेच्छा, जीतो राजस्थान ट्रस्ट के चेयरमैन विमल सिंघवी, जीतो लेडीज़ विंग की चेयरपर्सन सोनाली दुगड़ एवं जीतो यूथ विंग की चेयरपर्सन क्षमा जैन की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
नई कार्यकारिणी ने संभाला नेतृत्व
समारोह के दौरान संदीप कुमार जैन ने जीतो जयपुर चैप्टर के चेयरमैन एवं राजन सिंह कोठारी ने चीफ सेक्रेटरी के रूप में नए कार्यकाल की जिम्मेदारी संभाली। वहीं यश धड्डा ने ट्रेजरर का दायित्व ग्रहण किया।
नई कार्यकारिणी में विकास जैन, देवांग शाह, श्वेता गोखरू एवं विवेक लोढ़ा को वाइस चेयरमैन/वाइस चेयरपर्सन तथा अभिनव बाकलीवाल, एकता जैन, मेघना जैन, मितेश राठौड़ एवं शुभ्रा बोहरा को सेक्रेटरी के रूप में जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके साथ ही चैप्टर के निदेशकों सहित नवीन कार्यकारिणी का पदस्थापन किया गया।
लेडीज़ विंग एवं यूथ विंग की नई टीम ने ली शपथ
जीतो जयपुर लेडीज़ विंग की नवनियुक्त चेयरपर्सन शालिनी लोढ़ा एवं चीफ सेक्रेटरी मेघा जैन ने अपनी टीम के साथ नए कार्यकाल का दायित्व संभाला।
इसी प्रकार जीतो जयपुर यूथ विंग के नवनियुक्त चेयरमैन रौनक चिंदालिया एवं चीफ सेक्रेटरी सूर्यांश जैन ने युवा नेतृत्व, उद्यमिता, नवाचार एवं संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा देने के संकल्प के साथ जिम्मेदारी ग्रहण की।
नई ऊर्जा, नई सोच और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा जीतो जयपुर
नवनियुक्त नेतृत्व ने आगामी दो वर्षों में संगठन की सदस्य संख्या में वृद्धि, व्यापारिक नेटवर्किंग, उद्यमिता विकास, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए नए अवसर, शिक्षा, सेवा एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।
जीतो के मूल मंत्र सेवा, ज्ञान एवं आर्थिक सशक्तिकरण को आगे बढ़ाते हुए जयपुर चैप्टर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन की गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
समारोह में राजस्थान के विभिन्न जीतो चैप्टर्स के पदाधिकारी, वरिष्ठ समाजसेवी, उद्योगपति, व्यवसायी, महिला एवं युवा प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में जीतो सदस्यों की सहभागिता रही।
‘NEXT 2026’ का यह आयोजन नेतृत्व परिवर्तन के साथ संगठन की निरंतर प्रगति, सामूहिक सहभागिता एवं नई संभावनाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में सामने आया।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अन्नकूट में सैकड़ों लोगों ने प्रसादी ली
Next Article 19 नवंबर को सीतावली फाटक अंडरपास का उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी करेगी लोकार्पण

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दक्षिण एशिया में कृषि विकास को नई ऊंचाई देने की तैयारी, SAARC की तीन प्रमुख संस्थाएं मिलकर करेंगी काम
International देश
November 18, 2026
राजस्व मंडल में 734 चतुर्थ श्रेणी चयनित अभ्यर्थी 18 से 24 नवम्बर तक ऑनलाइन वरीयता भरेंगे
Jaipur
November 18, 2026
299वें जयपुर स्थापना दिवस पर बिरला ऑडिटोरियम में सजी काव्य रसधारा, देशभर के कवियों ने बांधा समां
Jaipur
November 18, 2026
19 नवंबर को सीतावली फाटक अंडरपास का उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी करेगी लोकार्पण
Jaipur
November 18, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

557555
Your IP Address : 216.73.216.170

You Might Also Like

RCA चुनाव में बड़ा मोड़, सुप्रीम कोर्ट ने नतीजों पर लगाई रोक
63वीं अखिल भारतीय रेलवे ट्रैक साइकिलिंग चैम्पियनशिप 2026-27 का सवाई मानसिंह स्टेडियम,जयपुर के साइकिलिंग वेलोड्रोम में शुभारंभ
राष्ट्रीय सहकार मेले का हुआ उद्घाटन: 119 स्टॉल पर जयपुरवासियों के लिए गुणवत्तापूर्ण मसाले उपलब्ध
सैट बैक में अवैध निर्माण करने अवैध बिल्डिंग को किया सील
महाकुंभ मेला 2025 के लिए साबरमती-बनारस-साबरमती मेला स्पेशल व उदयपुर सिटी-धनबाद-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा का संचालन
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account