जयपुर। मयंत्रा इवेंटस की ओर से 31 मईं को सायं 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक किड्स एंड कंपनी राजापार्क में नाइट मार्केट व किड्स कार्निवाल का भव्य आयोजन आयोजित हुआ। कार्निवल की शुरुआत भगवान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना के साथ हुई।


नाइट किड्स कार्निवल में बच्चों के खिलौने,गेम्स, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, होममेड प्रोडक्ट्स, विभिन्न तरह की चॉकलेट्स,कुर्तियां,लहंगा,फैंसी साड़िया ओर घर की जरूरत का सभी समान एक छत के नीचे मौजूद रहा जयपुरवासियों ने मनोरंजन के साथ कार्निवल में जमकर खरीददारी की।

इस दौरान कार्निवल आयोजक कुसुम रुंगटा,ज्वेलरी डिजायनर देवांशी तनुजा ओर उनकी टीम ने कार्निवाल के स्पेशल गेस्ट राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ़ एडिटर नवल किशोर शर्मा का उपहार देकर अभिनंदन किया। नवल किशोर शर्मा ने कार्निवल का विजिट कर एग्जीबिटर्स द्वारा लगाए गए प्रोडक्ट्स की सराहना की ओर उनको बधाई ओर शुभकामनाएं दी।

नवल किशोर शर्मा ने टैरो एक्सपर्ट आकांशा से मिले ओर टैरो कार्ड के जरिए कई प्रश्नों का संतुष्टि के साथ जवाब मिला। किड्स जॉन में कई बच्चों ने टैटू एक्सपर्ट से अपने हाथों पर सुंदर टैटू भी बनवाए। कार्निवाल में गुलाबी विजनरीज संस्था टीम की ओर से भी विशेष सहयोग किया गया।


