डाॅ. हिमंत बिस्वा सरमा को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर दी बधाई
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में उन्होंने डाॅ. हिमंत बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री एवं अन्य विधायकों को मंत्री पद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार असम में सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी तथा विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डाॅ. हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई भी दी।

असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सहभागी बनकर अत्यंत हर्ष और गर्व की अनुभूति
गुवाहाटी में आयोजित असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सहभागी बनकर अत्यंत हर्ष और गर्व की अनुभूति हुई। यह ऐतिहासिक जनादेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी के संगठनात्मक नेतृत्व में जनता के विश्वास और भाजपा सरकार की जनसेवा की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में नई सरकार असम के विकास को नई गति देगी तथा समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर असम के संकल्प को और अधिक सशक्त करेगी।
माननीय मुख्यमंत्री जी एवं समस्त मंत्री परिषद को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं!


