By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    मंडोर एक्सप्रेस बनेगी राजस्थान की पहली एसी अमृत भारत ट्रेन
    August 29, 2026
    राज्यपाल से मिला विप्र चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल
    August 29, 2026
    रक्षाबंधन पर कोटा व अजमेर पुलिस का मानवीय चेहरा: मूक-बधिर बच्चों के साथ मनाया त्यौहार, आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
    August 29, 2026
    ANTF की जोधपुर में बड़ी कार्रवाई: ₹67 लाख की अवैध एमडी के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त
    August 29, 2026
    राजस्थान में मानसून की फिर एंट्री, 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
    August 27, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    जयपुर में होगा भव्य “Stardom Fest & Awards”- फैशन, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
    August 19, 2026
    मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक
    August 17, 2026
    जयपुर में सजा ‘Teej Met Gala’ का रंगीन मंच, प्रियंका गौतम बनीं विजेता
    August 17, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: ANTF की जोधपुर में बड़ी कार्रवाई: ₹67 लाख की अवैध एमडी के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > ANTF की जोधपुर में बड़ी कार्रवाई: ₹67 लाख की अवैध एमडी के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त
Jaipur

ANTF की जोधपुर में बड़ी कार्रवाई: ₹67 लाख की अवैध एमडी के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

RMT network
Last updated: August 29, 2026 5:56 am
RMT network
Share
7 Min Read
SHARE

मध्यप्रदेश से केमिकल के बदले तैयार एमडी लाकर राजस्थान में सप्लाई करने के सिंडिकेट का पर्दाफाश
फलोदी निवासी आरोपी रामपाल पूर्व में भी डोडा पोस्त तस्करी में काट चुका है जेल, एनएच-25 बिनावास टोल पर घेराबंदी कर पकड़ा गया
जयपुर।
नशे के सौदागरों के खिलाफ एएनटीएफ की कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में एएनटीएफ ने जोधपुर जिले के कापरड़ा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 231 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 67 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान एक कार जब्त कर फलोदी निवासी 31 वर्षीय आरोपी रामपाल धतरवाल को गिरफ्तार किया गया।
महानिरीक्षक पुलिस एएनटीएफ श्री विकास कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री दिनेश एमएन के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में की गई। कार्रवाई में एएनटीएफ टीम के साथ पुलिस थाना कापरड़ा, जोधपुर ग्रामीण की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हाईवे पर बिछाया निगरानी का जाल, टोल पर दबोची संदिग्ध कार
एएनटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध स्विफ्ट कार जोधपुर-जयपुर हाईवे एनएच-25 पर बिनावास टोल की ओर आ रही है। सूचना के आधार पर टीम ने दो हिस्सों में निगरानी शुरू की। एक टीम बिनावास टोल पहुंची, जबकि दूसरी टीम ने टोल से पहले निगरानी संभाली।
कुछ देर बाद सूचना में बताए हुलिए के अनुसार कार दिखाई दी। टीम ने कार का पीछा करते हुए टोल पर मौजूद टीम को इसकी सूचना दी। टोल के पास संदिग्ध कार की घेराबंदी कर उसे रुकवाया गया। स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में कार और चालक की तलाशी ली गई तो उसमें 2 किलो 231 ग्राम एमडी बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ और कार आरजे 19 सीक्यू 0674 जब्त कर आरोपी रामपाल को गिरफ्तार कर लिया।
बीएससी और जीएनएम की पढ़ाई, अस्पताल में नौकरी… फिर नशे की तस्करी
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रामपाल बीएससी और जीएनएम की पढ़ाई कर चुका है। उसने कुछ समय तक यश अमन हॉस्पिटल तथा होम केयर में काम भी किया। हालांकि, कम आमदनी और अधिक पैसा कमाने तथा अपने शौक पूरे करने के लालच में वह मादक पदार्थों की तस्करी में उतर गया।
वर्ष 2018 में मध्यप्रदेश से डोडा पोस्त लेकर मारवाड़ की ओर आते समय कोटा के आर.के. पुरम थाना पुलिस ने उसे पकड़ा था। इस मामले में उसे सजा हुई और करीब छह साल आठ माह बाद दिसंबर 2024 में वह जमानत पर बाहर आया।
जेल से बाहर आते ही फिर तस्करी
जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी ने अपने एक रिश्तेदार के साथ दोबारा डोडा पोस्त की तस्करी शुरू कर दी। वर्ष 2025 में उसके रिश्तेदार के ट्रैक्टर-टैंकर के जरिए बड़ी मात्रा में डोडा पोस्त की सप्लाई के मामले में मध्यप्रदेश पुलिस ने उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार किया। जांच में रामपाल का नाम भी सामने आया और वह फरार हो गया।
करीब एक साल तक फरार रहने के दौरान आर्थिक तंगी आने पर उसने डोडा पोस्त का काम छोड़कर एमडी की तस्करी शुरू कर दी।
मध्यप्रदेश से एमडी लेकर राजस्थान में सप्लाई का नेटवर्क
पूछताछ में आरोपी के मध्यप्रदेश के तस्करों से संपर्क होने की बात सामने आई है। वह कथित तौर पर मध्यप्रदेश से एमडी लेकर जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था। वहीं, एमडी बनाने के लिए आवश्यक केमिकल की उपलब्धता पर सख्ती बढ़ने के बाद नेटवर्क ने कच्चा माल उपलब्ध कराने का रास्ता अपनाया।
आरोपी के अनुसार वह जोधपुर क्षेत्र से आवश्यक केमिकल खरीदकर मध्यप्रदेश में मौजूद तस्करों तक पहुंचाता था और बदले में उसे तैयार एमडी उपलब्ध कराई जाती थी। इसके बाद तैयार एमडी को राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र में लाकर सप्लाई किया जाता था।
राजस्थान में सख्ती बढ़ी तो मध्यप्रदेश में तलाशे ड्रग निर्माण के ठिकाने
एएनटीएफ की लगातार कार्रवाई से राजस्थान में सिंथेटिक ड्रग्स के अवैध निर्माण पर शिकंजा कसने के बाद तस्करों द्वारा राजस्थान से बाहर निर्माण के ठिकाने तलाशने की गतिविधियां सामने आ रही हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी द्वारा मध्यप्रदेश में मौजूद तस्करों को आवश्यक कच्चा माल/केमिकल उपलब्ध करवाकर एमडी तैयार करवाई जाती थी और फिर उसे राजस्थान में सप्लाई किया जाता था।
अब नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने में जुटी एएनटीएफ
आरोपी से पूछताछ के आधार पर एएनटीएफ ने तस्करी नेटवर्क से जुड़े संदिग्धों और संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि मध्यप्रदेश से एमडी की आपूर्ति कौन कर रहा था, निर्माण के लिए कच्चा माल और केमिकल कौन उपलब्ध करवा रहा था तथा राजस्थान में तैयार एमडी किन-किन तस्करों तक पहुंचाई जा रही थी।
एएनटीएफ आरोपी के संपर्कों और सप्लाई चैन की कड़ियां जोड़ते हुए एमडी के निर्माण, परिवहन और वितरण से जुड़े पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पूछताछ और जांच के आधार पर इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
सूचना दें, पहचान रहेगी गोपनीय
महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने आमजन से अपील की कि किसी भी अपराधी अथवा मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित जानकारी होने पर एएनटीएफ को सूचना दें। सूचना एएनटीएफ नियंत्रण कक्ष 0141-2502877 अथवा व्हाट्सएप नंबर 9261225056 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
उन्होंने बताया कि कार्रवाई में शामिल समस्त टीमों को विशेष कार्यक्रम के दौरान एएनटीएफ मुख्यालय में सम्मानित किया जाएगा।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राजस्थान में मानसून की फिर एंट्री, 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
Next Article रक्षाबंधन पर कोटा व अजमेर पुलिस का मानवीय चेहरा: मूक-बधिर बच्चों के साथ मनाया त्यौहार, आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मंडोर एक्सप्रेस बनेगी राजस्थान की पहली एसी अमृत भारत ट्रेन
Jaipur
August 29, 2026
राज्यपाल से मिला विप्र चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल
Jaipur
August 29, 2026
रक्षाबंधन पर कोटा व अजमेर पुलिस का मानवीय चेहरा: मूक-बधिर बच्चों के साथ मनाया त्यौहार, आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
Jaipur
August 29, 2026
राजस्थान में मानसून की फिर एंट्री, 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
Jaipur
August 27, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

496786
Your IP Address : 216.73.216.198

You Might Also Like

जेडीसी आनन्दी ने सम्भाला कार्यभार
आज और कल चूहों की रोकथाम हेतु कीटनाशक छिड़काव के कारण रामनिवास बाग रहेगा बंद
जेडीए ने 32 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी को किया पूर्णतः ध्वस्त
राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह 12 जून को आरपीए में
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account