जयपुर। निवारु रोड स्थित शांति विद्या निकेतन स्कूल की ओर से 25 जनवरी को स्कूल परिसर में वार्षिक उत्सव और प्राइज डिस्टीब्यूशन सेरिमनी का भव्य आयोजन किया गया।

समारोह में स्कूल निदेशक शशि भूषण शर्मा ने समारोह के अतिथि संपादक नवल किशोर शर्मा,विप्र कल्याण बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष मंजू जी शर्मा, स्थानीय पार्षद बाबूलाल जी जांगिड़ आदि अतिथियों का प्लांटेशन देखकर अभिनंदन किया।

वार्षिक उत्सव में स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने चार चांद लगा दिए। स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा भगवान राम की विशेष प्रस्तुति से माहौल राममय हो गया। समारोह में स्कूल के विद्यार्थियों और स्कूल टीचर के द्वारा कॉमेडी प्ले ने भी खूब तालियां बटोरी।
