जयपुर, 14 दिसंबर। राजधानी जयपुर के वैशाली नगर में लग्जुरियस सैलून और क्लोथिंग ब्रांड स्टोर ‘ग्लिट्ज एंड ग्लैम’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने रिबन काटकर स्टोर का शुभारंभ किया। अभिनेत्री का स्वागत पूजा राणावत ने बुके देकर किया।
कार्यक्रम में संपादक नवल किशोर शर्मा, शकुन ग्रुप के जेडी माहेश्वरी और सोनाली शर्मा ने भी अभिनेत्री का अभिनंदन किया। उद्घाटन समारोह में शहर के प्रतिष्ठित फैशन डिजाइनर्स, पूजा राणावत के पति कवलजीत राणावत और अन्य जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रहीं।

पूजा राणावत की नई पहल ‘ग्लिट्ज एंड ग्लैम’ की ओनर और फैशन डिजाइनर पूजा राणावत ने उद्घाटन के अवसर पर कहा कि जयपुर में यह अपने तरह का पहला लग्जुरियस सैलून और क्लोथिंग स्टोर है। यहां The Indian Luxury Couture के तहत ग्राहकों को उनके सिग्नेचर डिजाइन्स, स्टाइलिश परिधान और ब्रांडेड ब्यूटी प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराए जाएंगे।
राणावत ने कहा, “यह सैलून और स्टोर फैशन प्रेमियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यहां विशेषज्ञों द्वारा विशेष ब्यूटी और वेलनेस ट्रीटमेंट्स दिए जाएंगे, जो व्यक्तित्व निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेंगे।”
इसके अलावा, यहां वेलनेस सेंटर और जिम की भी सुविधा उपलब्ध है। मीडिया को जानकारी देते हुए गौरव प्रताप सिंह ने कहा कि इन सेवाओं के चलते ग्राहकों को अलग-अलग स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

शिल्पा शेट्टी ने की तारीफ कार्यक्रम के दौरान शिल्पा शेट्टी ने राज मीडिया टाइम्स और राज मीडिया टीवी से बातचीत में कहा,
“जयपुर के इस पहले लग्जुरियस सैलून और स्टोर ‘ग्लिट्ज एंड ग्लैम’ में आकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। इसका हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। पूजा राणावत को उनके फैशन और ब्यूटी में लंबे अनुभव के लिए बधाई देती हूं। मुझे यकीन है कि यह स्टोर नई ऊंचाइयों को छुएगा।”
उन्होंने कहा कि जयपुर के फैशन डिज़ाइनर्स को मिलती अंतरराष्ट्रीय पहचान को देखते हुए ‘ग्लिट्ज एंड ग्लैम’ जैसे आधुनिक संसाधनों से लैस सैलून और स्टोर यहां के फैशन प्रेमियों की जरूरतों को पूरा करेगा और फैशन इंडस्ट्री में नया अध्याय जोड़ेगा।

शिल्पा शेट्टी की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों फैंस ग्लिट्ज एंड ग्लैम के बाहर तीन घंटे तक इंतजार करते रहे। अभिनेत्री की मौजूदगी और आयोजन का माहौल जयपुर में चर्चा का विषय बना रहा।
‘ग्लिट्ज एंड ग्लैम’: फैशन और ब्यूटी का नया ठिकाना
‘ग्लिट्ज एंड ग्लैम’ जयपुर के फैशन प्रेमियों के लिए एक नई सौगात है। स्टाइलिश परिधानों से लेकर ब्यूटी ट्रीटमेंट्स तक, यह स्टोर फैशन और वेलनेस के नए मानक स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।
