जयपुर। आस्थिका एंटरटेनमेंट की ओर से 1 दिसंबर 2024 की आरएएस क्लब में मीट एंड ग्रीट इवेंट का आयोजन किया गया। आस्थिका एंटरटेनमेंट की फाउंडर डायरेक्टर अपर्णा वाजपई ने बताया कि आस्थिका एंटरटेनमेंट जो संगीत के क्षेत्र मे एक नाम और मुकाम बना चुका है।अब इसको अन्य क्षेत्रों में ले जाने के लिए आस्थिका क्लब की शुरुवात की गई है। जो गीतों के कार्यक्रम के साथ साथ समाज के लिए..और कुछ अन्य कार्यक्रम भी आयोजित करेगा। क्लब की फाउंडर एंड डायरेक्टर अपर्णा बाजपेई और को- डायरेक्टर दीप्ति सैनी है।

आस्थिका क्लब के संचालन की ज़िम्मेदारी मुख्य रूप से अपर्णा बाजपेई, दीप्ति सैनी, रेश्मा खान और शुभा गुप्ता संभालेंगी। उनके मार्गदर्शन में यह क्लब अपनी प्रेरक और अनोखी गतिविधियों की शुरुआत करेगा अपर्णा वाजपई ने बताया कि इस शानदार पहल और आयोजन ने सभी उपस्थित लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। क्लब के आगामी कार्यक्रमों के लिए सभी में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

म्यूजिकल इवेंट के खास मेहमान रहे पिंक कैफे के रिजवानऐजाज़ जूही ऐजाज़,संपादक नवल किशोर शर्मा,दूरदर्शन से राज किशोर सक्सेना , उरुक्रम शर्मा,दामोदर तोषनिवाल .स्नेह फाउंडेशन से स्नेहलता भारद्वाज , सुषमा शर्मा,रजनी कोठारी ,मीना श्रीवास्तव, नीरा राजबंशी,पवनेश्वरी वर्मा आदि रहे। इवेंट में टैरो एक्सपर्ट क्यूट शर्मा ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस अवसर पर सेलिब्रिटी सिंगर अंजलि वर्मा,बॉलीवुड सिंगर शिंजनी सोलंकी,राजेश सोलंकी ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा।



इन सिंगर्स ने दी इवेंट में अपनी प्रस्तुति राहुल श्रीवास्तव, मुकुल कुलश्रेष्ठ, आयुषी कुलश्रेष्ठ, मनोज सक्सैना, कविता सक्सैना, किशोर छत्रिय ,सपना राजपूत,मनोज कुमार , रागिनी ईश्वर,धर्मवीर भाटिया,नीरज शर्मा, स्मिता , के.के.गौतम, डॉली शर्मा, वंशिका, प्रीति कुलश्रेष्ठ, पवन कुलश्रेष्ठ, बाल कलाकार शिवेन्. बाल कलाकार.. श्रेयसी (पीहू) कार्यक्रम के समापन पर आस्थिका क्लब की टीम ने आए हुए सभी सदस्यों को धन्यवाद कहा और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार जताया।इवेंट का मंच संचालन एंकर सोनाली शर्मा ने किया।
