By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: आगामी पंचायती चुनावों में कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर पूरी मेहनत के साथ करें कार्य- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > आगामी पंचायती चुनावों में कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर पूरी मेहनत के साथ करें कार्य- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Jaipur

आगामी पंचायती चुनावों में कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर पूरी मेहनत के साथ करें कार्य- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

RMT network
Last updated: November 24, 2025 5:26 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर अजमेर एवं बीकानेर संभाग के भाजपा जिला अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों सहित विभिन्न पदाधिकारियों के साथ संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गहन संवाद किया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, सांसद सी.पी. जोशी, घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जहां सब कार्यकर्ता गुलदस्ते के रूप में एकजुट होकर कार्य करते हैं और यहां हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता परिवार के काम से ज्यादा पार्टी के काम को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को इतना सक्रिय होना चाहिए कि उसके क्षेत्र में हर कोई उसे पहचाने। शर्मा ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर उत्साह से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहकर केन्द्र और राज्य की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करना चाहिए।
शर्मा ने कहा कि प्रदेश के समावेशी एवं सर्वांगीण विकास के विजन के साथ राज्य सरकार ने बजट में सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए बिना किसी भेदभाव के बजट का प्रावधान किया है। हमारी सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास’ के मूलमंत्र पर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए हमने सम्मान निधि एवं फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की। इसके साथ ही फॉर्म पौंड, तारबंदी, कुसुम योजना और गोपाल क्रेडिट कार्ड आदि योजनाओं के माध्यम से भी कृषक हित में महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। इन सभी योजनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में पिछली सरकार के कार्यकाल की तुलना में राज्य सरकार ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कहते थे कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से आगे बढ़ी है। हमें जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करनी है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं पूछे और स्थानीय अधिकारियों की मदद से उनका समाधान निकाले। कार्यकर्ता कार्यों की प्राथमिकता तय कर जिला अध्यक्ष के माध्यम से राज्य सरकार को अवगत कराएं। जिलों में मंडल स्तरीय बैठक नियमित और अनिवार्य रूप से आयोजित करें। आगामी पंचायती चुनावों में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है, उन्हें जमीनी स्तर पर पूरी मेहनत के साथ काम करना है।
शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार दिसम्बर में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने जा रही है। इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से भाग लेते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने प्रचारित करें। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कितने कार्य हुए उसके बारे में जनता को विस्तृत रूप से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र को दो साल में 28 करोड़ दिए हैं। राज्य सरकार ने युवाओं को निरन्तर रोजगार उपलब्ध कराने के क्रम में अब तक लगभग 91 हजार पदों पर नियुक्तियां दी हैं। हमारी सरकार अवैध धर्मांतरण के विरुद्ध देश का सबसे सख्त कानून लेकर आई है।
अब मंत्री करेंगे कार्यकर्ताओं की जनसुनवाई
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर एवं बीकानेर संभाग की बैठक में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि आगामी माह से हर सप्ताह भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की जनसुनवाई होगी। उन्होंने कहा कि सप्ताह में तीन दिन-सोमवार, मंगलवार और बुधवार को दो मंत्री भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे, और कार्यकर्ताओं की समस्याएं व सुझाव सुनेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी संरचना मजबूत होगी और ग्राउंड लेवल कार्यकर्ताओं को सीधा प्लेटफॉर्म मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था कार्यकर्ताओं के लिए बूस्टर का काम करेगी और संगठन को और मजबूती देगी।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस ने अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए पंचायत चुनाव से पूर्व वार्डों का असमान रूप से पुर्नगठन किया। इसी प्रकार, राजनैतिक हित साधने के लिए जिलों का जल्दबाजी में गठन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य में दो वर्ष में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। राज्य सरकार ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से वर्षों से अटके कई कार्य आगे बढ़ाए हैं। चाहे राम जल सेतु लिंक परियोजना हो या यमुना जल समझौता, सरकार ने इन परियोजनाओं को अभूतपूर्व गति प्रदान की। साथ ही, पेपरलीक के खिलाफ एसआईटी का गठन कर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की है और वर्तमान में पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन सुनिश्चित किया जा रहा है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार’ पोस्टर का किया विमोचन
Next Article प्रदेश में बढ़ा प्रदूषण, 12 शहरों का एक्यूआइ 200 पार पहुंचा

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457841
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

जेडीए ने पर्यटक सुविधा केंद्र (राजकीय संपत्ति) को नुकसान पहुॅचाने पर संवेदक के खिलाफ दर्ज करवाई एफ.आई.आर
बालोतरा से पचपदरा नई रेल लाइन के फ़ाइनल लोकेशन सर्वे को मिली मंजूरी
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं ब्लॉक गठन की समीक्षा बैठक आयोजित
स्वच्छता योद्वाओं और वृक्षों को महापौर ने बांधी राखी, राखी बांधने के बदले लिए तीन वचन
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account