जयपुर। विप्र कल्याण बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष मंजू शर्मा के संयोजन में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का 1 अक्टूबर को निवारू रोड स्थित जीवीएम स्कूल परिसर में केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्य करताओ ने वृक्षारोपण किया।

इस दौरान स्कूल परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ो लोगो ने स्वास्थ जांच करवाई। डोटासरा के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस नेता ज्ञानचंद सैनी,हरेंद्रपाल सिंह जादौन,राजेंद्र शर्मा,रजनीश शर्मा,धीरज शर्मा,नरेंद्र चौधरी,लियाकत अली,राकेश गोयल सहित क्षेत्र के सैकड़ो कांग्रेस कार्य करता मौजूद रहे।
