By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव 21 जून को जयपुर-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
    June 19, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेल निकुंज पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन
    June 19, 2026
    मानसून अलर्टः नगर निगम ने स्थापित किये बाढ़ नियंत्रण केंद्र, जारी किए हेल्पलाइन नंबर
    June 19, 2026
    यातायात नियमों के दुश्मनों पर राजस्थान पुलिस का चौतरफा प्रहार, दो हफ़्तों में 1.16 लाख से ज्यादा चालान
    June 19, 2026
    एनसीसी कैडेट बने युवा आपदा मित्र: आपदा में फर्स्ट रेस्पॉन्डर की भूमिका निभाएंगे कैडेट
    June 19, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    सैमसन, अभिषेक, किशन ने दिलाया भारत को लगातार दूसरा T20 विश्व कप का ख़िताब
    March 9, 2026
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    किड्स फैशन फेस्टिवल के फाइनल ऑडिशन एवं फोटोशूट का सफल आयोजन
    June 15, 2026
    मिस राजस्थान फिनाले मंथ में यतेंद्र नेगी ने दी टेबल एटीकेट्स की क्लास
    June 15, 2026
    1990 के आर्थिक संकट को जीवंत करती है फिल्म ‘गवर्नर’
    June 13, 2026
    मुख्यमंत्री ने देखी ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म
    June 13, 2026
    जयपुर में होगा प्रतिभाओं का महाकुंभ: किड्स फैशन फेस्टिवल इंडिया का ऑडिशन एवं पोर्टफोलियो शूट 14 जून को
    June 10, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: एनसीसी कैडेट बने युवा आपदा मित्र: आपदा में फर्स्ट रेस्पॉन्डर की भूमिका निभाएंगे कैडेट
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > एनसीसी कैडेट बने युवा आपदा मित्र: आपदा में फर्स्ट रेस्पॉन्डर की भूमिका निभाएंगे कैडेट
Jaipur

एनसीसी कैडेट बने युवा आपदा मित्र: आपदा में फर्स्ट रेस्पॉन्डर की भूमिका निभाएंगे कैडेट

RMT network
Last updated: June 19, 2026 4:59 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

राजस्थान पुलिस मुख्यालय में 57 कैडेट सम्मानित
57 कैडेट्स को कराया गया आपदा प्रबंधन का अभ्यास
जयपुर।
आपदा प्रबंधन में स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ), जिला प्रशासन और पुलिस के साथ अब एनसीसी कैडेट भी सहयोग के लिए आगे रहेंगे। राजस्थान पुलिस की ओर से ‘युवा आपदा मित्र योजना‘ के तहत जे.एल.एन मार्ग स्थित एनसीसी परिसर में 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां 57 एनसीसी कैडेट्स को आपदा बचाव कार्यों में सहयोग प्रदान करने सम्बंधित प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद पुलिस महानिदेशक, राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार समापन समारोह गुरुवार को राजस्थान पुलिस मुख्यालय में आयोजित हुआ। यहां कैडेट्स को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर हौसला बढ़ाया गया। एसडीआरएफ के विशेषज्ञों ने विभिन्न प्रकार की आपदाओं में बचाव एवं राहत कार्यों के लिए व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया।
आपदा प्रबंधन में जनसहभागिता का महत्वपूर्ण कदम
समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) संजय अग्रवाल ने कैडेट्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन में जनसहभागिता की दिशा में युवा आपदा मित्र महत्वपूर्ण कदम है। एनसीसी कैडेट्स को फर्स्ट रिस्पॉन्डर के रूप में एसडीआरएफ व अन्य बचाव दलों के साथ समन्वय और सहयोग के लिए प्रशिक्षित किया गया है। वे आपदा की परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में योगदान दे सकेंगे।
अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशिक्षित कैडेट युवा आपदा मित्र के रूप में समाज सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने युवाओं से अपने जीवन के लक्ष्यों के अनुरूप स्पष्ट रोडमैप तैयार कर निरंतर आगे बढ़ने का आह्रवान किया। साथ ही, उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ दलों की प्रशंसा की।
समारोह में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (आर्म्ड बटालियन एवं एसडीआरएफ) श्री रूपिंदर सिंघ ने कहा कि युवा आपदा मित्र योजना के तहत चरणबद्ध तरीके से युवाओं को आपदा प्रबंधन एवं बचाव कार्यों का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। सभी जगहों पर इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित युवा शक्ति का सहयोग राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर एनसीसी से कर्नल रघुवेंद्र कुमार, कर्नल विनोद कुमार (सेना मेडल), लेफ्टिनेंट कर्नल परमिंदर कौर और एसडीआरएफ कमांडेंट श्री राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने भी युवा आपदा मित्रों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कैडेट्स ने प्रशिक्षण के अनुभवों को साझा करते हुए समाज सेवा और आपदा प्रबंधन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
ऐसा रहा 7 दिवसीय प्रशिक्षण
सात दिवसीय प्रशिक्षण में कैडेट्स को आपदा प्रबंधन की मूल जानकारी दी गई। इसमें भूकंप, बाढ़, आग, आंधी-तूफान, भवन ढहने जैसी आपदाओं में बचाव की समझ बढ़ाई गई। इनमें, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित तरीके से लोगों को ढूंढना और निकालना, चोट, रक्तस्त्राव, जलने व फ्रैक्चर की स्थिति में तत्काल प्राथमिक उपचार व सहायता की जानकारी दी गई। सीपीआर और अन्य जीवन रक्षक तकनीकों के माध्यम से बेहोशी तथा हृदय गति रुकने की स्थिति में अपनाए जाने वाले प्राथमिक जीवन रक्षक उपायों का भी प्रशिक्षण दिया गया।
इसके साथ ही, बाढ़ या जलभराव के दौरान सुरक्षित बचाव के तरीके, आग लगने की स्थिति में बचाव व अग्निशामक यंत्रों का उपयोग, ऊंचाई या दुर्गम स्थानों से रस्सी आधारित तकनीक से बचाव कार्यों, भीड़ प्रबंधन, संचार एवं समन्वय और मॉक ड्रिल सहित बचाव के विभिन्न तौर-तरीकों का अभ्यास कराया गया।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नशे की कमाई से बने साम्राज्य पर चला बुलडोजर: बीकानेर पुलिस ने ढहाया तस्कर का अवैध निर्माण, अतिक्रमण जमींदोज
Next Article यातायात नियमों के दुश्मनों पर राजस्थान पुलिस का चौतरफा प्रहार, दो हफ़्तों में 1.16 लाख से ज्यादा चालान

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव 21 जून को जयपुर-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
Jaipur
June 19, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेल निकुंज पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन
Jaipur
June 19, 2026
मानसून अलर्टः नगर निगम ने स्थापित किये बाढ़ नियंत्रण केंद्र, जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Jaipur
June 19, 2026
यातायात नियमों के दुश्मनों पर राजस्थान पुलिस का चौतरफा प्रहार, दो हफ़्तों में 1.16 लाख से ज्यादा चालान
Jaipur
June 19, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

430100
Your IP Address : 216.73.216.239

You Might Also Like

चिकित्सा जगत में फर्जीवाड़ा: तीन डॉक्टर गिरफ्तार
जिला कलक्टर के निर्देश पर रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई: व्यावसायिक उपयोग में लिए जा रहे 78 घरेलू गैस सिलेंडर किये जब्त
राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2024: जवाहर कला केन्द्र में 19 से 28 मई तक होगा आयोजन
100 फीट सेक्टर रोड़ में करीब 2.5 कि.मी. तक रोड़ सीमा में किये गये अवैध अतिक्रमणों हटाए
रंगोली गार्डन्स सोसाइटी में प्रथम घरेलू पीएनजी कनेक्शन का शुभारंभ
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account