जयपुर। जेडीए सचिव निशांत जैन ने बताया कि रामनिवास बाग में स्थित अल्बर्ट हॉल के सामने पक्षियों को दाना डालने, बाग परिसर में स्थित मंदिर व मजार के आसपास श्रद्धालुओं द्वारा भिखारियों को भोजन कराने व बाग में लगने वाले ठेले खोमचों द्वारा खाद्य वस्तुओं को बेचने के कारण बहुत अधिक संख्या में चूहे पनप गये है।
चूहों की बढ़ती संख्या से रामनिवास बाग स्थित इमारतों व पेड-पौधों को भारी नुकसान होने के साथ ही साथ संक्रमण व महामारी फैलने की संभावना भी है, परिणामतः चूहों की रोकथाम हेतु पार्क में कीटनाशकों का उपयोग किया जाना प्रस्तावित है। कीटनाशकों की दुर्गन्ध से आमजन को होने वाली परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुये दिनांक 30.09.2024 से 01.10.2024 तक रामनिवास बाग को बंद रहेगा।
आज और कल चूहों की रोकथाम हेतु कीटनाशक छिड़काव के कारण रामनिवास बाग रहेगा बंद
