By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
    September 5, 2026
    ​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
    September 5, 2026
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
    September 5, 2026
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन
    September 3, 2026
    चुनाव ड्यूटी प्रशिक्षण में अनुपस्थित 09 कार्मिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने थमाई 17 सीसीए की चार्जशीट
    September 3, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग
    September 1, 2026
    जयपुर में होगा भव्य “Stardom Fest & Awards”- फैशन, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
    August 19, 2026
    मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक
    August 17, 2026
    जयपुर में सजा ‘Teej Met Gala’ का रंगीन मंच, प्रियंका गौतम बनीं विजेता
    August 17, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: 21 साल के मुकुल ने आतिशी पारी खेलकर KKR के जबड़े से छीनी जीत
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > 21 साल के मुकुल ने आतिशी पारी खेलकर KKR के जबड़े से छीनी जीत
JaipurSports

21 साल के मुकुल ने आतिशी पारी खेलकर KKR के जबड़े से छीनी जीत

RMT network
Last updated: April 11, 2026 7:45 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

मुकुल ने 27 गेंदों में बनाए नाबाद 54 रन, LSG को सात विकेट गिरने के बाद दिलाई जीत
नई दिल्ली।
लखनऊ सुपर जॉयंट्स (LSG) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को एक रोमांचक मैच में तीन विकेट से हरा दिया। आख़िरी गेंद तक चले इस मैच में 21 साल के मुकुल चौधरी हीरो रहे जिन्होंने केवल 27 गेंदों में नाबाद 54 रनों की पारी खेली। 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए LSG की टीम 16 ओवर के बाद काफ़ी पीछे दिख रही थी, लेकिन मुकुल ने सात छक्के लगाते हुए KKR के जबड़े से जीत छीन ली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए एडन मारक्रम (22) और मिचेल मार्श (15) ने पहले चार ओवर में 41 रन बनाते हुए LSG को शानदार शुरुआत दिलाई थी। फिर पांचवां ओवर लेकर वैभव अरोड़ा आए और उन्होंने पहली तीन गेंदों में ही मैच का रुख़ पलट दिया। पहले उन्होंने शॉर्ट पिच गेंद पर मारक्रम को डीप मिडविकेट की दिशा में कैच आउट कराया और फिर शॉर्ट पिच गेंद पर ही मार्श को विकेटकीपर के हाथों कैच करा दिया। एक ही ओवर में दोनों ओपनर्स को आउट करके वैभव ने KKR की वापसी कराई।
दो विकेट गिरने के बावजूद LSG ने पावरप्ले में 56 रन बनाए थे। इंपैक्ट प्लेयर आयुष बदोनी ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ तीसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 31 रन जोड़े। हालांकि, नौवें ओवर में कैमरन ग्रीन ने पंत को कैच आउट कराया। इस सीज़न अपने पहले ओवर में ही ग्रीन ने बहुत बड़ा विकेट निकाला। इसके बाद 12वें ओवर में कार्तिक त्यागी ने निकोलस पूरन को अपना शिकार बनाया। अब्दुल समद भी कुछ ख़ास नहीं कर पाए और केवल दो रन बनाकर अनुकूल रॉय का शिकर बने।
13वें ओवर में 104 के स्कोर पर LSG ने पांचवां विकेट गंवा दिया था। 16 ओवर के बाद उनका स्कोर 128/7 हो चुका था और इस समय मैच पूरी तरह KKR की पकड़ में दिख रहा था। मुकुल ने जब बल्लेबाज़ी के लिए कदम रखा तब LSG का स्कोर 12.5 ओवर में 104/5 था। इस समय टीम को जीत के लिए 43 गेंदों में 78 रन चाहिए थे। आख़िरी चार ओवर में टीम को 54 रन चाहिए थे और मुकुल इकलौते बल्लेबाज़ थे। पहली छह गेंदों में केवल दो रन बनाकर वह भी संघर्ष कर रहे थे।
हालांकि, मुकुल ने 17वें ओवर में वैभव को एक चौका और छक्का लगाते हुए अपनी लड़ाई शुरू की। 18 गेंदों में 43 रनों की जरूरत होने पर मुकुल ने कार्तिक त्यागी को दो छक्के लगाए। 19वें ओवर में उन्होंने कैमरन ग्रीन को दो छक्के और एक चौका लगाया। वैभव आख़िरी ओवर डालने आए थे और पहली चार गेंदों में उन्होंने सात रन दिए थे। पांचवीं गेंद पर मुकुल ने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से अदभुत छक्का लगाया और स्कोर टाई करा दिया। आख़िरी गेंद वह बीट हो गए लेकिन अतिरिक्त का रन भागते हुए LSG को जीत दिलाई।
KKR ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दूसरे ओवर में ही फ़िन ऐलन (9) का विकेट गंवा दिया था जिन्हें प्रिंस यादव ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद अजिंक्य रहाणे (41) और अंगकृष रघुवंशी (45) ने दूसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 84 रनो की साझेदारी निभाई। 11वें ओवर में रहाणे के विकेट के साथ 99 के स्कोर पर इस साझेदारी का अंत किया। 11 रन के अंदर तीन विकेट गंवाकर KKR ने LSG को वापसी करने का मौक़ा दिया।
यहां से फिर ग्रीन (32) और रोवमैन पॉवेल (39) ने पांचवें विकेट के लिए 40 गेंदों में अविजित 70 रन जोड़े और टीम को एक अच्छे स्कोर तक लेकर गए। हालांकि, इसके बावजूद LSG की टीम खुश थी क्योंकि उन्होंने KKR को कम से कम 20 रन पहले रोक लिया था।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रधानमंत्री की 21 अप्रेल को प्रस्तावित बालोतरा यात्रा: अधिकारी ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियां करें सुनिश्चित- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Next Article मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस मुख्यालय से 42 महिला पीसीआर वैन को दिखाई हरी झण्डी

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एनएचएआई ने की ‘ग्रीन हाईवेज एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ की घोषणा: राजस्थान के राजमार्ग को मिला तीसरा स्थान
Uncategorized
September 5, 2026
जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
Jaipur
September 5, 2026
​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
Jaipur
September 5, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
Jaipur
September 5, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

503009
Your IP Address : 216.73.217.24

You Might Also Like

राशन डीलरों के कमीशन में 10 प्रतिशत वृद्धि की, नवंबर माह तक का भुगतान किया– गोदारा
जेडीए ने जोन-13 में व्यावसायिक प्रयोजनार्थ किये गये अवैध निर्माण को किया सील
जिला रसद अधिकारी प्रथम ने अवैध गैस रिफिलिंग कारोबार का किया भंडाफोड़: 222 गैस सिलेंडर किये गए जब्त
पर्यटन विभाग में हुआ “महाराणा प्रताप ट्यूरिस्ट सर्किट” एवं “ब्रज चौरासी यात्रा’ का प्रस्तुतिकरण
वार्ड नं. 150 जनता स्टोर मार्केट में स्थापित की गई झोला बैंक मशीन, क्यूआर कोड स्कैन कर 5 रूपये में प्राप्त कर सकते है झोला
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account