जयपुर । 21 जुलाई को शास्त्री नगर स्थित साइंस पार्क के ऑडिटोरियम में मेरी डायरी ओपन माइक इवेंट में उभरते कवियों और शायरो ने महफिल सजाई।


कार्यक्रम आयोजिका व फाउंडर प्रतिभा मेघवाल, बंटी कंडेला ने समारोह के मुख्य अतिथि एनएसयूआई के प्रदेशअध्यक्ष अभिषेक चौधरी,बीकानेर जिला अध्यक्ष सुंदर बेरड़,स्पेशल गेस्ट आरएएस और आईएएस फेकल्टी अंकुर सिंह डागर (इतिहास ), सीबीआई एएसपी मुंबई सूरज मंडार,देवदूत रियल एस्टेट और लोन सर्विस से शक्ति सिंह यादव, एसएम एस मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉक्टर फरीद अहमद, संपादक नवल किशोर शर्मा,पुष्पलता मंडार एनएसयुआई सवाईमाधोपुर जिला अध्यक्ष ऋषि मीणा आदि अतिथियों का माला, शॉल साफा,पहनाकर विशेष अभिनंदन किया।


ओपन माइक इवेंट में वरिष्ठ कवि आर एल दीपक, मोहम्मद गुलजार,शायर अयूब बिस्मल, लुकमान गोरी,लिटिल मास्टर कवि आरव कौशिक,अनुराग प्रेम,कृष गौड़, सेफाली चौहान, सूर्य प्रकाश उपाध्याय,रमेश गोयल,मनीष सरिता कुमार,शोरभ चौहान, वीरेंद्र चौहान सहित उभरते कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं से माहौल को खुशनुमा बना दिया। इवेंट में सिंगर्स अभिषेक शर्मा, एस एस बारेठ,इरफान खान ने भी अपने गीतों से समा बांधा।


लिटिल मास्टर आरव कौशिक की देशभक्ति से ओतप्रोत कविताओं से सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान हो गया।
इवेंट में कवि महावीर शर्मा,पवन चावला,तमन्ना गोयल सहित शहर के कई गणमान्यजन मौजूद रहे। इवेंट का स्पोन्सर देवदूत रियल एस्टेट और लोन सर्विसेज रहा।इवेंट का मंच संचालन कवि महबूब अली और प्रतिभा मेघवाल ने किया।
