By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
    October 22, 2026
    121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
    October 22, 2026
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
    सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
    October 21, 2026
    प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
    October 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    मालदीव के संसदीय चुनाव में मुइज्जू की पार्टी को प्रचंड बहुमत
    April 22, 2024
    चुनाव आयोग ने तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को दी सख्त चेतावनी
    May 7, 2024
    SC ने पलटा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला; आतंकवाद के आरोपियों को सिर्फ डेढ़ साल की सजा, PFI के 8 सदस्यों की जमानत रद्द
    May 22, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: चक्रवात की चेतावनी के बीच बारबेडोस में फंसी टीम इंडिया
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > चक्रवात की चेतावनी के बीच बारबेडोस में फंसी टीम इंडिया
Sports

चक्रवात की चेतावनी के बीच बारबेडोस में फंसी टीम इंडिया

RMT network
Last updated: July 1, 2024 7:19 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। T20 वर्ल्ड कप 2024 का ख़िताब अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम की अब तक स्वदेश वापसी नहीं हो पाई है। बारबेडोस में चक्रवात की चेतावनी को देखते हुए एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है, जिसके चलते भारतीय दल इस समय बारबेडोस में ही मौजूद है। बारबेडोस में रविवार रात को चक्रवात आने की आशंका है। रविवार शाम से ही एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। भारतीय टीम इस समय हिल्टन होटल में ठहरी हुई है। जबकि साउथ अफ़्रीका का दल रविवार सुबह को ही वहां से रवाना हो गया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने कहा, “आपकी (मीडिया) तरह हम भी यहां फंसे हुए हैं। एक बार यात्रा की योजना बने फिर हम सम्मान समारोह के बारे में सोचेंगे।”
शाह ने बताया कि इस महीने के अंत में श्रीलंका के ख़िलाफ़ शुरू होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला के साथ ही भारतीय दल के साथ नए मुख्य कोच जुड़ जाएंगे। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि राहुल द्रविड़ के उत्तराधिकारी के तौर पर किसे चुना गया है।
मुख्य कोच की दौड़ में पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर सबसे आगे चल रहे हैं। क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने इस पद के लिए इंटरव्यू लिए हैं और गंभीर और पूर्व भारतीय महिला टीम के कोच डबल्यू वी रमन को शॉर्टलिस्ट किया है।
इस समय भारतीय टीम के साथ कैरिबियाई धरती पर मौजूद शाह ने मीडिया से कहा, “कोच और चयनकर्ता दोनों की ही जल्द नियुक्ति कर दी जाएगी। CAC ने इंटरव्यू लेने के बाद नाम शॉर्टलिस्ट कर दिए हैं और मुंबई पहुंचने के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। अभी वीवीएस लक्ष्मण ज़िम्बाब्वे जा रहे हैं लेकिन नए कोच श्रीलंका के ख़िलाफ़ श्रृंखला से भारतीय दल के साथ जुड़ जाएंगे।”
27 जुलाई से भारतीय टीम श्रीलंका के ख़िलाफ़ तीन टी20 और तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी। शाह ने यह भी कहा कि BCCI भारतीय टीम के लिए एक सम्मान समारोह की भी योजना बना रहा है लेकिन चक्रवात की चेतावनी के चलते बारबेडोस में एयरपोर्ट बंद हो गया है और इसके चलते भारतीय दल भी वहां फंस गया है।
शाह ने भारतीय टीम की सफलता पर रोहित शर्मा और विराट कोहली की जमकर तारीफ़ की और उन्होंने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों का अनुभव इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के काम आया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ज़रूरत पड़ने पर भारतीय की तीन अलग अलग टीमें अलग अलग हिस्सों में खेल सकती हैं।
उन्होंने कहा, “मैं चाहूंगा कि भारत हर टाइटल जीते। हमारी बेंच स्ट्रेंथ काफ़ी मज़बूत है। विश्व कप दल के सिर्फ़ तीन खिलाड़ी ही ज़िम्बाब्वे जा रहे हैं। ज़रूरत पड़ने पर हमारी तीन टीमें खेल सकती हैं। जिस तरह से यह टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है, उसे देखते हुए हमारा अगला लक्ष्य वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और चैंपियंस ट्रॉफ़ी है। वहां भी ऐसा ही दल होगा। सीनियर खिलाड़ी मौजूद रहेंगे।”
T20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पंड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन और रोहित के बाद उनके कप्तान बनने की संभावनाओं पर शाह ने कहा, “कप्तानी पर निर्णय चयनकर्ता लेंगे और हम उनसे चर्चा करने के बाद इसकी घोषणा करेंगे। आपने हार्दिक की बात की, उनके ऊपर कई सवाल खड़े किए गए थे लेकिन चयनकर्ताओं ने उनके ऊपर भरोसा जताया और उन्होंने अपने आप को साबित भी किया।”

TAGGED:Sports

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article BCCI ने रोहित और उनकी टीम को दी 125 करोड़ की राशि
Next Article रोजाना एक्सरसाइज करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
Jaipur
October 22, 2026
121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
Jaipur Uncategorized
October 22, 2026
पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
Jaipur
October 21, 2026
सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
Jaipur
October 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

519068
Your IP Address : 216.73.217.165

You Might Also Like

टी20 विश्व कप से बाहर हुआ पाकिस्तान, सुपर 8 में पहुंचा अमेरिका
सूर्यकुमार यादव के शतक से मुंबई इंडियंस की जीत
विलियमसन भारत के ख़िलाफ़ चोट के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे
ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की आतिशी पारियों से सनराइज़र्स हैदराबाद की आसान जीत
लखनऊ सुपर जायंट्स के दिग्वेश राठी एक मैच के लिए निलंबित
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account