नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में भीषण ट्रेन हादसा हुआ है। यह हादसा तब हुआ जब सोमवार को सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।
यह घटना आज सुबह करीब 8:45 बजे न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन से आगे कटिहार रेलवे डिवीजन के रंगापानी इलाके में हुई। कंचनजंघा ट्रेन के पिछले हिस्से में दो पार्सल वैन और एक गार्ड कोच था।
भारतीय रेलवे के पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) क्षेत्र के नीचबारी और रंगापानी स्टेशनों के बीच मालगाड़ी की टक्कर के कारण कंचनजंगा एक्सप्रेस के पीछे के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए और एक तरफ गिर गए। इस बीच, सुबह से ही सिलीगुड़ी में हो रही भारी बारिश के कारण फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकालने का बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस, रेलवे अफसर और प्रशासनिक अफसर पहुंचे हैं। राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।
दार्जिलिंग में ट्रेन हादसा: मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को टक्कर मारी, 8 की मौत
